newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

5 Important Works To Do During Navratri: नवरात्रि में नहीं किए ये 5 काम, तो बेकार है आपकी नौ दिन की पूजा

5 Important Works To Do During Navratri: इसके अलावा माता रानी को खुश करने लिए नौ कन्याओं को भोजन भी कराया जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि नवरात्रि में माता रानी के कुछ काम जरूरी होते हैं जिनके बिना पूजा और नवरात्रि अधूरी रहती है।

नई दिल्ली। पावन पर्व नवरात्रि कल से शुरू हो रहा है। जिसमें नौ दिन माता के अलग-अलग नौ रूपों की पूजा होती है और नौ अलग-अलग दिन का भोग लगाया जाता है। इसके अलावा माता रानी को खुश करने लिए नौ कन्याओं को भोजन भी कराया जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि नवरात्रि में माता रानी के कुछ काम जरूरी होते हैं जिनके बिना पूजा और नवरात्रि अधूरी रहती है। आज हम आपके लिए ऐसे पांच कामों की लिस्ट लेकर आए हैं जो आपको नवरात्रि में जरूर करने हैं।


बेहद जरूरी है ये पांच काम

1. मेवे की पोटली–   पांच तरह के सूखे मेवे, लाला चुन्नरी में बांधकर  माता रानी को जरूर अर्पित करें। इससे मां प्रसन्न होती है और घर में धन्य- धान्य की कमी नहीं होती है।

2. इलायची और मिश्री का भोज–  रोजाना मां को 7 इलायची और मिश्री का भोज जरूर लगाएं। सुबह-शाम की पूजा के दौरान भी इस भोग को जरूर लगाए।

3. मखाने और  सिक्कों का दान–  नवरात्रि में मखानो में सिक्के मिलाकर माता रानी को अर्पित करें और बाद में कन्याओं को या किसी जरूरतमंद को बांट दे, या दान दें।


4. दक्षिणा का दान–   छोटी कन्याओं को छोटे-छोटे पर्स में दक्षिणा जरूर दें और इसके साथ ही लाल रंग की चुनरी या लाल रंग का गिफ्ट जरूर दें। इससे माता बहुत प्रसन्न होती है।

5. लाल रंग की ध्वजा– नवरात्रि में किसी भी दिन लाल रंग की ध्वजा किसी भी दिन अर्पित जरूर करें। ये काम मंदिर में जाकर करें। ये पांच काम करने से नौ दुर्गा सफल मानी जाती है और मनवांछित कामना की पूर्ति भी होती है।