
नई दिल्ली। होली 2024 में कुछ ही दिन बाकी है। इस बार होली को लेकर लोगों के बीच कंफ्यूजन है कि होली 24 मार्च की है या 25 मार्च की। हिंदू पंचांग के मुताबिक का शुभ मुहूर्त 24 मार्च से शुरू होगा। शुभ मुहूर्त सुबह 9 बजकर 54 मिनट से शुरू होगा और अगले दिन यानी 25 मार्च तक चलेगा। इसलिए 24 मार्च को होलिका दहन मनाई जाएगी, जबकि 25 मार्च को रंग वाली होली सेलिब्रेट होगी लेकिन होलिका दहन के दिन कुछ लोगों को खास सावधानी बरतने की जरूरत है। कुछ काम ऐसे होते हैं, जिन्हें करने से सावधानी बरतनी चाहिए। तो चलिए जानते हैं कि वो क्या हैं।
View this post on Instagram
1. जिन लोगों के नई-नई शादी हुई है, उन्हें होलिका दहन नहीं देखने जाना चाहिए। माना जाता है कि नए जोड़ों के लिए होलिका को जलते देखना शुभ नहीं होता है।
2. अगर किसी कपल की अकेली संतान है और तो उसे भी होलिका दहन में आहुति नहीं देनी चाहिए।
3. होलिका दहन के दिन सफेद चीजों से परहेज करना चाहिए, न सफेद रंग पहनना चाहिए और सफेद रंग की चीजें खानी चाहिए। इसके अलावा होलिका दहन के दिन सिर ढक कर पूजा करनी चाहिए।
4. अगर आप बहू हैं या सास है तो एक साथ होलिका दहन न देखें। माना जाता है कि सास-बहू के एक साथ होलिका दहन देखना अच्छा नहीं होता है।
5. होलिका दहन के दिन किसी से उधार लेने और देने से बचे। माना जाता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है और बरकत रुक जाती है।
6. महिलाएं लक्ष्मी का रूप होती हैं और होलिका दहन के दिन महिलाओं का अपमान नहीं करना चाहिए।