newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Benefits of Kamdhenu Cow: चांदी की कामधेनु गाय बदल देगी आपकी जिंदगी, वैवाहिक जीवन से लेकर तरक्की तक के रास्ते देगी खोल

Benefits of Kamdhenu Cow: कामधेनु पर ही ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों विराजमान होते हैं और इस लिहाज से वो ज्यादा खास बन जाती हैं। घर में चांदी की कामधेनु गाय रखना बहुत शुभ माना जाता है और कामधेनु गाय को रखने से कई तरह की बाधाओं से मुक्ति मिलती हैं।

नई दिल्ली। हमारे ग्रंथों में कामधेनु गाय को बहुत पवित्र माना गया है। कामधेनु गाय की उत्पत्ति समुद्र मंथन के दौरान हुई थी। कामधेनु गाय का आगे का हिस्सा महिला जैसा और पीछे का गाय जैसा होता है।कामधेनु पर ही ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों विराजमान होते हैं और इस लिहाज से वो ज्यादा खास बन जाती हैं। घर में चांदी की कामधेनु गाय रखना बहुत शुभ माना जाता है और कामधेनु गाय को रखने से कई तरह की बाधाओं से मुक्ति मिलती हैं। तो चलिए बताते हैं कि कामधेनु गाय से आप किन इच्छाओं की पूर्ति करवा सकते हैं और कैसे उनकी पूजा करनी चाहिए।

1. किसी भी तरह की इच्छा को पूरा करने के लिए आपको कामधेनु गाय को सहलाना है,जैसे आप किसी भी गाय को सहलाते हैं और अपनी इच्छा बता देनी है। उसके अलावा आप कामधेनु गाय के कान में भी अपनी इच्छा व्यक्त कर सकते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jai Madaan (@jaimadaanofficial)


2. अगर आप अपनी धन संबंधी इच्छा को जल्दी पूरा करना चाहते हैं तो कामधेनु गाय को अपने घर के ईस्ट और साउथ-ईस्ट में रखें। क्योंकि कामधेनु गाय मां लक्ष्मी का प्रतीक है, जो शुक्र को परिभाषित करती है। इसलिए घर के ईस्ट और साउथ-ईस्ट हिस्से में इसे स्थापित करें।


3. अगर घर में किसी भी तरह का वास्तु दोष है तो कामधेनु गाय घर से नेगेटिविटी को दूर करने का काम करती हैं और वास्तु दोष भी ठीक करती हैं।

4. अगर वैवाहिक जीवन में कलह चल रही है, तब भी कामधेनु गाय को अपने घर में स्थापित कर सकते हैं। कामधेनु गाय शुक्र का प्रतीक है और शुक्र का संबंध पत्नी से होता है। अगर वैवाहिक जीवन में शांति नहीं है तो मतलब शुक्र खराब है। ऐसे में कामधेनु गाय परिस्थियों में सुधार ला सकती है। आप कामधेनु गाय का दान कर सकते हैं।


5.संतान प्राप्ति के लिए भी आप घर में कामधेनु गाय को स्थापित कर सकते हैं। कामधेनु गाय के साथ उनका छोड़ा बछड़ा भी होता है। इसमें कामधेनु गाय मातृत्व का प्रतीक होती है। ऐसे में आप भी कामधेनु से अपनी गोद भरने की मनोकामना पूरा करवा सकते हैं।