newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Nine Auspicious Colors of Navratri 2024: नौ दिन माता रानी की कृपा पाने के लिए पहने नौ रंग के कपड़े, जानें कौन सा रंग रहेगा पहले दिन शुभ

Nine Auspicious Colors of Navratri 2024: भक्त वैसे तो पूजा की सारी तैयारी कर लेते हैं लेकिन आगे आने वाले नौ दिन माता रानी को कौन से नौ  रंग पसंद है, ये सभी को जान लेना चाहिए।

नई दिल्ली।चैत्र नवरात्रि  9 अप्रैल से शुरू हो रही है। सिर्फ आज का दिन बचा है, इसलिए पहले ही मां को प्रसन्न करने की तैयारी कर लें। कलश स्थापना के लिए बहुत सारी चीजों की जरूरत होती है, इसलिए पहले ही लिस्ट बना लें। भक्त वैसे तो पूजा की सारी तैयारी कर लेते हैं लेकिन आगे आने वाले नौ दिन माता रानी को कौन से नौ  रंग पसंद है, ये सभी को जान लेना चाहिए। हम आपके लिए नौ नवरात्रि के हिसाब से नौ कलर लेकर आए हैं, जो आपको नौ दिन पहनने हैं। तो चलिए जानते हैं कि वो कलर कौन से हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jai Mata Di (@jaimatadingu)


1.  पीले रंग के कपड़े– पहला दिन शैलपुत्री माता का होता है। पहले दिन पीले रंग के कपड़े पहने चाहिए। पीले रंग के कपड़े लक्ष्मी का प्रतीक होती है।

2. हरे रंग के कपड़े– दूसरा दिन ब्रह्मचारिणी मां का होता है। मां  ब्रह्मचारिणी संयम और अनुशासन की देवी है और उन्हें हरा रंग बहुत प्रिय है।

3. ग्रे कलर के कपड़े– तीसरा दिन चंद्रघंटा मां का होता है, जिसके सिर पर चंद्र विराजमान होता है। चंद्रघंटा देवी को  संतुष्टि की देवी कहा जाता है और उन्हें ग्रे कलर बहुत पसंद है।

4. नारंगी रंग के कपड़े–  चौथा दिन कूष्मांडा मां का होता है, जो  ब्रह्मांड की रचयिता मानी जाती हैं। देवी को भय दूर करने वाली देवी माना जाता है। मां  कूष्मांडा को नारंगी रंग बहुत प्रिय है।

5. सफेद रंग के कपड़े– पांचवां दिन मां स्कंदमाता का होता है, जिन्हें कार्तिकेय की माता कहा जाता है। कार्तिकेय का नाम स्कंद है, जिसकी वजह से माता को स्कंद माता कहा गया। स्कंदमाता को सफेद रंग बहुत प्रिय है।

6. लाल रंग के कपड़े– छठा दिन माता कात्यायनी का होता है।छठे दिन मां की प्राण प्रतिष्ठा होती है। माता कात्यायनी को लाल रंग बहुत पसंद है। इसलिए सफेद कपड़े जरूर पहने।

7. नीले रंग के कपड़े– सातवां दिन मां कालरात्रि का होता है, जिन्हें काल और रात की देवी माना जाता है। मां कालरात्रि सिद्धियों की देवी भी मानी जाती है। आज के दिन नीले कपड़े पहनने चाहिए।

8. गुलाबी रंग के कपड़े– आठवां दिन महागौरी का होता है। माता महागौरी को गुलाबी रंग के कपड़े बहुत पसंद हैं।

9. पर्पल रंग के कपड़े–  नौवां दिन मां सिद्धिदात्री का होता है। मां सिद्धिदात्री को पर्पल रंग बहुत पसंद होता है।