newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Things to Keep Hidden In Astrology: ज्योतिष के अनुसार इन बातों को हमेशा रखना चाहिए गुप्त, लग जाती है बुरी नजर

Things to Keep Hidden In Astrology: ऐसे में वास्तु में कुछ ऐसी चीजों का जिक्र किया गया है, जिसको दुनिया की नजरों से छिपाना रखना चाहिए और किसी को बताना नहीं चाहिए। ऐसा करने से टोक लग जाती है या वो काम होते-होते रह जाता है।

नई दिल्ली। वास्तु और ज्योतिष हर किसी की जिंदगी में बहुत मायने रखता है क्योंकि ये किसी न किसी चीज तरह हमसे जुड़े रहते हैं। ऐसे में वास्तु में कुछ ऐसी चीजों का जिक्र किया गया है, जिसको दुनिया की नजरों से छिपाना रखना चाहिए और किसी को बताना नहीं चाहिए। ऐसा करने से टोक लग जाती है या वो काम होते-होते रह जाता है। तो चलिए जानते हैं कि किन चीजों के बारे में किसी से भी जिक्र नहीं करना चाहिए।


1. अगर किसी ने आपका अपमान किया हो या किसी ने आपको धोखा दिया हो तो आपको ये बात गुप्त रखनी चाहिए, किसी से कहनी नहीं चाहिए। इससे समाज में रुतबा कम होता है।

2. अगर आपने कोई  खास मनोकामना मांगी है तो मनोकामना पूरी होने तक किसी को बताए। अगर आप पहले ही मनोकामना का जिक्र कर देते हैं तो वो उसके पूरे होने के चांसेस कम हो जाते हैं। इसलिए मनोकामना को गुप्त रखें।


3. अगर आपको कोई धन हानि हुई है तो उसका जिक्र भी किसी के सामने नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपके पास संचित धन को भी नजर लग सकती है।

4. पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े की जानकारी भी किसी बाहर वाले को नहीं देना चाहिए। इससे पति-पत्नी में कलेश और बढ़ जाता है और बाहर वाले रिश्ते को लेकर अलग ही राय बना लेते हैं।

5. अपनी कमाई, धन और जमीन के बारे में किसी से बात न करें। अगर आप कोई नई जमीन या प्रॉपर्टी लेते हैं, तो इन बातों को गुप्त ही रखें।

6. पत्नी, बहू या बेटी के गर्भवती होते ही ये बात किसी को नहीं बतानी चाहिए , जब तक 4-5 महीने न हो जाए। माना जाता है कि इससे भ्रूण को भी नजर लग जाती है।

7. नई नवेली दुल्हन को भी सबको नजरों में नहीं लाना चाहिए और कुछ समय तक उसे घर के अंदर ही रखना चाहिए क्योंकि वो घर की लक्ष्मी होती है।