newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Worship- Rules of Tulsi: घर में है तुलसी का पौधा तो ये नियम और विधि कर लें याद, नहीं को रुष्ट हो जाएंगी मां लक्ष्मी

Worship- Rules of Tulsi: माना जाता है कि जो हर रोज तुलसी की पूजा करता है और शाम को घी का दिया जलाता है, उसके घर में साक्षात मां लक्ष्मी का वास होता है। हालांकि पूजा के साथ-साथ तुलसी में जल चढ़ाने के नियम भी होते हैं, जिससे तुलसी मां घर में सुख-संपत्ति का वास करवाती है

नई दिल्ली। तुलसी का पौधा लगभग हर घर में होता है और सब अपने नियमानुसार उसकी पूजा करते हैं। तुलसी की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है। माना जाता है कि जो हर रोज तुलसी की पूजा करता है और शाम को घी का दिया जलाता है, उसके घर में साक्षात मां लक्ष्मी का वास होता है। हालांकि पूजा के साथ-साथ तुलसी में जल चढ़ाने के नियम भी होते हैं, जिससे तुलसी मां घर में सुख-संपत्ति का वास करवाती है। वो नियम कौन से हैं, चलिए जानते हैं।


1. तुलसी पर कभी भी बिना नहाए जल नहीं चढ़ाना चाहिए। पहले सुबह स्नान करें और फिर तुलसी के पौधे में जल चढ़ाओ।

2. जब भी आप तुलसी के पत्ते तोड़ते हैं तो पहले तुलसी मां से इसकी अनुमति लें, क्योंकि मां तुलसी में मां लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए पहले हाथ जोड़कर मां तुलसी से अनुमति जरूर लें और फिर तुलसी तोड़े।

3. अगर आप तुलसी पर सुबह-शाम दिया लगाते हैं तो पहले अक्षत की चार बना लें, उसके बाद दिया जलाए। दिए और अक्षत को तुलसी की जड़ से दूर रखें।


4. एकादशी, रविवार, सूर्य ग्रहण या चंद्र ग्रहण वाले दिन न तो तुलसी के पत्तों को तोड़े और न ही तुलसी को जल दें। इस दिन तुलसी मां से अच्छे के लिए प्रार्थना करें.

5. अगर आप घर में तुलसी का नया पौधा लगाने के बारे में सोच रहे हैं तो आप इसे बृहस्पति के दिन लगाए। बृहस्पति का दिन तुलसी लगाने के लिए शुभ होता है और ऐसा करने से घर में खुशहाली आती है।


6. जब भी आप सुबह तुलसी मां की पूजा करें तो जल चढ़ाने के बाद तीन बार परिक्रमा जरूर करें। बिना परिक्रमा के तुलसी की पूजा अधूरी मानी जाती है।

7. तुलसी को हमेशा आंगन में लगाना चाहिए, लेकिन आज के समय में ये संभव नहीं है, इसलिए तुलसी को बालकनी के उत्तर-पूर्व दिशा में लगाएं।