newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Astrological Upay to Avoid Mental Stress: बार-बार करता है रोने का मन, होता है मानसिक तनाव, ये ज्योतिष उपाय कर सकते हैं मदद

Astrological Upay to Avoid Mental Stress: अकारण भी मानसिक तनाव हो जाता है और आज के समय में ये समस्या सबसे ज्यादा बढ़ गई है। ज्योतिष में मानसिक तनाव को चंद्रमा का कारण माना गया है और इसके होने के कारण भी बताए गए हैं

नई दिल्ली। मानसिक तनाव, डिप्रेशन बिना की दिक्कत के भी ये सारी चीजें मन में घर कर लेती हैं। कभी अकेलापन, कभी खुद ही मन का नाखुश होना। अकारण भी मानसिक तनाव हो जाता है और आज के समय में ये समस्या सबसे ज्यादा बढ़ गई है। ज्योतिष में मानसिक तनाव को चंद्रमा का कारण माना गया है और इसके होने के कारण भी बताए गए हैं। अगर आप भी किसी ऐसी स्थिति से गुजर रहे हैं तो हम आपके लिए कुछ उपाय लेकर आए हैं। जिससे आप अपने मन को स्वस्थ रख सकते हैं।


1. अगर बिना बात के आपको रोने का मन कर रहा है, या मन बहुत निराश है या मन में बहुत निगेटिव विचार आ रहे हैं। इसके लिए आपको किसी विश एक्वेरियम के सामने जाकर बैठा देना है, इससे मन की नकारात्मकता कम होगी।

2. मन बहुत निराश है और मन तनाव में महसूस कर रहा है जो इसके लिए उस व्यक्ति को खूब सारे पानी के सामने बैठाए। आप किसी समुद्र के सामने बैठ सकते हैं या स्विमिंग पूल के सामने बैठ सकते हैं, इससे मन खुश होगा।


3. मानसिक तनाव का सीधा संबंध जल और चंद्रमा से होता है। जिससे शरीर में मानसिक तनाव बढ़ता है तो उसका कारक चंद्रमा होता है। इसके लिए उस इंसान को चांदी के गिलास में पानी पीना चाहिए।

4. मन को शांत करने के लिए पूर्णिमा के दिन चांद को जल दें। जल में सफेद फूल भी डाल लें। ऐसा करने से मन को शांति मिलती है और शरीर में जल तत्व बढ़ता है।

5. रोज चंद्रमा के सामने ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चन्द्रमसे नम:, ॐ ऐं क्लीं सोमाय नम:, ॐ श्रीं श्रीं चन्द्रमसे नम: मंत्रों का जाप करें। रोज  चंद्रमा को जल देना चाहिए।