newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Astrological Upay to Improve Planets: एक रोटी सुधार सकती है सारे ग्रहों की दशा, बस करने होंगे ये छोटे से ज्योतिष उपाय

Astrological Upay to Improve Planets: किचन में बनने वाली रोटी आपको हर मुसीबत से बचा सकती है और घर में सुख संपत्ति जा सकती है लेकिन इसके लिए आपको रोटी के साथ छोटा सा उपाय करना होगा।

नई दिल्ली। सक्सेस पाना हर कोई चाहता है। कम उम्र में ही लोग सक्सेस पाने के लिए जीतोड़ मेहनत करते है लेकिन उस हिसाब से फल नहीं मिलता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि किचन में बनने वाली रोटी आपको हर मुसीबत से बचा सकती है और घर में सुख संपत्ति जा सकती है लेकिन इसके लिए आपको रोटी के साथ छोटा सा उपाय करना होगा,जिससे आपकी हर तरह की बाधाओं का अंत होगा। तो चलिए जानते हैं कि रोटी आपके ग्रहों को स्थिति सुधारने में कैसे मदद कर सकती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jai Madaan (@jaimadaanofficial)


 सोमवार के दिन
सोमवार का दिन चंद्रमा का दिन होता है और इस दिन आपको आटे के अंदर कुछ ट्रॉप्स दूध की मिलानी होती है, इससे आपका चंद्रमा तेज होगा, इससे आप इमोशनली बैलेंस होंगे।

मंगलवार के दिन
मंगलवार का दिन मंगल देव का होता है और इस दिन आटे में थोड़ी सी  लाल मिर्च मिलानी चाहिए। इससे आपका मंगल तेज होगा और करियर में सफलता के दरवाजे खुल जाएंगे।

बुधवार के दिन
बुधवार का दिन बुध ग्रह का होता है। इस दिन आप आटे में कोई हरी चीज मिलाए। जैसे हरी मिर्च, हरा धनिया, मैथी, पालक आदि।

गुरुवार का दिन

गुरुवार गुरु ग्रह का दिन होता है। इस दिन आप केसर, बेसन या हल्दी आटे में मिलाए। इसमें से कुछ भी मिलाने से आपकी बुद्धि में वृद्धि होती है और आप हर काम कॉन्सट्रेंट कर सकते हैं।

शुक्रवार का दिन

शुक्रवार का दिन शुक्र भगवान का होता है। शुक्र लग्जरी और प्लेजर के लिए जाना जाता है। शुक्र को मजबूत करने के लिए आटे  में देसी घी मिलाए। इससे सुख-संपदा के द्वार खुल जाएंगे।


शनिवार का दिन

शनिवार का दिन शनि ग्रह का होता है और इस दिन आपको आटे में सरसों का तेल मिलना है। इससे करियर का स्ट्रग्ल खत्म होगा और जीवन में डिस्पिलिन आएगा।

रविवार का दिन

रविवार के दिन आपको आटे में गुड़ मिलाना है, इससे आपकी जिंदगी में मिठास आएगी और आप जो बोलेंगे, उसे अच्छे से सुना जाएगा, आपकी वाणी में दम आ जाएगा।