newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sawan Somwar 2023: आज मासशिवरात्रि पर सावन सोमवार और पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग, इस मुहूर्त में खरीदारी से होगा फायदा

Sawan Somwar 2023: सावन सोमवार पर अधिक मास की मासशिवरात्रि और पुष्य नक्षत्र के अलावा सर्वार्थ सिद्धि और सिद्धि योग भी बन रहा है जो कि भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए शुभ माना जाता है। इस दौरान कुछ उपाय भी किए जा सकते हैं जो कि व्यक्ति की सोई किस्मत को जगा सकते हैं। 

नई दिल्ली। आज 14 अगस्त 2023 को सावन माह का सोमवार (Sawan Somwar 2023) है साथ ही अधिक मास की मास शिवरात्रि (Mas shivratri) और पुष्य नक्षत्र (Pushya Nakshatra) भी है। दिन शुभ दिन एक साथ पड़ने से खुश संयोग बन रहा है। इस शुभ संयोग को प्रभावशाली और सुख-समृद्धि देने वाला माना जाता है। सावन सोमवार पर अधिक मास की मास शिवरात्रि और पुष्य नक्षत्र के अलावा सर्वार्थ सिद्धि और सिद्धि योग भी बन रहा है जो कि भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए शुभ माना जाता है। इस दौरान कुछ उपाय भी किए जा सकते हैं जो कि व्यक्ति की सोई किस्मत को जगा सकते हैं।

Sawan Somwar 2023

14 अगस्त 2023 को बन रहे हैं ये शुभ योग व मुहूर्त (14 August 2023 auspicious yoga and auspicious time)

आज 14 अगस्त 2023 को सावन (Sawan) अधिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि यानी मास शिवरात्रि (Mas shivratri 2023) सुबह 10 बजकर 26 मिनट से शुरु हो गई है। ये अगले दिन 15 अगस्त मंगलवार को दोपहर 12:43 तक रहने वाली है।

Sawan Somwar 2023

आज जो शुभ योग बन रहे उसके मुताबिक,पुष्य नक्षत्र सुबह 11:07 से लेकर अगले दिन दोपहर 1:59 तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त (Abhijit Muhurat) 11:59 से लेकर दोपहर 12:52 तक रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग (Sarvarth Siddha Yoga) सुबह 11:07 से लेकर अगले दिन 15 अगस्त को सुबह 6:14 मिनट तक रहेगा। इस शुभ संयोग में खरीदारी भी शुभ फलदायी होती है।

Sawan Somwar 2023

सावन सोमवार पर करें ये उपाय

  • अगर आप चाहते हैं कि इस दिन का आपको पूरा फायदा मिले और आपके जीवन से दुखों का अंत हो तो आज आप 11 बेलपत्र पर चंदन से ऊँ लिखकर शिवलिंग पर अर्पित करें। पूजा के बाद इनमें से 1 बेलपत्र घर ले आएं और उस स्थान पर रख दें जहां पर आप रूपए-पैसे रखते हैं। इससे आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी और खर्चें कम होंगे।
  • अभिजीत मुहूर्त में भोलेनाथ की पूजा करके शिवलिंग पर एक धतूरा चढ़ाएं और श्री शिवाय नमस्तुभ्यं मंत्र का 108 बार जाप करें। अब इस चढ़ाए हुए धतूरे को एक कपड़े में बांधकर अपनी पूजा वाले कमरे में रख दें। इससे सुख-समृद्धि बढ़ने के साथ ही आपके जीवन की परेशानियां दूर होंगी।

डिस्क्लेमर: ऊपर दिए गए लेख की जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। NewsroomPost इस तरह की किसी जानकारी का दावा नहीं करता है।