newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Chandra Grahan 2023: चंद्र ग्रहण के दिन सूतक लगने पर इन कार्यों को करने से बचें, वरना होगा इसका दुष्प्रभाव

Chandra Grahan 2023: कहते है चंद्र ग्रहण के 9 घंटे पहले से सूतक लग जाते है जबकि सूर्य ग्रहण में 12 घंटे पहले से सूतक लगता है। हालांकि, इस बार उपाच्छाया चंद्र ग्रहण है जिसमें चंद्रमा के आधी तरफ धूल सी परत चढ़ जाती है। लेकिन फिर भी हम आपको बता दें कि अगर चंद्र ग्रहण लगता है तो आपको क्या-क्या काम नहीं करने चाहिए।

नई दिल्ली। आज यानी 5 मई को साल का पहला चंद्र ग्रहण है। आज के ही दिन बुद्ध पूर्णिमा भी है। चंद्र ग्रहण के दिन लोग घर पर कई नियमों का पालन करते है। चंद्र ग्रहण आज रात 8 बजे से 44 मिनट पर शुरू हो जाएगा। ये चंद्र ग्रहण साल का पहला चंद्र ग्रहण और दूसरा ग्रहण है। जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच में आ जाती है तब ग्रहण लगता है। चंद्र ग्रहण हमेशा ही पूर्णिमा तिथि को लगता है। चंद्र ग्रहण से जुड़ी एक पौराणिक कथा भी काफी प्रचलित है कि जब पूर्णिमा के दिन राहु-केतु ने मिलकर चंद्रमा को निगलने की कोशिश की थी तब चंद्र ग्रहण लगता है। कहते है चंद्र ग्रहण के 9 घंटे पहले से सूतक लग जाते है जबकि सूर्य ग्रहण में 12 घंटे पहले से सूतक लगता है। हालांकि, इस बार उपाच्छाया चंद्र ग्रहण है जिसमें चंद्रमा के आधी तरफ धूल सी परत चढ़ जाती है। लेकिन फिर भी हम आपको बता दें कि अगर चंद्र ग्रहण लगता है तो आपको क्या-क्या काम नहीं करने चाहिए।

इन कामों को करने से बचें-

  • चंद्र ग्रहण का सूतक लगते ही हमें कोई भी शुभ-मांगलिक कार्य नहीं करने चाहिए।
  • चंद्र ग्रहण के समय हमें कुछ भी खरीदने से बचना चाहिए।
  • चंद्र ग्रहण के वक्त भोजन पकाना और खाना दोनों से ही बचना चाहिए।
  • चंद्र ग्रहण का सूतक लगते ही पूजा-पाठ नहीं करनी चाहिए
  • चंद्र ग्रहण के दौरान सोना भी नहीं चाहिए।
  • गर्भवती महिला को चंद्र ग्रहण के समय बाहर निकलने से बचना चाहिए।
  • गर्भवती महिला का नुकीली चीजों के इस्तेमाल से बचना चाहिए।

ये काम को करें-

  • चंद्र ग्रहण के समय भगवान का स्मरण करें।
  • चंद्र ग्रहण के वक्त शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए।
  • चंद्र ग्रहण के वक्त अपने घर के मंदिर या किसी भी धार्मिक स्थल को बंद रखना चाहिए।
  • चंद्र ग्रहण के वक्त हमें दान करना चाहिए।