
नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुल 12 राशियां बताई गई हैं। इन राशियों का अपना एक ग्रह स्वामी होता है। जब भी किसी राशि में कोई ग्रह प्रवेश करता है तो इसका सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह के असर पड़ते हैं। अब जब ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह 24 सितंबर को कन्या राशि में अस्त (Mars Combust In Virgo) होने जा रहे हैं। तो इसका कई राशियों पर नकारात्मक असर पड़ा रहा है। कुल 5 ऐसी राशियां हैं जिन्हें इस दौरान संभलकर रहना होगा। तो चलिए जानते हैं कौन से हैं वो राशि के लोग जिनके लिए मंगल ग्रह का कन्या राशि में अस्त होना भारी पड़ेगा…
ये हैं वो पांच राशियां
मेष राशि
मेष राशि के जो जातक हैं उनके लिए मंगल ग्रह का कन्या राशि में अस्त होना कष्टकारी रहेगा। इस राशि के लोगों के कामों में रुकावट आएगी। काम के क्षेत्र में दबाव बढ़ेगा। व्यापार कर रहे लोगों को हानि हो सकती है। रिश्तों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। पैसों के मामले में भी थोड़ा परेशान होना पड़ेगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जो लोग हैं उनके लिए मंगल का कन्या राशि में अस्त होना अशुभ रहने वाला है। इस राशि के लोगों को उनकी मेहनत का भी नतीजा मिलने में दिक्कतें आएंगी। व्यवसाय कर रहे लोग भी परेशान होंगे। संतान की तरफ से दिमागी चिंता बनी रहेगी। जितना हो सके इस दौरान अपने गुस्से पर काबू रखें और विवाद से जितना दूर रह सकते हैं रहें।
कर्क राशि
कई राशि के जो जातक हैं उन्हें भी इस समय अवधि में कुछ अशुभ परिणाम झेलने पड़ सकते हैं। आपको किसी भी काम में सफलता हासिल करने के लिए पहले के मुकाबले ज्यादा मेहनत करनी होगी। जितना हो सके इस दौरान यात्रा करने से बचे। पैसों के मामले में भी रुकावट का सामना करना होगा। सीनियर्स और परिवार वालों के साथ बहसबाजी हो सकती है ऐसे में अपनी जुबान पर लगाम लगाएं।
सिंह राशि
सिंह राशि को जातक हैं उनके जीवन पर मंगल ग्रह का कन्या राशि में अस्त होना थोड़ा मुश्किल बढ़ाएगा। नौकरी कर रहे लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। व्यापार में मुनाफा नहीं होगा। पैसों का नुकसान हो सकता है और मानसिक चिंताएं भी बढ़ेंगी।
धनु राशि
धनु राशि के जो जातक हैं उनके मन में चिंता बनी रहेगी। खर्च बढ़ने से आर्थिक रूप से परेशान रहेंगे। पार्टनरशिप से जुड़े मामले परेशान करेंगे। नौकरी चाकरी करने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।