Janmashtami 2022: जन्माष्टमी पर घर ले आएं श्रीकृष्ण की पसंदीदा ये चीजें, वास्तु सुधरने के साथ होंगे कई लाभ

Janmashtami 2022: इस दिन भगवान श्री कृष्ण का व्रत रखने और उनकी झांकी सजाकर पूरे विधि-विधान से पूजा करने से विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके अलावा, जन्माष्टमी के दिन अगर आप श्रीकृष्ण की प्रिय इन विशेष चीजों को घर लाते हैं तो घर में बरकत आती है।  

Avatar Written by: August 12, 2022 6:00 pm

नई दिल्ली। सनातन धर्म के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक माना जाने वाला जन्माष्टमी का पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में श्रीकृष्ण ने इस संसार में मानव रूप में अवतार लिया था। इस शुभ दिन पर श्री कृष्ण का जन्म होने की वजह से इसे जन्माष्टमी कहा जाता है। इस बार ये त्योहार गुरूवार यानी 18 अगस्त 2022 को मनाया जाएगा। इस पर्व पर श्रीकृष्ण भक्त उनके बाल स्वरूप लड्डू गोपाल की पूजा करते हैं। उत्तर भारत में इस त्योहार को उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्री कृष्ण का व्रत रखने और उनकी झांकी सजाकर पूरे विधि-विधान से पूजा करने से विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके अलावा, जन्माष्टमी के दिन अगर आप श्रीकृष्ण की प्रिय इन विशेष चीजों को घर लाते हैं तो घर में बरकत आती है।

मोरपंख- वास्तु के अनुसार, जन्माष्टमी के दिन मोरपंख खरीदने से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। ऐसा करने से वास्तु दोष दूर होने के साथ कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा. गृहक्लेश भी दूर होते हैं।

बांसुरी- जन्माष्टमी के दिन लकड़ी या चांदी की छोटी सी बांसुरी जरूर खरीद कर श्री कृष्ण को समर्पित करने से घर में बरकत आती है।

गाय-बछड़ा- ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, गाय के शरीर में गुरु ग्रह का वास होता है। इसलिए जन्माष्टमी के दिन गाय और बछड़े की छोटी-सी प्रतिमा या फोटो खरीद कर घर के मंदिर या कमरे के ईशान कोण में रखने से भाग्य में वृद्धि होती है, साथ ही संतान की भी प्राप्ति होती है।

वैजयंती माला- जन्माष्टमी के पर्व पर वैजयंती माला खरीद कर घर लाने से आर्थिक स्थिति तो मजबूत होती है।

माखन- श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर लड्डू गोपाल को प्रिय माखन मिश्री खरीद कर भगवान को भोग लगाने से श्रीकृष्ण प्रसन्न होते हैं और विशेष आशीर्वाद प्रदान करते हैं।