newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Choti Holi Ke Jyotish Upay: छोटी होली पर ”कपूर” के इन अचूक उपायों को करने से मिलेगा चमत्कारी परिणाम

Choti Holi Ke Jyotish Upay: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कपूर जलाने से घर में न सिर्फ सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है बल्कि वातावरण भी शुद्ध और पवित्र होता है। पूरा देश कल यानी 25 मार्च को होली का त्योहार मना रहा है और आज छोटी होली यानी होलिका दहन है। तो चलिए बताते हैं ऐसे में कपूर के कुछ चमत्कारी उपाय, जिन्हें करने से घर से न सिर्फ दरिद्रता दूर होगी बल्कि आसपास शुद्धता का संचार भी होगा।

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में कपूर को बेहद ही शुभ माना जाता है। कोई भी धार्मिक कार्य, पूजा-पाठ या त्योहार कपूर के बिना संपूर्ण नहीं होता है। कपूर पूजा घर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कपूर जलाने से घर में न सिर्फ सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है बल्कि वातावरण भी शुद्ध और पवित्र होता है। पूरा देश कल यानी 25 मार्च को होली का त्योहार मना रहा है और आज छोटी होली यानी होलिका दहन है। तो चलिए बताते हैं ऐसे में कपूर के कुछ चमत्कारी उपाय, जिन्हें करने से घर से न सिर्फ दरिद्रता दूर होगी बल्कि आसपास शुद्धता का संचार भी होगा।

छोटी होली पर कपूर के उपाय:

  1. छोटी होली के दिन कपूर में थोड़ा घी डालें। इसके बाद भगवान का ध्यान करते हुए इन्हें जलाएं। अब इस जलते हुए कपूर को घर के हर कोनें में घुमाएं। ऐसा करने से घर की सभी नेगेटिव एनर्जी का नाश होता है, साथ ही जीवन में पॉजिटिविटी आती है।
  2. छोटी होली के दिन कपूर के साथ गुलाब की पंखुड़ियों को जलाकर इसे पूरे घर में घुमाने से तरक्की के द्वार खुलते हैं।
  3. छोटी होली के दिन कपूर के साथ 10 नीम के 10 पत्ते, 6 लौंग को लेकर अपने ऊपर से 7 बार घुमाकर फिर होलिका दहन की अग्नि में इसे डालने से हर रोग-बीमारी का नाश होता है और यदि आप बार-बार बीमार पड़ते हैं तो ऐसा करने से आपके बार-बार बीमार पड़ने की समस्या भी दूर हो जाती है।


होलिका दहन का समय:

बता दें कि इस साल कल यानी 25 मार्च 2024 को होली का त्योहार मनाया जा रहा है। ऐसे में आज यानी 24 मार्च को ही होलिका दहन किया जायेगा। होलिका दहन का मुहूर्त आज रात 11 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 27 मिनट तक है। होलिका दहन के लिए इस बार सिर्फ 1 घंटे 14 मिनट का समय है। इस समय के दौरान ही आप सभी तरह की धार्मिक विधियां कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकरियों की न्युजरूमपोस्ट पूरी तरह से पुष्टि नहीं करता है। अर्थात इसे अपनाने से पहले इस क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।