newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sheetala Ashtami Upay: शीतला अष्टमी पर ये काम करने से मिलेगा आरोग्य का वरदान, मां लक्ष्मी भी देगी धन-धान्य का आशीर्वाद

Sheetala Ashtami Upay: कहते हैं मां शीतला जिन लोगों पर अपनी कृपा बरसाती है उन लोगों को कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती। ऐसे लोग हमेशा स्वस्थ्य भी रहते हैं। शीतला अष्टमी पर कुछ उपाय करने से व्यक्ति को मौसमी बुखार, फोड़े-फुंसी और आंखों से जुड़ी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। तो चलिए आपको बताते हैं कौन से हैं उपाय जिन्हें करने से आपको फायदा मिलेगा…

नई दिल्ली। आज 15 मार्च 2023  को शीतला अष्टमी (Sheetala Ashtami 2023) मनाई जा रही है। इस दिन मां शीतला की पूजा का विधान होता है। मां शीतला के लिए मनाए जाने वाला शीतला अष्टमी पर्व  (Sheetala Ashtami) दूसरे त्योहारों से अलग काफी अलग होता है क्योंकि इस पर्व में मां को बासी भोजन का भोग लगाया जाता है। एक दिन पहले शीतला सप्तमी पर मां शीतला के लिए भोग बनाया बनाया जाता है और अगले दिन मां शीतला को इसका भोग लगाया जाता है। अष्टमी पर चूल्हा नहीं जलाया जाता। मां को भोग लग जाने के बाद लोग इस भोग को ही ग्रहण करते हैं। शीतला अष्टमी के दिन लोग व्रत भी करते हैं।

कहते हैं मां शीतला जिन लोगों पर अपनी कृपा बरसाती है उन लोगों को कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती। ऐसे लोग हमेशा स्वस्थ्य भी रहते हैं। शीतला अष्टमी पर कुछ उपाय करने से व्यक्ति को मौसमी बुखार, फोड़े-फुंसी और आंखों से जुड़ी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। तो चलिए आपको बताते हैं कौन से हैं उपाय जिन्हें करने से आपको फायदा मिलेगा…

Sheetala Ashtami 2023

शीतला अष्टमी पर जरूर करें ये उपाय

  • शीतला अष्टमी के दिन व्यक्ति को शीतल जल (सादे पानी) से स्नान जरूर करना चाहिए।
  • इस दिन सूप और नई झाड़ू लेने का भी विधान है। कहा जाता है इन चीजों की खरीदारी से मां शीतला ही नहीं मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होकर व्यक्ति पर अपनी कृपा बरसाती है।
  • शीतला अष्टमी के दिन मां शीतला की पूजा करते हुए आप जो जल चढ़ा रहे हों उससे अपनी आंखों को भी धोना चाहिए। इसके अलावा अपने माथे पर हल्दी का तिलक लगाएं।

  • घर परिवार में सुख-शांति के लिए इस दिन आपको अपने घर के दरवाजे पर हल्दी से दो स्वास्तिक बनाने चाहिए। इससे घर में नकारात्मक शक्तियां और बीमारियां नहीं आती। घर के मुख्य द्वार पर हल्दी का इस्तेमाल वास्तु दोष को भी दूर करता है।
  • ॐ ह्रीं श्रीं शीतलायै नमः’ मंत्र का जाप भी शीतला अष्टमी के दिन करना शुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति के जीवन की सभी परेशानियां खत्म होती है।