newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Shani Kshama Mantra: शनिवार के दिन शनि देव को प्रसन्न करने के लिए करें क्षमा मंत्र का उच्चारण, जानें महत्व

Shani Kshama Mantra: शनिवार के दिन भगवान शनि (Lord Shani) की पूजा (Shanidev ki Pooja) की जाती है। आज के दिन शनि देव की पूजा करने से विशेष फल मिलता है। इस अगर आप शनिदेव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो इस दिन क्षमा मंत्र (Shani Kshama Mantra) का उच्चारण करना चाहिए।

नई दिल्ली। शनिवार के दिन भगवान शनि (Lord Shani) की पूजा (Shanidev ki Pooja) की जाती है। आज के दिन शनि देव की पूजा करने से विशेष फल मिलता है। इस अगर आप शनिदेव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो इस दिन क्षमा मंत्र (Shani Kshama Mantra) का उच्चारण करना चाहिए। ऐसा करने से न्याय के देवता प्रसन्न हो कर कई तरह की परेशानियों को दूर कर देते हैं। कहा जाता है कि शनिदेव (Shani Dev) जिस किसी पर मेहरबान होते हैं उसके जीवन को खुशियों और सौभाग्य से भर देते हैं।

SHANI DEV

क्षमा प्रार्थना का विशेष मंत्र

अपराधसहस्त्राणि क्रियन्तेहर्निशं मया।

दासोयमिति मां मत्वा क्षमस्व परमेश्वर।।

गतं पापं गतं दु:खं गतं दारिद्रय मेव च।

आगता: सुख-संपत्ति पुण्योहं तव दर्शनात्।।

इस मंत्र के उच्चारण से शनि देव की कृपा होती है। उनकी कृपा से सभी रुके और बिगड़े काम बन जाते हैं। सुर्यपुत्र की कृपा से भक्तों के जीवन में खुशहाली का आगमन होता है।