Janmastami 2022: मुंबई की इन फेमस जगहों पर मनाया जाता है दही हांडी का जश्न, टीम का प्रोत्साहन बढ़ाने के लिए कई बॉलीवुड सितारे भी पहुंचते है यहां

Janmastami 2022: उसके अलावा राज्य की नई शिंदे सरकार ने गोविंदा पथको के लिए, बीमा योजना की भी शुरुआत की है। आइए जानते है कि मुम्बई के इन जगहों पर कैसे मनाया जाता दही हांडी का उत्सव

Avatar Written by: August 19, 2022 1:32 pm

नई दिल्ली। जन्माष्टमी आते ही पूरे देशभर में उत्साह देखने को मिल जाता है। हफ्ते भर पहले से ही श्री कृष्ण मंदिर की साज सजावट शुरु होने लगती है। भगवान कृष्ण को भी भक्त सजाने लगते हैं, साज-सज्जा देखते ही त्योहार के आने का एहसास होने लगता है। ऐसे में कौन नहीं जाना चाहेगा, हम सभी कृष्ण की लीला में मंदमुग्ध होना चाहते हैं। अगर आप भी इस खास दिन घूमने-फिरने की इच्छा रख रहे हैं, तो इस बार मुंबई की दही हांडी का मजा लेने जाएं। यहां 5 ऐसे स्थान हैं, जहां दही हांडी बहुत ही हर्षोल्लास से मनाई जाती है। यहां लाखों-करोड़ों की संख्या में लोग दही हांडी देखने के लिए वहां आते हैं। आप भी जानिए इन स्थानों के बारे में। मुंबई के अलग – अलग इलाको में बीती रात से ही गोविंदा पथको ने आज दही हंडी फोड़ने के लिए प्रेक्टिस भी शुरू कर दी है। आज शाम के समय मुंबई के अलग – अलग इलाको में दही हांडी फुटेगी, बता दे कि मुंबई में पूरे दो साल बाद इस साल बड़े पर्व के साथ दही हांडी का कार्यक्रम सेलीब्रेट किया जा रहा है। इस बार महाराष्ट्र सरकार ने दही हांडी को राज्य का सार्वजनिक खेल भी घोषित कर दिया है। उसके अलावा राज्य की नई शिंदे सरकार ने गोविंदा पथकों के लिए, बीमा योजना की भी शुरुआत की है। आइए जानते है कि मुम्बई के इन जगहों पर कैसे मनाया जाता दही हांडी का उत्सव-

संघर्ष प्रतिष्ठान दही हांडी, ठाणे

इस दही हांडी को मुंबई की सबसे अमीर दही हांडी मंडलों में से एक कहा जाता है। आपको बता दें, प्रोत्साहन बढ़ाने के लिए यहां दही हांडी फोड़ने वाली टीम को काफी अच्छे पैसे भी दिए जाते है। साल 2013 में, 1.11 करोड़ रुपए पुरस्कार की धन राशि दिए गए थे, वहीं साल 2014 में 51 लाख रुपए की धनराशि दी गई थी। कोरोना से पहले यहां दही हांडी का उत्सव बेहद धूम-धाम और खुशी के साथ मनाया जाता था।

जंबोरी मैदान, वर्लिक

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी राकांपा नेता सचिन अहीर ने श्री संकल्प प्रतिष्ठान चैरिटेबल ट्रस्ट की स्थापना की जो दही हांडी और वर्ली महोत्सव कार्यक्रमों का आयोजन बड़े हर्ष के साथ करते है। वहीं कहा जाता है कि दक्षिण मुंबई की दही हांडी सबसे ऊंची दही हांडी होती है। इसके अलावा दही हांडी की टीम का प्रोत्साहन बढ़ाने के लिए यहां कई बॉलीवुड सितारे भी आते हैं।

वडाला

वडाला में दही हांडी कांग्रेस विधायक कालिदास कोलंबकर द्वारा आयोजित की जाती है, ये युवाओं को प्रोत्साहित करने का सबसे अच्छा रास्ता है। मुंबईकरों के बीच ये जगह भी कम फेमस नहीं है। यहां भी मटका तोड़ने वाले विजेताओं के लिए अच्छी खासी राशि रखी जाती है।