newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Dattatreya Jayanti 2022: 7 दिसंबर 2022 को दत्तात्रेय जयंती, जानें क्या है शुभ मुहूर्त, और पूजा विधि?

Dattatreya Jayanti 2022: इस साल की बात करें तो इस बार दत्तात्रेय जयंती 7 दिसंबर 2022 दिन बुधवार को मनाई जाती है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान दत्तात्रेय देवता ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों देवता का अवतार है। इन तीनों देवों की शक्तियां दत्तात्रेय भगवान के अंदर समाहित है।

नई दिल्ली। सारे धर्म में एक हिंदू धर्म ही ऐसा धर्म है जिसमें हर दिन कोई ना कोई त्योहार जरूर होता है, और हिंदू हर त्योहार को उतने ही धूमधाम से मनाता है। हिंदू धर्म का एक त्योहार और है जो कि हर साल मार्ग शीर्ष के अगहन माह में शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है जो कि भगवान दत्तात्रेय की जयंती है। इस साल की बात करें तो इस बार दत्तात्रेय जयंती 7 दिसंबर 2022 दिन बुधवार को मनाई जाती है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान दत्तात्रेय देवता ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों देवता का अवतार है। इन तीनों देवों की शक्तियां दत्तात्रेय भगवान के अंदर समाहित है। आइए जानते है दत्तात्रेय देवता की जयंती का क्या है शुभ मुहूर्त और कैसे करें पूजा –

शुभ मुहूर्त-

  • दत्तात्रेय जयंती की शुरुआत- 07 दिसंबर 2022 को प्रातकाल: 08:02 मिनट पर।
  • दत्तात्रेय जयंती का समापन- 08 दिसंबर 2022 को सुबह 09:38 मिनट पर लगभग।
  • सिद्ध योग- 07 दिसंबर 2022 को प्रातकाल 02:52 मिनट से शुरु होकर 08 दिसंबर को सुबह 02:54 मिनट तक रहेगा।
  • सर्वार्थसिद्धियोग- 07 दिसंबर को सुबह 07:25 मिनट से शुरु होकर 08 दिसंबर को सुबह 06:48 पर रहेगा।

पूजा विधि-

दत्तात्रेय भगवान की पूजा करने के लिए सबसे पहले आप स्नान ग्रहण कर लें और स्वच्छ कपड़े पहन लें। इसके बाद एक चौकी में लाल कपड़ा बिछाकर उसमें दत्तत्रेय भगवान की मूर्ति रखकर उनको जल चढ़ाए फिर रोली, चंदन, चावल लगाए। इसके बाद दीपक में घी डालकर भगवान को दिया दिखाएं। अब भगवान को प्रसाद का भोग लगाए। इसके बाद दत्तात्रेय भगवान की कथा सुने और आरती गाए। अब ब्राह्मणों को भोजन कराए। ब्राह्मणों को भोजन कराने के बाद ही आप प्रसाद चढ़ाए।