newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Vastu Tips for Pregnant Women: स्वस्थ और संस्कारी बच्चा पाने के लिए ऐसे सजाएं गर्भवती महिला का कमरा, जानिए क्या हैं वो अद्भुत वास्तु टिप्स?

Vastu Tips for Pregnant Women: गर्भवती महिला के आस-पास की चीजें और वातावरण भी बच्चे को काफी प्रभावित करती हैं। इसलिए गर्भवती स्त्री को अपने आस-पास ऐसी चीजें रखनी चाहिए जिनका बच्चे पर सकारात्मक प्रभाव पड़ सके। इसके लिए वास्तु में कुछ उपाय बताए गए हैं, तो आइये जानते हैं कौन से हैं वो वास्तु टिप्स…

नई दिल्ली। मां बनना हर स्त्री के लिए बहुत खास अनुभव होता है। बच्चे को जन्म देकर वो सृष्टि के सृजन में अपना योगदान देती हैं। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपने खान-पान लाइफस्टाइल आदि का खास ख्याल रखना चाहिए, ताकि उनके बच्चे का शारीरिक और मानसिक विकास ठीक तरह से हो सके। इसके अलावा, गर्भवती महिला के आस-पास की चीजें और वातावरण भी बच्चे को काफी प्रभावित करती हैं। इसलिए गर्भवती स्त्री को अपने आस-पास ऐसी चीजें रखनी चाहिए, जिनका बच्चे पर सकारात्मक प्रभाव पड़ सके। इसके लिए वास्तु में कुछ उपाय बताए गए हैं, तो आइये जानते हैं कौन से हैं वो वास्तु टिप्स…

1.गर्भवती महिला के कमरे में मुस्कुराते बच्चे की फोटो लगाएं, जिसे बार-बार देख कर महिला का मन प्रसन्न रहे।

2.प्रेग्नेंट वीमेन के कमरे में बाल गोपाल की तस्वीर ऐसी जगह पर लगाएं, जहां सुबह उठते ही महिला का ध्यान जा सके।

3.उसके कमरे में तांबे कोई चीज रखने से कमरे में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने के साथ मां-बच्चे को बुरी नजर से भी बचाव रहता है।

4.प्रेग्नेंट वुमेन का कमरा खुला और हवादार होना चाहिए।

5.गर्भवती महिला के रूम में भगवान कृष्ण की बांसुरी और शंख रखने से बच्चा शांत और हंसमुख होता है।

6.गर्भवती महिला के कमरे में पति-पत्नी की हंसती-मुस्कुराती तस्वीरें लगाने से बच्चा अपने माता-पिता से काफी आत्मीय रहता है। साथ ही बच्चा भी स्वस्थ रहता है।

7.ऐसी महिला के कमरे में पीले चावल रखना काफी शुभ माना जाता है।

8.गर्भवती महिला द्वारा उसके कमरे में नियमित रूप से रामायण या श्रीमद्भागवत पुराण पढ़ने से बच्चा काफी संस्कारी भी होता है।

9.गर्भधारण करने वाली महिलाओं को लाल, काला और नारंगी जैसे गहरे रंगों का इस्तेमाल अधिक नहीं करना चाहिए। इससे गर्भवती महिला डिप्रेशन का शिकार हो सकती है।