
नई दिल्ली। आज, 1 फरवरी 2023 को जया एकादशी मनाई जा रही है। माघ मास के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी जया एकादशी के नाम से जानी जाती है। इस दिन विधि विधान के साथ श्री हरि विष्णु की पूजा और व्रत करने का विधान है। इससे भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है। एकादशी के दिन स्नान और दान भी करना चाहिए। इससे व्यक्ति के पिछले जन्म और इस जन्म के पाप खत्म हो जाते हैं। आज 1 फरवरी को जया एकादशी का व्रत रखा जा रहा है जिसका तर्पण यानी व्रत अगले दिन 2 फरवरी को खोला जाएगा। लोगों को जया एकादशी पर कई उपाय भी करने चाहिए जिनसे उन्हें फायदे होंगे। चलिए आपको बताते हैं आपकी राशि के अनुसार आपको किन उपायों को करने की जरूरत है…
अपनी राशि के हिसाब से करें उपाय
- मेष राशि के जातकों को भगवान विष्णु को सिंदूर चढ़ाकर ‘ॐ गोविंदाय नमः’ और साथ ही ‘ऊँ वामनाय नमः’ मंत्र का 11-11 बार जाप करना चाहिए।
- वृषभ राशि के जातकों को भगवान विष्णु को कमलगट्टे चढ़ाने चाहिए। इससे उन्हें धन प्राप्ति होगी।
- मिथुन राशि के जातकों को दो तुलसी के पत्ते भगवान विष्णु को चढ़ाने चाहिए साथ ही ‘ऊं माधवाय नमः’ और ‘ऊँ नारायणाय नमः’ मंत्र का एक-एक बार जाप करना चाहिए।
- कर्क राशि के जातकों को भगवान विष्णु को दही चीनी का भोग लगाना चाहिए, इससे उनके परिवार की जितनी भी परेशानियां होंगी वो खत्म हो जाएंगी।
- सिंह राशि के जातक आपको भगवान विष्णु को रोली चावल का तिलक लगाना चाहिए। इसके अलावा ‘ऊं पद्मनाभाय नमः’ और ‘ॐ हृषिकेशाय नमः’ मंत्र का 5-5 बार जाप करना चाहिए। इससे आपको प्यार में सफलता हासिल होगी।
- कन्या राशि के जातकों को हरी मूंग की दाल भगवान विष्णु को चढ़ानी चाहिए और उनके गोविंद और माधव स्वरूप का ध्यान करना चाहिए। इससे कर्क राशि के जातकों का स्वास्थ्य पहले के मुकाबले बेहतर होगा।
- तुला राशि के जातकों को भगवान को अबीर चढ़ाना चाहिए और ओम ‘त्रिविक्रमाय नमः’ था ‘ मधुसूदनाय नमः’ मंत्र का दो-दो बार जाप करना चाहिए, इससे उन्हें सुखी वैवाहिक जीवन प्राप्त होगा।
- वृश्चिक राशि के जातकों को भगवान विष्णु को लाल चंदन चढ़ाना चाहिए। भगवान विष्णु के वामन और नारायण स्वरूप का ध्यान करना चाहिए। इससे व्यक्ति की आयु लंबी होती है और सुरक्षा भी मिलती है।
- धनु राशि के जातकों को भगवान विष्णु को दो हल्दी की गांठ चढ़ानी चाहिए और उनके ‘ऊँ केशवाय नमः’ और ‘ॐ श्रीधराय नमः’ मंत्र का सात-सात बार जाप करना चाहिए। इससे उन्हें सौभाग्य मिलता है।
- मकर राशि के जातकों को भगवान विष्णु को नीले रंग के पांच फूल चढ़ाने चाहिए और उनके पद्मानाभ और केशव स्वरूप का ध्यान करना चाहिए। इससे उन्हें बिजनेस में सफलता मिलेगी।
- कुंभ राशि के जातकों को एकादशी पर लिए घर में लोबान से धूप करना चाहिए साथ ही ‘ऊँ हृषिकेशाय नमः’ और ‘ॐ श्रीधराय नमः’ मंत्र का एक-एक बार जाप करना चाहिए। इससे उन्हें काम में फायदा और सफलता हासिल होती है।
- मीन राशि के जातकों को भगवान दामोदर को पीले रंग के 11 फूल चढ़ाने चाहिए और उनके गोविंद और माधव रूप का ध्यान करना चाहिए। इससे मीन राशि के जातकों के मन में सकारात्मकता बढ़ेगी।