
नई दिल्ली। पांच दिनों तक चलने वाला हिंदूओं का मुख्य त्योहार दीपावली इस सप्ताह आने वाली है। इस त्योहार की शुरूआत धनतेरस से हो जाती है। धनतेरस का पर्व दीपावली के दो दिन पहले मनाया जाता है। इसे धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। धनतेरस के दिन धातु का सामान खरीदना काफी शुभ माना जाता है। इस दिन धन के देवी मां लक्ष्मी, भगवान कुबेर, और भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। धनतेरस के दिन गृहस्थी के सामान की खरीदारी करने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। लेकिन इस दिन खरीदारी करते समय कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना भी आवश्यक है। धनतेरस के दिन कुछ चीजों की खरीदारी वर्जित मानी गई है। तो आइये जानते हैं इस दिन क्या खरीदना चाहिए और क्या नहीं…
धनतेरस पर क्या खरीदना होता है शुभ?
1.पीतल भगवान धनवंतरी से संबंधित मानी जाती है। ऐसे में धनतेरस के दिन पीतल खरीदना शुभ माना जाता है। इसके अलावा सोना, चांदी और तांबा, स्टील खरीदना भी अच्छा माना जाता है।
2.इस दिन झाड़ू खरीदना काफी शुभ माना जाता है। क्योंकि हिंदू धर्म में झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। कहा जाता है कि धनतेरस पर झाड़ू खरीदने से मां लक्ष्मी का आगमन होता है।
3.धरतेरस के दिन धनिया खरीदना अच्छा माना जाता है। किसान इसके बीज खरीदते हैं वहीं, शहर के लोग पिसी धनिया में गुड़ मिलाकर भगवान के लिए एक प्रकार का खास नैवेद्य तैयार करते हैं।
4.इस दिन नए वस्त्रों की खरीदारी करना भी अच्छा माना गया है।
5.दिवाली के दिन की जाने वाले देवी देवताओं की मूर्तियां भी इसी दिन खरीद लेना चाहिए।
6.धनतेरस पर बच्चों के लिए मिट्टी के बर्तन और खिलौने लाना भी काफी शुभ होता है।
7.इस दिन गौमदी चक्र और कौड़ियां खरीदना भी काफी शुभ माना जाता है।
किन चीजों को खरीदना होता है अशुभ
1.धनतेरस के दिन लोहा धातु नहीं खरीदना चाहिए। इस दिन नुकीली चीजों की भी खरीदारी नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से हानि हो सकती है।
2.इस दिन एल्युमिनियम की चीजों को खरीदना भी वर्जित माना गया है।
3.धनतेरस के दिन शीशे या शीशे की बनी हुई चीजों को खरीदना भी वर्जित माना गया है। ऐसा करने से बरकत नहीं होती है।