Hartalika Teej 2023 Puja Niyam: हरतालिका तीज पर भूलकर भी मत करना ये 5 काम, वरना व्रत का नहीं मिलेगा कोई फल
Hartalika Teej 2023 Puja Niyam: भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज (Hartalika Teej Vrat) का व्रत रखा जाता है। हालांकि इस व्रत को करने के कई नियम भी हैं। ऐसे में अगर आप पहली बार हरतालिका तीज का व्रत करने जा रहे हैं तो पहले इसके नियम जरूर जान लें वरना आपका व्रत व्यर्थ चला जाएगा…
नई दिल्ली। हरतालिका तीज (Hartalika Teej) का व्रत हिन्दू धर्म में खास महत्व रखता है। महिलाएं इस व्रत को रखना नहीं भूलती। ये वो व्रत है जिसे सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं। तो वहीं, कुँवारी कन्याएं भी इस व्रत को करती हैं। कहते हैं कुंवारी कन्या अगर ये व्रत करती है तो उन्हें मनोवांछित पति मिलता है। भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज (Hartalika Teej Vrat) का व्रत रखा जाता है। हालांकि इस व्रत को करने के कई नियम भी हैं। ऐसे में अगर आप पहली बार हरतालिका तीज का व्रत करने जा रहे हैं तो पहले इसके नियम जरूर जान लें वरना आपका व्रत व्यर्थ चला जाएगा…
हरतालिका तीज 2023 (Hartalika Teej 2023)
इस साल हरतालिका तीज आज सोमवार, 18 सितंबर को है। इस साल हरतालिका तीज व्रत की तारीख को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति थी। लेकिन इसका व्रत आज 18 सितंबर को ही रखा जा रहा है।
हरतालिका तीज में इन 5 कामों को न करें (Niyam Of Hartalika Teej puja)
रखें निर्जला व्रत- हरतालिका तीज के दिन निर्जला व्रत रखा जाता है। पूरे दिन इस व्रत में पानी की एक बूंद भी नहीं पी जाती और न ही अन्न ग्रहण किया जाता है। ऐसे में गलती से भी इस दिन अन्न और जल न लें।
घर को रखें शुद्ध- इस बात का भी ख्याल रखें कि आपका घर और पूजा स्थल साफ होना चाहिए। जिस घर में गंदगी रहती है वहां कभी भी देवी-देवता वास नहीं करते। ऐसे घरों में रहने वाले लोगों के जीवन में भी परेशानियां लगी रहती है।
लड़ाई और विवाद से दूरी- इस बात का भी ख्याल रखें कि हरतालिका तीज के दिन भूलकर भी किसी से आपको लड़ाई-झगड़ा नहीं करना चाहिए और न ही किसी के लिए आपके मन में बुरे विचार आने चाहिए।
निद्रा है वर्जित- वेसे तो हर व्रत में ही दिन में सोने की मनाही होती है लेकिन हरतालिका तीज पर दिन और रात दोनों ही वक्त सोना मना होता है। रात में भी इस व्रत कर रहे लोगों को भजन-कीर्तन करने चाहिए।
काले रंग के कपड़े न पहनें- हरतालिका तीज के दिन भूलकर भी काले रंग के वस्त्रों को नहीं धारण करना चाहिए। हिन्दू धर्म में काले रंग के वस्त्र नकारात्मकता का प्रतीक माने जाते हैं।