newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Somvati Amavasya 2023: सोमवती अमावस्या पर भूलकर भी न करें ये 5 काम, बिगड़ने लगते हैं हर काम

Somvati Amavasya 2023: अगर आप पितृ दोष का सामना कर रहे हैं तो आपको इस दिन (सोमवती अमावस्या) पितरों के नाम से दान और उनका तर्पण भी जरूर करना चाहिए। इसके अलावा कई ऐसे भी काम हैं जो कि आपको सोमवती अमावस्या (Somvati Amavasya) के दिन भूलकर भी नहीं करने चाहिए। तो चलिए आपको बताते हैं कौन से हैं वो काम…

नई दिल्ली। एक दिन बाद यानी 20 फरवरी 2023 को सोमवती अमावस्या (Somvati Amavasya 2023) मनाई जाएगी। जो अमावस्या (Amavasya) सोमवार के दिन पड़ती है वो सोमवती अमावस्या कहलाती हैं। हिन्दू धर्म में अमावस्या का खास महत्व होता है। अमावस्या के दिन गंगा नदी में स्नान का खास महत्व होता है। जो लोग गंगा में जाकर स्नान नहीं कर सकते वो लोग घर पर ही गंगाजल मिले पानी से नहाते हैं। इस दिन स्नान के अलावा दान का भी खास महत्व होता है। कहते हैं अमावस्या का दिन पितरों को प्रसन्न करने के लिए सबसे अच्छा होता है।

अगर आप पितृ दोष का सामना कर रहे हैं तो आपको इस दिन (सोमवती अमावस्या) पितरों के नाम से दान और उनका तर्पण भी जरूर करना चाहिए। इसके अलावा कई ऐसे भी काम हैं जो कि आपको सोमवती अमावस्या (Somvati Amavasya) के दिन भूलकर भी नहीं करने चाहिए। तो चलिए आपको बताते हैं कौन से हैं वो काम जो आपको सोमवती अमावस्या (Amavasya 2023) पर भूलकर भी नहीं करने हैं।

Amavasya 2023

सोमवती अमावस्या पर न करें ये 5 काम

  • अमावस्या तिथि पर आपको इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि आप मांस, मदिरा, अंडा, प्याज, लहसुन का सेवन न करें।
  • इस दिन आपको घर में लड़ाई-झगड़े, कलेश नहीं करना चाहिए। इस दिन शराब या फिर नशे का सेवन भी नहीं करना चाहिए।

  • अमावस्या पर दूसरों को दुख न दें, झूठ न बोले और न ही किसी से अपशब्द कहें।
  • अमावस्या के दिन आपको शरीर पर तेल भी नहीं लगाना चाहिए और न ही शरीर पर तेल मालिश करनी चाहिए।
  • महिलाएं और पुरुष दोनों को ही इस दिन सात्विक और ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।