Vastu Tips For Money: गलती से भी इस दिशा में मुंह करके न करें भोजन, पैसा और सेहत का झेलना पड़ेगा संकट

Vastu Tips For Money: वास्तु में भोजन के ऐसे नियम बताए गए हैं जिनका पालन करने से आपकी उम्र बढ़ती है साथ ही सेहत और आर्थिक स्थिती भी बेहतर होती है। तो चलिए आपको बताते हैं क्या है भोजन करने के नियम और किस दिशा की तरफ मुंह करके भोजन करने से मिलता है लाभ…

रितिका आर्या Written by: May 25, 2022 9:48 am
vastu

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में भोजन यानी खाने को पूजनीय माना गया है। कहा जाता है कि कभी भी हमें अन्न का अनादर नहीं करना चाहिए। जो लोग अन्न की बर्बादी करते हैं, अन्न का अपमान करते हैं मां अन्नपूर्णा उनसे नाराज रहती है। ऐसे लोग कभी भी अपने जीवन में खुश नहीं रहते और हमेशा तंगी का सामना करते हैं। अन्नपूर्णा की नाराजगी का सामना करने वाले लोगों का स्वास्थ्य भी खराब रहता है। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि अन्न का आपको आदर नहीं करना चाहिए। इसके अलावा आपको इस बात का भी ख्याल रखना चाहिए कि भोजन करने की जगह या तरीका गलत न हो। वास्तु में भोजन के ऐसे नियम बताए गए हैं जिनका पालन करने से आपकी उम्र बढ़ती है साथ ही सेहत और आर्थिक स्थिती भी बेहतर होती है। तो चलिए आपको बताते हैं क्या है भोजन करने के नियम और किस दिशा की तरफ मुंह करके भोजन करने से मिलता है लाभ…

vastu....

किस दिशा की ओर मुंह करके भोजन करें 

1. वास्तु शास्त्र के अनुसार, पूर्व दिशा भोजन करने के लिए सबसे शुभ है। इस ओर मुंह करके भोजन करने से सेहत संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। व्यक्ति की आयु बढ़ती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

2. जो लोग तेजी से पैसा कमाना चाहते हैं उन लोगों को हमेशा उत्तर दिशा की ओर मुंह करके भोजन करना चाहिए। ये दिशा धन के देवता कुबेर की दिशा है इस तरफ मुंह करके भोजन करने से इंसान को धन लाभ होता है। हमेशा जो घर का मुखिया है उसे इस दिशा में मुंह करके भोजन करना चाहिए।

3. जो लोग नौकरी करते हैं या परीक्षा-इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं, उन लोगों को भी उत्तर दिशा की तरफ मुंह करके ही भोजन ग्रहण करना चाहिए। इससे उन लोगों को सफलता मिलती है साथ ही मां लक्ष्मी  की कृपा से उन्हें अच्छी खासी धन प्राप्ति भी होती है।

4. पश्चिम दिशा भी भोजन करने के लिए अच्छी होती है। इस दिशा की ओर मुंह करके भोजन करने से व्यक्ति बीमारियों से दूर रहता है। सेहत में सुधार आता है। ऐसे में वो लोग इस दिशा की ओर मुंह करके जरूर भोजन करे जो हमेशा बीमार रहते हैं।

vastu....

5. कभी भी भूलकर भी दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके भोजन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने वाले लोग हमेशा बीमार रहते हैं। ऐसे लोगों के घर में हमेशा पैसों की तंगी बनी रहती है। ये दिशा पितरों की होती है। ऐसे में कभी भी इस दिशा की तरफ मुंह करके भोजन न करें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Newsroompost इसकी पुष्टि नहीं करता है।)