newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Astro Tips: सोने से पहले इन में से जरूर कर लें कोई 1 उपाय, कोसो दूर भाग जाएगी दरिद्रता

Astro Tips: मेहनत के साथ ही आप कुछ उपाय भी कर सकते हैं जिससे आपके जीवन में मां आशिर्वाद बना रहता है ही साथ ही आपके जीवन में जितनी भी परेशानियां आ रही होती है वो भी खत्म हो जाती है। जो उपाय हम आपको बताने जा रहे हैं इन्हें आपको रात को सोने से पहले करने हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कौन से हैं ये उपाय…

नई दिल्ली। हर कोई यही चाहता है कि उसका जीवन सभी ऐशों-आराम से भरा रहे उसे किसी तरह की मुसीबतों का सामना न करना पड़े। इसके लिए व्यक्ति खूब मेहनत भी करता है। हालांकि मेहनत के साथ ही आप कुछ उपाय भी कर सकते हैं जिससे आपके जीवन में मां आशिर्वाद बना रहता है ही साथ ही आपके जीवन में जितनी भी परेशानियां आ रही होती है वो भी खत्म हो जाती है। जो उपाय हम आपको बताने जा रहे हैं इन्हें आपको रात को सोने से पहले करने हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कौन से हैं ये उपाय…

Astro Tips.

1. जब आप रात में सोने जा रहे हों तो इससे पहले घर में बने मंदिर में दिया जरूर जला लें। इससे आपके उपर और घर में मां लक्ष्मी अपनी कृपा बनाए रखती है। ये उपाय उन लोगों को भी करना चाहिए जिनकी आर्थिक स्थिती अच्छी नहीं है। इस बात का खास ख्याल रखें कि मंदिर में कभी अंधेरा न रहे।

2. वास्तु शास्त्र में इस बात का जिक्र किया गया है कि जब भी सोने जाएं तो इससे पहले घर में धूप का धूआं कर लें। पूरे घर और बैडरूम में इसका धूंआं फैलाएं। कहा जाता है कि ये आसान उपाय आपके घर में मौजूद जितनी भी नकारात्मक उर्जा होती है उसे दूर करती है। इसके साथ ही मां लक्ष्मी भी धूप का धुआं करने से प्रसन्न होती हैं।

Astro Tips..

3. कहते हैं रात को सोने से पहले व्यक्ति को दक्षिण दिशा में सरसों के तेल का दीया जरूर जलाना चाहिए। दक्षिण की दिशा में पितरों का वास होता है, जब इस दिशा की तरफ सरसों के तेल का दीया जलाया जाता है तो इससे आपके पूर्वजों का आपको आशिर्वाद मिलता है। अगर आप दीया नहीं जला सकते तो आप इस दिशा की तरफ एक छोटा सा बल्ब भी जला सकते हैं।

4. आपको हमेशा रात को सोने से पहले घर का मेन गेट साफ करना चाहिए। कहते हैं जिस व्यक्ति का मेन गेट साफ सुथरा होता है वहां मां लक्ष्मी निवास करती हैं। जिन लोगों के घर का मेन गेट गंदा रहता है तो वहां लोग हमेशा पैसों की तंगी का सामना करते हैं।

Astro Tips...

5. वास्तु में घर की हर एक जगह महत्वपूर्ण बताई गई है। इसी तरह घर का ईशान कोण और उत्तर दिशा को रात को साफ करके सोना चाहिए। कहते हैं इन कोनों में कुबेर का वास होता है ऐसे में जिन घरों में ये कोने साफ होते हैं वहां रहने वालों को कभी पैसों से जुड़ी तंगी का सामना नहीं करना पड़ता।