newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Baisakhi 2023: बैसाखी पर आज जरुर कर लें इनमें से कोई एक काम, खुशियों से भर जाएगा वैवाहिक जीवन

Baisakhi 2023: आज बैसाखी का पर्व मनाया जा रहा है तो हम आपको बताएंगे कौन से ऐसे काम हैं जिन्हें करने पर आपके शादीशुदा जीवन में खुशियां भर जाएंगी। ये उपाय वो महिलाएं जरूर करें जो नवविवाहिताएं हैं। इससे आपके पति की उम्र लंबी होगी, आपके पति से आपके रिश्ते बेहतर होंगे। तो चलिए जानते हैं कौन से हैं ये उपाय जो आप कर सकते हैं…

नई दिल्ली। आज 14 अप्रैल 2023, शुक्रवार को बैसाखी (Baisakhi 2023) का पर्व मनाया जा रहा है। ये पर्व काफी खास माना जाता है। खासतौर पर उन लोगों के लिए जो लोग नवविवाहित हैं यानी जिनकी अभी हाल फिलहाल में शादी हुई है। आज बैसाखी का पर्व मनाया जा रहा है तो हम आपको बताएंगे कौन से ऐसे काम हैं जिन्हें करने पर आपके शादीशुदा जीवन में खुशियां भर जाएंगी। ये उपाय वो महिलाएं जरूर करें जो नवविवाहिताएं हैं। इससे आपके पति की उम्र लंबी होगी, आपके पति से आपके रिश्ते बेहतर होंगे। तो चलिए जानते हैं कौन से हैं ये उपाय जो आप कर सकते हैं…

Baisakhi 2023

बैसाखी पर नवविवाहित महिलाएं जरूर करें ये काम

बैसाखी का त्यौहार पंजाबियों के लिए खास माना जाता है। इस त्योहार के दिन जो नवविवाहिताएं हैं वो मेहंदी जरूर लगाएं। मेहंदी को सुहाग का ही प्रतीक माना जाता है। इस दिन नवविवाहिताओं को अपने हाथों से गेहूं का दान भी जरूर करना चाहिए। इससे उन महिलाओं का घर हमेशा भोजन और पैसे से भरा रहता है।

Baisakhi 2023

  • शादी के बाद जो महिलाएं पहली बैसाखी मना रही हैं उन्हें चने की दाल से बने सत्तू का दान करना चाहिए। इसके अलावा इन महिलाओं को खुद भी सत्तू का सेवन करना चाहिए। सत्तू को सूर्य, मंगल और गुरु से जुड़ा माना जाता है ऐसे में बैसाखी के दिन इसका सेवन करने पर व्यक्ति को इस ग्रहों के भी शुभ फल मिलते हैं।
  • बैसाखी के दिन जो नवविवाहिताएं हैं वो अपने पति के साथ गुरुद्वारे जरूर जाएं और वहां एक दीपक प्रज्वलित करें। दोनों पति-पत्नी अपने शादीशुदा जीवन में सुख-शांति की कामना करें।

Baisakhi 2023

बैसाखी के दिन जो नवविवाहिता हैं उन्हें स्नान आदि से स्वच्छ होकर पीले मीठे चावल बनाकर भगवान को भोग लगाना चाहिए। इससे नवविवाहिता के ससुराल पक्ष के साथ रिश्ते मजबूत होते हैं साथ ही रिश्तों में मधुरता बनी रहती है।

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी मान्यताओं के आधार पर तैयार की गई है। इस तरह की किसी भी सूचना पर अमल करने से पहले संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.