newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Chaturmas 2023: चातुर्मास में इन 5 कामों को कर लें, धन-दौलत किसी चीज की नहीं होगी कमी

Chaturmas 2023: इस बार साल 2023 में चातुर्मास (Chaturmas 2023) चार की जगह 5 महीने का रहेगा। इस साल 2023 में अधिकमास होने से एक महीना बढ़ गया है। कहा जाता है कि चातुर्मास पर अगर आप कुछ खास उपाय (Chaturmas 2023 Upay) करते हैं तो आपको सुख-समृद्धि, शांति तो मिलती ही है साथ ही नौकरी और व्यापार में भी सफलता मिलती है।

नई दिल्ली। दो दिन बाद 29 जून 2023 को देवशयनी एकादशी मनाई जाएगी। इसी के साथ ही चातुर्मास (Chaturmas) भी शुरू हो रहे हैं। वैसे तो चातुर्मास का समय चार महीने का होता है जो कि आषाढ़ शुक्ल एकादशी से शुरू होता है और कार्तिक शुक्ल एकादशी पर जाकर खत्म होते हैं। हालांकि इस बार साल 2023 में चातुर्मास (Chaturmas 2023) चार की जगह 5 महीने का रहेगा। इस साल 2023 में अधिकमास होने से एक महीना बढ़ गया है। कहा जाता है कि चातुर्मास पर अगर आप कुछ खास उपाय (Chaturmas 2023 Upay) करते हैं तो आपको सुख-समृद्धि, शांति तो मिलती ही है साथ ही नौकरी और व्यापार में भी सफलता मिलती है।

Ekadashi

चातुर्मास में जरूर करें ये 5 काम

  • चातुर्मास के शुरू होने के बाद किसी भी तरह की पूजा-पाठ और मांगलिक कार्य नहीं होते ऐसे में आप एक स्थान पर बैठकर मौन व्रत कर सकते हैं। चातुर्मास के दौरान मौन व्रत करने पर व्यक्ति में आत्मविश्वास बढ़ता है और तन मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत होता है।
  • अगर आप नौकरी पेशा लोग हैं वो अगर सफलता पाना चाहते हैं तो इस चातुर्मास में आपको भोजन, कपड़े, छाता और चप्पल का दान करना चाहिए। इन उपायों को करने से भोलेनाथ भी प्रसन्न होते हैं।

Chaturmas 2023

  • जो लोग कर्ज में डूबे हुए हैं और इससे राहत पाना चाहते हैं तो ऐसे लोगों को चातुर्मास में अन्न और गौ दान करना चाहिए। इससे कर्ज से तो राहत मिलती ही है साथ ही अगर आपका पैसा कहीं रूका हुआ है तो वो भी मिल जाता है। चातुर्मास में एक ही समय भोजन करना शुभ माना जाता है।
  • चातुर्मास में किसी तरह की पूजा पाठ तो नहीं की जाती लेकिन आप मंत्र साधना कर सकते हैं। इसके लिए एक शांत स्थान पर बैठ जाए और किसी धार्मिक ग्रंथ या अपने इष्ट देव के मंत्र का जाप करें। इससे आपका शरीर सेहतमंद रहेगा और दुश्मनों से राहत मिलेगी।

Chaturmas 2023

  • चातुर्मास में जमीन पर सोना शुभ माना जाता है। कहा जाता है चातुर्मास के इन महीनों में आपको सुबह ब्रह्म मुहूर्त उठकर स्नान कर स्वच्छ हो जाना चाहिए और सूर्य की पूजा करनी चाहिए। इससे आपको बल और मान-सम्मान प्राप्त होता है।

डिस्क्लेमर: ऊपर दिए गए लेख की जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। NewsroomPost इस तरह की किसी जानकारी का दावा नहीं करता है।