newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sunday-Astro: रविवार को जरूर करें ये चमत्कारी उपाय, खुल जाएंगे आपकी बंद किस्मत के ताले

सूर्य सभी ग्रहों में सबसे अधिक शक्तिशाली और बलवान होता है। रविवार के दिन भगवान सूर्य की पूरे विधि-विधान से पूजा करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। साथ ही इस दिन दिन मां लक्ष्मी की भी आराधना करना भी काफी शुभ माना जाता है।

नई दिल्ली। आज भगवान सूर्यदेव को समर्पित वार रविवार है। इस दिन भगवान सूर्यदेव की पूजा की जाती है। सनातन धर्म में सूर्य देव को ग्रहों का राजा माना जाता है। कहा जाता है कि सूर्य सभी ग्रहों में सबसे अधिक शक्तिशाली और बलवान होता है। रविवार के दिन भगवान सूर्य की पूरे विधि-विधान से पूजा करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। साथ ही इस दिन दिन मां लक्ष्मी की भी आराधना करना भी काफी शुभ माना जाता है। रविवार को मां लक्ष्मी से संबंधित कुछ उपाय करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों पर विशेष कृपा करती हैं। वहीं, इस दिन सूर्यदेव की पूजा करने से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है और व्यक्ति को सुख, संपत्ति और यश की प्राप्ति होती है। इस दिन ज्योतिषशास्त्र में बताए गए कुछ उपायों को करने से आपकी बंद किस्मत का दरवाजा खुल सकता है। तो आइये जानते हैं, कौन से हैं ये उपाय…

1.वैसे तो जल्दी उठना स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है, इसलिए हर रोज सुबह उठना चाहिए, खासकर रविवार के दिन सुबह उठकर स्नानादि करने के बाद सूर्य देवता को अर्घ्य देना चाहिए। अर्घ्य देते समय ‘ओम सूर्याय नमः ओम वासुदेवाय नमः ओम आदित्य नमः’ मंत्र का जप जरूर करना चाहिए। इससे सूर्य देवता प्रसन्न हो ते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

2.रविवार के दिन घर के बाहरी द्वार के दोनों ओर देसी घी का दीपक जलाना चाहिए। इसे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और घर में प्रवेश करती हैं।

3.रविवार के दिन सुबह स्नानादि करने के बाद तुलसी के पौधे में जल जरूर अर्पित करें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर भक्तों को मनोवांछित फल देती हैं।

4.ये दिन दान करने के लिहाज से भी काफी अच्छा माना जाता है। रविवार के दिन गुड, दूध, चावल और कपड़े का दान करने से भी सूर्य देवता प्रसन्न होते हैं।

5.रविवार को माथे पर चंदन का तिलक लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इससे महालक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं।

6.इस दिन लाल कपड़े धारण करना काफी अच्छा माना जाता है।