newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sawan Somwar 2023: सावन के पांचवें सोमवार पर करें ये उपाय, संतान प्राप्ति और धन की समस्या होगी दूर

Sawan Somwar 2023: सावन के पांचवे सोमवार पर अधिक मास की सप्तमी तिथि भी पड़ रही है जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। आज 8 जुलाई को शिव पूजा का समय पूरा दिन बना रहेगा। ऐसे में आप पूरे दिन में किसी भी समय भोलेनाथ की पूजा कर सकते हैं। 

नई दिल्ली। सावन का पावन महीना चल रहा है और इस सावन के महीने में पड़ने वाले हर सोमवार का महत्व भी दोगुना हो जाता है। आज 8 अगस्त को सावन का पांचवा सोमवार है। सावन के सोमवार में भोलेनाथ की पूजा शुभ फलदायी होती है। इस दिन किया गया व्रत और पूजा से भोलेनाथ जल्दी प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। सावन के पांचवे सोमवार पर अधिक मास की सप्तमी तिथि भी पड़ रही है जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। आज 8 जुलाई को शिव पूजा का समय पूरा दिन बना रहेगा। ऐसे में आप पूरे दिन में किसी भी समय भोलेनाथ की पूजा कर सकते हैं।

Sawan Somwar 2023

सावन के पांचवें सोमवार पर करें ये उपाय

संतान प्राप्ति के लिए

सावन के पांचवें सोमवार पर आप कुछ खास उपाय भी कर सकते हैं। अगर आप शादीशुदा हैं और आपको संतान प्राप्ति नहीं हो रही तो आप शक्कर मिले हुए जल से भोलेनाथ का अभिषेक करें। शिवलिंग पर जलधारा डालते हुए रुद्राष्टक पढ़ते रहे और संतान प्राप्ति की प्रार्थना करें। पति-पत्नी दोनों ही मिलकर अगर ये उपाय करते हैं तो संतान प्राप्ति की संभावना बढ़ती है।

Sawan Somwar 2023

आर्थिक मजबूती के लिए 

अगर कोई व्यक्ति आर्थिक रूप से काफी कमजोर हो गया है और उसे पैसे के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। तो सावन सोमवार पर शिवजी को 108 दूर्वा चढ़ाएं। हर एक दूर्वा को चढ़ाते समय “ॐ दारिद्रय दुःख दहनाय नमः शिवाय” का जाप करें।

Sawan Somwar 2023

इस तरह से करें पूजा

  • भोलेनाथ की पूजा के लिए सुबह जल्दी उठे।
  • स्नान के बाद श्वेत वस्त्रों को धारण करें।
  • भगवान भोलेनाथ पर जल और बेलपत्र चढ़ाएं।
  • भोलेनाथ को सफेद रंग की चीज का भोग लगाएं।
  • भोलेनाथ के मंत्र नमः शिवाय का जाप करें।
  • रात के समय भी भोलेनाथ के सामने आपको घी का दीपक जलाना चाहिए और शिव मंत्र का जाप करना चाहिए।
  • सावन सोमवार पर आपको नमक और अनाज के सेवन से जितना हो सके बचना चाहिए। आप इनकी जगह फलाहार और जल आहार ग्रहण कर सकते हैं।