
नई दिल्ली। एकादशी तिथि श्री हरि विष्णु को समर्पित है। इस दिन भक्त विधि-विधान से विष्णु जी पूजा-अर्चना करते हैं। वैसे तो हर एकादशी का अपना एक खास महत्व होता है लेकिन बात अधिक मास की एकादशी की करें तो अधिक मास की एकादशी परमा एकादशी के नाम से जानी जाती है। अधिक मास तीन साल में एक बार आता है यही वजह है कि हिन्दू धर्म में इसे खास महत्व दिया जाता है। अधिक मास में पड़ने वाली एकादशी तिथि तो और भी खास मानी जाती है। कहा जाता है इस एकादशी पर विष्णु जी की पूजा और व्रत करने वाला व्यक्ति हमेशा आर्थिक रूप से मजबूत रहता है। ऐसे व्यक्ति को कभी किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। आज शनिवार, 12 अगस्त को अधिक मास की एकादशी यानी परमा एकादशी है। आज के दिन कुछ खास उपाय और दाम करना भी शुभ माना जा सकता है। चलिए आपको बताते हैं परमा एकादशी पर किन चीजों का दान आपके लिए शुभ होगा…
परमा एकादशी पर दान करें ये चीजें
- अगर आप इस परमा एकादशी 2023 पर भगवान विष्णु को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो आपको इस दिन अन्न का दान करना चाहिए। इससे आपको विष्णु जी के साथ ही मां अन्नपूर्णा का भी आशीर्वाद मिलेगा।
- अगर आपकी कुंडली में गुरु ग्रह कमजोर है तो आपको आज के दिन पीले रंग के वस्त्रों का दान करना चाहिए।
- जो लोग अपने जीवन में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं उन लोगों को परमा एकादशी पर किताबों का दाम करना चाहिए। अपनी कमाई का कुछ हिस्सा भी दान करना शुभ माना जाता है।
- अगर आप धन संबंधी समस्या का सामना कर रहे हैं तो आपको आज के दिन शंख का दिन करना चाहिए। इसके अलावा केसर का दान करना भी आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार लाता है।
- अगर आपकी कोई इच्छा मनोकामना है और आप इसे पूरा करवाना चाहते हैं तो परमा एकादशी के दिन दीपक का दान करें। 21 दीपकों को घी के साथ दान करने पर आपकी हर मनोकामना पूरी होती है।
डिस्क्लेमर: ऊपर दिए गए लेख की जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। NewsroomPost इस तरह की किसी जानकारी का दावा नहीं करता है।