newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Third Sawan Somvar: सावन के तीसरे सोमवार पर दान कर दें ये चीजें, महादेव देंगे सुख-समृद्धी-ऐश्वर्य का आशीर्वाद

Third Sawan Somvar: सावन (Sawan) का ये तीसरा सोमवार मलमास का पहला सोमवार भी है। ऐसे में अगर आप इस दिन कुछ खास चीजों का दान करते हैं तो आपको भोलेनाथ की कृपा से सुख-समृद्धि-ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है…

नई दिल्ली। बीते चार जुलाई से सावन महीने (Sawan Month) की शुरुआत हुई है। सावन महीने में सोमवार के दिन का खास महत्व होता है। सावन और सोमवार दोनों ही देवों के देव महादेव को समर्पित हैं। इस दिन की गई भोलेनाथ की पूजा काफी शुभफलदाई होती है। इस बार सावन का महीना पूरे 58 दिनों का रहने वाला है। कल 24 जुलाई को सावन महीने (Sawan Somvar 2023) का तीसरा सोमवार है। सावन के तीसरा सोमवार काफी शुभ रहने वाला है क्योंकि इस दिन कुछ खास संयोग भी बन रहे हैं। सावन (Sawan) का ये तीसरा सोमवार मलमास का पहला सोमवार भी है। ऐसे में अगर आप इस दिन कुछ खास चीजों का दान करते हैं तो आपको भोलेनाथ की कृपा से सुख-समृद्धि-ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है…

Sawan Shivratri 2023

सावन के तीसरे सोमवार पर दान करें ये चीजें (Sawan Somvar par kya daan kren) 

  • अगर आप चाहते हैं कि भोलेनाथ आपके ऊपर अपनी कृपा बरसाए और आपको धन प्राप्ति हो तो आप सावन के तीसरे सोमवार पर गरीबों-जरूरतमंदों को कंबल और तेल दान में दें। जो लोग शनि दोष से परेशान हैं उन्हें भी इस उपाय से फायदा होता है।
  • जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा कमजोर है उन लोगों को सावन सोमवार पर कच्चे दूध का दान करना चाहिए। इससे आपको शुभ फलों का प्राप्ति होती है।

Sawan Somvar 2023

  • सावन सोमवार पर घी, चीनी और चावल का दान भी शुभ माना जाता है। इससे कुंडली में चंद्रमा की स्थिति भी मजबूत होती है।
  • अगर आप आर्थिक रूप से मजबूत होना चाहते हैं तो सावन के सोमवार पर आपको नए झाड़ू का दान करना चाहिए। इससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि भी आती है।

Sawan Shivratri 2023

डिस्क्लेमर: ऊपर दिए गए लेख की जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। NewsroomPost इस तरह की किसी जानकारी का दावा नहीं करता है।