newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि पर इन चीजों का दान करने से होगी बरकत, हमेशा भरे रहेंगे धन से भंड़ार

Mahashivratri 2023: इसके अलावा भी आप कई ऐसे उपाय कर सकते हैं जिससे आपको फायदा हो। आज हम आपको इस खबर में बताएंगे किन चीजों का महाशिवरात्रि पर दान आपको बरकत दिलाता है। इन चीजों के दान से भोलेनाथ की कृपा आपके ऊपर बरसेगी और आपके धन के भंडार हमेशा भरे रहेंगे। तो चलिए जानते हैं किन चीजों का आपको दान करना है…

नई दिल्ली। हफ्ते का पहला दिन सोमवार देवों के देव महादेव को समर्पित है। महादेव को शिव शंभू, डमरूधारी, बाबा बर्फानी, महाकाल जैसे नामों से जाना जाता है। कहते हैं शिवजी काफी भोले होते हैं ऐसे में इन्हें प्रसन्न करना भी आसान होता है। अगर कोई भक्त पवित्र मन से इनपर एक लोटा जल भी चढ़ा दें तो ये अपनी असीम कृपा बरसा देते हैं। महादेव के इसी भोले रूप की वजह से उन्हें भोलेनाथ कहा जाता है। शिवजी की कृपा पाने के लिए सबसे अच्छा दिन महाशिवरात्रि का माना जाता है। कहते हैं अगर आप भोलेनाथ की कृपा पाना चाहते हो या फिर उनसे अपनी कोई इच्छा पूरी करवाना चाहते हैं तो आपको आपको महाशिवरात्रि के दिन भोलेनाथ की पूजा और व्रत जरूर करना चाहिए।

shivji....

इसके अलावा भी आप कई ऐसे उपाय कर सकते हैं जिससे आपको फायदा हो। आज हम आपको इस खबर में बताएंगे किन चीजों का महाशिवरात्रि पर दान आपको बरकत दिलाता है। इन चीजों के दान से भोलेनाथ की कृपा आपके ऊपर बरसेगी और आपके धन के भंडार हमेशा भरे रहेंगे। तो चलिए जानते हैं किन चीजों का आपको दान करना है…

महाशिवरात्रि पर इन चीजों का करें दान

गाय को रोटी और चारा- हिन्दू धर्म में गाय को मां का दर्जा प्राप्त है ऐसे में अगर आप इस दिन किसी गाय को रोटी या फिर चारा खिलाते हैं तो आपके ऊपर शिवजी अपनी कृपा बरसाते हैं।

दूध, दूध की सामग्री- शिवजी को दूध भी पसंद है ऐसे में अगर आप शिवरात्रि के दिन दूध का दान किसी गरीब या फिर जरूरत मंद को करते हैं तो इससे लोगों को फायदा होता है।

shiv ji...

चीनी का दान- महाशिवरात्रि के दिन चीनी का दान करना भी शुभ होता है। ये दान आपको किसी गरीब या जरूरत मंद को ही करना है तभी आपको फायदा होगा।

काले तिल का दान- शिवरात्रि के दिन काले तिल का दान करना भी शुभ होता है। काले तिल का दान करने से शिवजी की कृपा मिलती है और धन के भंडार भरे रहते हैं।

कंबल का दान- काले तिल के अलावा इस दिन कंबल का दान करना भी अच्छा रहता है। तो शिवरात्रि के दिन कंबल का दान जरूर करें।