newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Astro Tips: गलती से न करें इन चीजों का दान, वरना भुगतना पड़ेगा अशुभ परिणाम

Astro Tips: ऐसी चीजों का दान करने से दान देने और लेने वाले दोनों ही व्यक्ति को किसी तरह का फायदा नहीं होता है। ऐसे में ये जानना भी जरूरी हो जाता है कि किन चीजों का दान नहीं किया जाना चाहिए। आज हम आपको अपनी इस खबर में बताएंगे उन चीजों के बारे में जिन्हें आपको दान में देने से बचना चाहिए…

नई दिल्ली। कहते हैं इंसान को अपनी कमाई का कुछ हिस्सा दान जरूर करना चाहिए। दान एक ऐसी चीज है जिसका फल व्यक्ति को एक नहीं बल्कि कई जन्मों तक मिलता है। जो लोग दान करते हैं उनके जीवन में कई परेशानियां आते-आते ही खत्म हो जाती है। हिंदू धर्म में कई तरह दान का उल्लेख किया गया है। लोग इसे अपनी जरूरत के हिसाब से भी कर सकते हैं। जैसे कि अगर हो सके तो आपको किसी भूखे को भोजन का दाम करना चाहिए, अगर किसी के पास पहनने के लिए कपड़े नहीं है तो आप उसे कपड़े दान में दे सकते हैं। हालांकि कई बार लोग अंजाने में ऐसी चीजों को दान में दे देते हैं जो उन्हें फायदा तो नहीं पहुंचाती लेकिन इससे उनका बुरा वक्त शुरू हो जाता है। ऐसी चीजों का दान करने से दान देने और लेने वाले दोनों ही व्यक्ति को किसी तरह का फायदा नहीं होता है। ऐसे में ये जानना भी जरूरी हो जाता है कि किन चीजों का दान नहीं किया जाना चाहिए। आज हम आपको अपनी इस खबर में बताएंगे उन चीजों के बारे में जिन्हें आपको दान में देने से बचना चाहिए…

गलती से भी न करें इस चीजों का दान

  • जब भी आप दान कर रहे हों तो इस बात का खास ध्यान रखें कि कभी भी आप धारदार या फिर नुकीली चीजें जैसे कि चाकू और कैंची का दान नहीं करना चाहिए। इन चीजों का दान करने से आपका भाग्य खराब होने लगता है साथ ही घर में रह रहे लोगों के आपसी रिश्ते भी खराब होने लगते हैं।
  • कभी भी इस्तेमाल किए गए कपड़ों का दान किसी पंडित या धर्म वाली जगह पर भूलकर भी न करें। इससे मां लक्ष्मी जी आपसे नाराज हो जाती है और आपको पैसों की तंगी का सामना करना पड़ता है।
  • कभी भी आपको झाड़ू का दान नहीं करना चाहिए। झाड़ू का दान व्यक्ति के लिए अशुभ और नुकसानदायक साबित होता है। जो लोग झाड़ू का दान करते हैं उनके पास जोड़ा गया सारा पैसा खत्म होने लगता है। अगर आपको झाड़ू का दान करना ही है तो आपको नया झाड़ू खरीद कर इसे किसी के देखे बिना ही मंदिर में गुप्त तरीके से दान करें।

daan.

  • बहुत बार ऐसा देखने को मिलता है कि लोग फटे हुए ग्रन्थ और किताबें दान कर देते हैं लेकिन ऐसा करने से बचना चाहिए क्योंकि इन्हें दान करना अच्छे संकेत नहीं माने जाते है। इन चीजों का दान करने वाला और लेने वाला दोनों को ही इससे कोई फायदा नहीं होता।
  • बहुत लोगों की ये आदत होती है कि वो इस्तेमाल किया हुआ या फिर खराब हो चुके तेल का दान कर देते हैं। अगर आपमें भी यही आदत है को इसे सुधार लें। इससे आपको शनिदेव की वक्र दृष्टि का सामना करना पड़ सकता है।
  • कभी भी आपको प्लास्टिक से बनी चीजों का दान नहीं करना चाहिए। इस तरह का दान घर और व्यवसाय दोनों में नुकसान के खतरे को बढ़ा देता है। ऐसे में प्लास्टिक की चीजें दान न करें।

daan...

  • प्लास्टिक के अलावा आपको कभी भी स्टील के बर्तनों को दान में नहीं देना चाहिए। स्टील के बर्तन का दान जो लोग करते हैं उनके घर में रोजाना लड़ाई झगड़ा होने लगते हैं। घर से सुख शांति भी चली जाती है। ऐसे में कभी भी स्टील के बर्तनों का दान न करें।
  • अन्न का दान आपके किए गए बुरे कर्मों को पुण्य में बदल देता है लेकिन अन्न का दान करते वक्त भी आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप जो अन्न दान कर रहे हैं वो ताजा हो। बासी खाने का दान करने से आपको नुकसान होने का खतरा बढ़ जाता है।