newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Vastu Tips: घर में भूलकर भी न लगाएं ये पेड़-पौधे, कहीं छीन न लें आपका सुख-चैन और पैसा

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे पौधे हैं जिन्हें घर में लगाना वर्जित है। इन्हें घर में लगाने से विनाशकारी परिणाम देखने को मिलते हैं। पेड़-पौधों को वास्तु के अनुसार, घर में लगाने से एक ओर जहां सुख-समृद्धि आती है, तो वहीं दूसरी ओर कुछ पौधे आपकी लाइफ बरबाद कर सकते हैं।

नई दिल्ली। पेड़-पौधे हमारे जीवन का अनमोल हिस्सा हैं। उनके बिना हम जीवित नहीं रह सकते। ऑक्सीजन से लेकर भोजन तक हमें पेड़-पौधों से ही प्राप्त होता है। पौधे घर की सुंदरता को तो बढ़ाते ही हैं वास्तु शास्त्र के लिहाज से भी इसका बहुत महत्व होता है। लेकिन वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे पौधे हैं जिन्हें घर में लगाना वर्जित है। इन्हें घर में लगाने से विनाशकारी परिणाम देखने को मिलते हैं। पेड़-पौधों को वास्तु के अनुसार, घर में लगाने से एक ओर जहां सुख-समृद्धि आती है, तो वहीं दूसरी ओर कुछ पौधे आपकी लाइफ बरबाद कर सकते हैं। तो कौन से हैं ऐसे पौधे जिन्हें घर में लगाना अच्छा नहीं होता आइये जानते हैं…

खजूर का पेड़

खजूर का पेड़ दिखने में काफी खूबसूरत होता है, इसलिए लोग इसे अपने बगीचे में लगाना पसंद करते हैं। लेकिन वास्तु के अनुसार, इन्हें घर में लगाना काफी अशुभ माना जाता है। इसे लगाने से कर्ज बढ़ता है।

बेरी का पौधा

बेरी के पौधे को घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने के साथ धन की हानि भी होती है। इस पौधे से घर में दरिद्रता आती है।

इमली का पौधा

इमली स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छी होती है। इसका फल तो स्वादिष्ट होता ही है इसकी पत्तियों का खट्टा सा स्वाद भी काफी टेस्टी लगता है। दिखने में भी खूबसूरत लगता है इसलिए लोग इसे अपने बगीचे में लगाना पसंद करते हैं। लेकिन वास्तु के हिसाब से इसे घर में लगाना काफी अशुभ माना जाता है। इससे घर में नकारात्मकता और डर का माहौल पैदा होता है। कहा जाता है कि इमली के पेड़ में भूत-प्रेत का निवास होता है।