newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Vastu Tips: गलती से भी फ्री में न ले ये चीजें, वरना भिखारी से भी बदतर हो जाएगी जिंदगी!

Vastu Tips: फ्री में लेने-देने की ये आदत आपको राजा से रंक (भिखारी) बना सकती है। आपकी इस आदत से आप वास्तु दोष का शिकार हो सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे इस खबर में उन चीजों के बारे में जिन्हें आपको फ्री में भी नहीं लेना चाहिए…

नई दिल्ली। दोस्तों-रिश्तेदारों में अक्सर ये चीजें देखने को मिलती है कि लोग एक दूसरे को अपना सामान देते या लेते रहते हैं। कभी कपड़े, कभी जूते, कभी घर का या किचन का सामान एक दूसरे को इस्तेमाल के लिए दे देते हैं। अगर आप भी किसी को अपना सामान देते हैं या फिर लेते हैं तो सतर्क हो जाइए…जी हां, फ्री में लेने-देने की ये आदत आपको राजा से रंक (भिखारी) बना सकती है। आपकी इस आदत से आप वास्तु दोष का शिकार हो सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे इस खबर में उन चीजों के बारे में जिन्हें आपको फ्री में भी नहीं लेना चाहिए…

नमक

नमक

नमक का इस्तेमाल हर घर में होता है। इसका संबंध शनि से है। ऐसे में दूसरों से कभी भी आपको इसे फ्री में नहीं लेना चाहिए। अगर आप किसी से नमक ले भी रहें हैं तो इसके बदले आप उस व्यक्ति को कुछ और चीज दे दें। दूसरों से फ्री में नमक लेने से आप कर्ज और रोग से परेशान रह सकते हैं।

सुई

सुई भले ही छोटी सी चीज है, जो काफी सस्ती भी मिलती है लेकिन कभी भी इसे मुफ्त में न ले, वरना आपके जीवन में परेशानियां भर जाएंगी। अगर आप किसी से फ्री में सुई लेते हैं तो आपको प्रेम संबंध खराब होने लगते हैं। शादी-शुदा लोगों के बीच भी झगड़े और विवाद होने लगते हैं। आर्थिक रूप से भी लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जितना हो सके आप बाजार से खरीदकर ही सुई लें।

रूमाल

रुमाल

रूमाल का इस्तेमाल तो हर कोई करता है। कई बार ऐसी स्थिति आ जाती है कि हमें दूसरा का रूमाल लेना पड़ जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं आपको फ्री में कभी भी किसी से रूमाल नहीं लेना चाहिए। इससे रूमाल लेने और देने वाले दोनों ही लोगों के संबंध बिगड़ने लगते हैं। ऐसे में कभी भी आप न तो किसी को फ्री में अपना रूमाल दें और न ही किसी से लें।

तेल

लोहा और तेल

लोहा और तेल दोनों ही चीजों का संबंध शनि देव से जोड़ा जाता है। कभी भी आपको फ्री में न तो किसी को लोहा और तेल फ्री में देना चाहिए और न ही लेना चाहिए। कहते हैं जो लोग फ्री में लोहा या तेल लेते हैं तो इससे घर की जो बरकत होती है वो भी चली जाती है। व्यक्ति धीरे-धीरे तंगी में डूबने लगता है और एक समय ऐसा आता है जब वो मांगकर अपना पेट भरने को मजबूर हो जाता है।