newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Dussehra 2021: जानें किस दिन मनाया जाएगा दशहरा और पूजा का शुभ मुहूर्त

Dussehra 2021: हिंदू पंचांग के मुताबिक इस साल दशहरा या विजया दशमी का त्योहार 15 अक्टूबर को मनाया जाएगा। दशहर हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी के दिन मनाया जाता है। धार्मिक कथाओं की मानें तो इसी दिन भगवान श्रीराम ने अत्याचारी रावण का वध किया था।

नई दिल्ली। हिंदू पंचांग के मुताबिक इस साल दशहरा या विजया दशमी का त्योहार 15 अक्टूबर को मनाया जाएगा। दशहर हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी के दिन मनाया जाता है। धार्मिक कथाओं की मानें तो इसी दिन भगवान श्रीराम ने अत्याचारी रावण का वध किया था। साथ ही मां दुर्गा ने भी इसी महिषासुर का अंत किया था। इसलिए यह दिन बुराई पर अच्छाई के जीत के रूप में मनाया जाता है। भक्त इस दिन मां दुर्गा तथा भगवान श्री राम की पूजा और अर्चना करते हैं।

Dussehra

कहते हैं कि इस दिन मां दुर्गा और भगवान श्री राम की पूजा करने से जीवन में सकारात्मकता आती है। इस दिन रावण का पुतला जलाने का विधान माना जाता है, कहते हैं कि ऐसा करने से भक्त अपने अवगुणों को जीवन से बाहर निकालते हैं। दशहरा को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक भी मानते हैं। दीवाली से ठीक 20 दिन पहले आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा मनाया जाता है।

इस दिन मनाया जाएगा दशहरा

इस साल 15 अक्टूबर के दिन दशहरा मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के मुताबित दशहरा के दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था। इसलिए इसे विजया दशमी के रूप में भी मनाया जाता है।

ये है शुभ मुहूर्त

15 अक्टूबर के दिन दोपहर 2 बजकर 1 मिनट से 2 बजकर 47 मिनट तक विजय दशमी का शुभ मुहूर्त है। इस मुहूर्त की कुल अवधि 46 मिनट कही जा रही है, दोपहर के समय पूजा का शुभ मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 15 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर 33 मिनट तक शुभ मुहूर्त है।