newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Astro Tips: इन चीजों का गिरना होता है अशुभ, जानिए किसके गिरने से मिलता है क्या संकेत?

Astro Tips: मान्यताओं और धार्मिक दृष्टि से कुछ चीजों का गिरना या हाथ से छूटकर बिखर जाना अशुभ मानते है। यहां हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका गिरना शुभ नहीं मानते हैं

नई दिल्ली। कई बार हमारे हाथो से कई चीज फिसल के गिर जाती है जिसके कई कारण हो सकते है। जैसे कि हाथ में चिकनाहट होने की वजह से सामान गिर जाता तो कभी हमारा ध्यान कहीं और होता है। अगर हाथों से कुछ चीज नीचे गिर जाए तो हम उसे सामान्य मानकर उस पर ध्यान नहीं देते हैं। लेकिन कई लोग तो मान्यताओं और धार्मिक दृष्टि से कुछ चीजों का गिरना या हाथ से छूटकर बिखर जाना अशुभ मानते है। यहां हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका गिरना शुभ नहीं मानते हैं और इनके गिरने का क्या मतलब होता है।

दीप का हाथ से गिरना

लोगो की मान्यता के आधार पर कहते है कि ईश्वर आपके आने वाले अच्छे और बुरे वक्त का संकेत कई तरह से आपको देते है। इनमें एक संकेत है पूजा करते समय दीप का हाथ से छूट कर गिर जाना किसी अनहोनी का संकेत माना जाता है। कुछ लोगों का मानना है कि देवता आपसे नाराज हैं, ऐसे में आपको कुल देवता की पूजा करनी चाहिए और उनके सामने उनसे दुगने दीपक जलाएं जितने आपके हाथों से गिरे है।

मूर्ति का हाथों से गिरना

जो लोग भगवान की उपासना करते है उन पर आस्था रखते है उनके अनुसार भगवान की मूर्ति गिरना या उनका खंडन होना अशुभ संकेत है। भगवान का इशारा है कि कुछ गलत होने वाला है। इसलिए भगवान की मूर्ति और तस्वीरों को साफ करते समय बेहद सतर्क रहना चाहिए क्योंकि मूर्ति का हाथों से छूट कर गिरना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इससे परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य के ऊपर कोई विपदा आ सकती है। अगर मूर्ति गलती से टूट जाए तो मूर्ती को जल में प्रवाहित कर देना चाहिए। इसके साथ ही तस्वीरों पर लगे शीशे को जमीन में गाड़ देना चाहिए, जल में नहीं फेंकना चाहिए।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Newsroompost इसकी पुष्टि नहीं करता है।