newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Fast and Festivals in November 2021: दिवाली से देवउठनी एकादशी तक पड़ने वाले हैं कई बड़े त्योहार, यहां देखें लिस्ट

Fast and Festivals in November 2021: नवंबर का महीना शुरू हो गया है। ये माह काफी खास है क्योंकि इस माह में कई त्योहार पड़ने वाले है। हिंदू पांचाग के अनुसार, इसे कार्तिक का महीना यानी कार्तिक मास भी कहा जाता है।

नई दिल्ली। नवंबर का महीना शुरू हो गया है। ये माह काफी खास है क्योंकि इस माह में कई त्योहार पड़ने वाले है। हिंदू पांचाग के अनुसार, इसे कार्तिक का महीना यानी कार्तिक मास भी कहा जाता है। इस माह में कई त्योहार हैं, जिनमें धनतेरस, दिवाली, गोवर्धन, भाईदूज और छठपूजा शामिल है। यहां देखें नवंबर महीने में आने वाले व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट।

DIWALI

व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट

1 नवंबर- रंभा या रमा एकादशी

कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी को रंभा या रमा एकादशी कहा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और तुलसी का पूजन किया जाता है।

2 नवंबर- धनतेरस

कार्तिक माह की त्रयोदशी को धनतेरस मनाया जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी और कुबेर की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन घर में कोई नई वस्तु खरीदी जाती है जो काफी शुभ होता है।

3 नवंबर- नरक चतुर्दशी, मासिक शिवरात्रि

दिवाली से एक दिन पहले नरक चतुर्दशी का त्योहार मनाया जाता है। जिसे रूप चौद, काली चौदस और छोटी दिवाली के नाम से भी जाना जाता है।

4 नवंबर- दीपावली

कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या को दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है और जिससे घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है।

5 नवंबर- गोवर्धन पूजा

दिवाली के एक दिन बाद गोवर्धन पूजा मनाई जाती है। गोवर्धन पूजा का हिंदू धर्म में काफी महत्व है। इस साल ये पर्व शुक्रवार, 5 नवंबर को मनाया जाएगा। गोवर्धन कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को मनाया जाता है। इस दिन भगवान कृष्ण द्वारा इंद्र देव को पराजित किए जाने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

6 नवंबर- भाईदूज

भाईदूज का त्योहार 6 नवंबर को मनाया जा रहा है। ये त्योहार भाई-बहन के प्यार का प्रतीक है। कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को ये त्योहार मनाया जाता है। इस दिन बहनें भाई की कलाई में कलावा और माथे पर तिलक करके उसकी लंबी आयु और सुख समृद्धि की कामना करती हैं।

8 नवंबर- खरना (छठ पूजा), विनायक चतुर्थी

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पड़ रही है। इस दिन भगवान गणेश को समर्पित विनायक चतुर्थी का व्रत रखा जाता है। इस दिन खरना भी है, जिससे छठ महापर्व की शुरुआत होगी।

10 नवंबर- छठ पूजा

इस दिन छठ पूजा का व्रत रखा जाता है। ये पर्व भारत के विभिन्न राज्यों में बड़े धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन सूर्य देव की पूजा की जाती है।

14 नवंबर- देवउठनी एकादशी

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को देवउठनी एकादशी कहा जाता है। पंचांग के मुताबित इस साल देवउठनी एकादशी 14 नवंबर 2021, रविवार को मनाई जाएगी। इसे देव प्रबोधिनी एकादशी और देवोत्थान एकादशी भी कहते हैं।