
नई दिल्ली। हिंदू धर्म में हर महीने त्योहार आते हैं, कुछ त्योहार तो ऐसे होते हैं, जिन्हें हर महीने पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। अब पौष माह लगने वाला है और पौष माह को हिंदू धर्म में बेहद पवित्र माना जाता है। इस माह में कई त्योहार आते हैं। पौष माह में भगवान सूर्य देव उत्तरायण होते हैं और इस दौरान मृत्यु पाने वाले इंसान को फिर दोबारा मृत्युलोक में जन्म नहीं मिलता है और वही पापों से ऊपर उठकर भगवान के चरणों में चला जाता है। इसी माह में महाभारत के भीष्म पितामह ने अपने प्राण त्याग दिए थे। तो चलिए जानते हैं कि पौष माह यानी जनवरी 2024 के महीने में कौन-कौन से त्योहार और जयंती आने वाली हैं।
जनवरी 2024 के आने वाले त्योहारों की लिस्ट
1. 03 जनवरी को मासिक कृष्ण जन्माष्टमी है। इस दिन भगवान कृष्ण की पूजा की जाती है और व्रत रखा जाता है।
2. इस बार कालाष्टमी व्रत 4 जनवरी को पड़ने वाला है और इस दिन भगवान शिव के अवतार भैरव देव की पूजा होती है।
3. जनवरी महीने की पहली एकादशी सफला एकादशी 7 जनवरी को पड़ने वाली है।
4. जनवरी की मासिक शिवरात्रि 9 जनवरी 2024 को पड़ने वाली है और इस दिन भगवान शिव की पूजा और व्रत होता है।
5. प्रदोष व्रत 9 जनवरी को पड़ेगा, जिसे कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है।
6. साल की पहली अमावस्या 11 जनवरी को होगी। इसे पौष अमावस्या भी कहते हैं।
7. लोहड़ी का पर्व 14 जनवरी को सेलिब्रेट किया जाएगा।
8. मकर संक्रांति 15 जनवरी 2024 को मनाई जाएगी और इस दिन दान का बहुत महत्व होता है।
9. बिहू का पर्व 16 जनवरी 2024 को सेलिब्रेट किया जाएगा, इसी दिन स्कंद षष्ठी व्रत भी होगा।
10. गुरु गोविंद सिंह की जयंती 17 जनवरी 2024 को मनाई जाएगी।
11. तैलंग स्वामी जयंती 21 जनवरी 2024 को सेलिब्रेट होगी। इसी दिन पुत्रदा एकादशी भी पड़ेगी।
12. सुभाष चंद्र बोस जयंती 23 जनवरी को सेलिब्रेट होगी
13. पौष पूर्णिमा 25 जनवरी को पड़ेगी। इस दिन नदी में स्नान का महत्व होता है।
14. माघ माह की शुरुआत 26 जनवरी से होगी और इसी दिन गणतंत्र दिवस भी है।
15. लम्बोदर संकष्टी चतुर्थी 29 जनवरी को मनाई जाएगी।
16. गांधी जयंती 30 जनवरी को सेलिब्रेट होगी।