newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sawan Month 2022 Vrat-Tyohar: शिवरात्रि-नागपंचमी से लेकर रक्षाबंधन तक, सावन माह में पड़ेंगे ये व्रत और त्योहार, देखें लिस्ट

Sawan Month 2022 Vrat Tyohar: कुल 59 दिनों तक का ये सावन माह रहने वाला है। इसके अलावा सावन के इस पूरे महीने में नागपंचमी, शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक कई व्रत और त्योहार पड़ेंगे। नीचे दी गई लिस्ट में देखिए सावन महीने में पड़ने वाले सभी त्योहार और व्रतों की पूरी जानकारी…

नई दिल्ली। सावन का महीना देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस महीने में भगवान भोले भंडारी की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि सावन (Sawan Month) के महीने में की गई पूजा-अराधना से भोलेनाथ जल्द प्रसन्न होते हैं। हालांकि इस बार अधिकमास की वजह से सावन (Sawan Month Calendar 2023) 2 महीने का होगा। कुल 59 दिनों तक का ये सावन माह रहने वाला है। इसके अलावा सावन के इस पूरे महीने में नागपंचमी, शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक कई व्रत और त्योहार पड़ेंगे। नीचे दी गई लिस्ट में देखिए सावन महीने में पड़ने वाले सभी त्योहार और व्रतों की पूरी जानकारी…

कब से कब तक रहेगा सावन का महीना

इस साल सावन का महीना जुलाई महीने की 4 तारीख से शुरु हो रहा है जो कि अगले महीने अगस्त 31 तारीख तक रहेगा।

सावन 2023 के व्रत और त्योहार (Sawan Month 2022 Vrat-Tyohar)

4 जुलाई 2023, दिन मंगलवार रहेगा सावन आरंभ
6 जुलाई 2023, दिन गुरुवार रहेगा संकष्टी चतुर्थी
13 जुलाई 2023, दिन गुरुवार रहेगा कामिका एकादशी
14 जुलाई 2023, दिन शुक्रवार रहेगा प्रदोष व्रत
15 जुलाई 2023, दिन शनिवार रहेगा मासिक शिवरात्रि
16 जुलाई 2023, दिन रविवार रहेगा कर्क संक्रांति
17  जुलाई 2023, दिन सोमवार रहेगा श्रावण अमावस्या
29 जुलाई 2023, दिन शनिवार रहेगा पद्मिनी एकादशी
30 जुलाई 2023 दिन शुक्रवार  रहेगा रविवार, प्रदोष व्रत

mahashivratri2

1 अगस्त 2023, दिन मंगलवार रहेगा पूर्णिमा व्रत
4 अगस्त 2023, दिन शुक्रवार रहेगा संकष्टी चतुर्थी
12 अगस्त 2023, दिन शनिवार रहेगा परम एकादशी
13 अगस्त 2023, दिन रविवार रहेगा प्रदोष व्रत
14 अगस्त 2023, दिन सोमवार रहेगा मासिक शिवरात्रि
16 अगस्त 2023, दिन बुधवार रहेगा अमावस्या
17 अगस्त 2023, दिन गुरुवार रहेगा सिंह संक्रांति
19 अगस्त 2023, दिन शनिवार रहेगा हरियाली तीज
21 अगस्त 2023, दिन सोमवार रहेगा नाग पंचमी
27 अगस्त 2023, दिन रविवार रहेगा श्रावण पुत्रदा एकादशी
28 अगस्त 2023, दिन सोमवार रहेगा प्रदोष व्रत
29 अगस्त 2023, दिन मंगलवार रहेगा ओणम/थिरुवोणम
30 अगस्त 2023, दिन बुधवार रहेगा रक्षा बंधन
31 अगस्त 2023, दिन गुरुवार रहेगा श्रावण पूर्णिमा व्रत

shiv ji......

सावन के सोमवार कब-कब हैं

सावन का पहला सोमवार 10 जुलाई 2023
सावन का दूसरा सोमवार 17 जुलाई 2023
सावन का तीसरा सोमवार 24 जुलाई 2023
सावन का चौथा सोमवार 31 जुलाई 2023
सावन का पांचवा सोमवार 07 अगस्त 2023
सावन का छठा सोमवार 14 अगस्त 2023
सावन का सातवां सोमवार 21 अगस्त 2023
सावन का आठवां सोमवार 28 अगस्त 2023

डिस्क्लेमर: ऊपर दिए गए लेख की जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। NewsroomPost इस तरह की किसी जानकारी का दावा नहीं करता है।