newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Raksha Bandhan 2022: राशि के हिसाब से बहनों को देंगे उपहार, तो चमक जाएगी उनकी किस्मत

Raksha Bandhan 2022: भाई बहनों को हर साल की तरह उन्हें प्यार और आशीर्वाद से लिपटा उपहार देंगे। लेकिन अगर भाई अपनी बहनों को उनकी राशि के अनुसार उपहार देते हैं तो ये उनका भाग्य चमका सकता है। तो आइये किस राशि की बहन को कौन सा उपहार देना श्रेष्ठ होगा।

नई दिल्ली। भाई-बहन के प्रेम को दिखाता रक्षाबंधन का त्योहार इसी सप्ताह मनाया जाएगा। इस साल इस त्योहार की तारीखों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कुछ लोग ये पर्व 11 अगस्त को मना रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग इसे 12 अगस्त को मनाएंगे। आप त्योहार जब भी मनाएं। लेकिन राखी बांधने की विधि तो वही पहले जैसा ही रहने वाला है। बहनें अपने भाई की लंबी उम्र की दुआ मांगते हुए पहले की तरह ही उनकी कलाई पर राखी बांधेंगी और भाई बहनों को हर साल की तरह उन्हें प्यार और आशीर्वाद से लिपटा उपहार देंगे। लेकिन अगर भाई अपनी बहनों को उनकी राशि के अनुसार उपहार देते हैं तो ये उनका भाग्य चमका सकता है। तो आइये किस राशि की बहन को कौन सा उपहार देना श्रेष्ठ होगा।

मेष- मंगल ग्रह को मेष राशि का स्वामी माना जाता है। इसलिए इस राशि की बहन को उगते हुए सूर्य की तस्वीर उपहार स्वरूप देना श्रेष्ठ होगा। इसके अलावा, भाई उन्हें लाल रंग के कपड़े भी उपहार में दे सकते हैं।

वृषभ- इस राशि का स्वामी शुक्र को माना जाता है। इसलिए इस राशि की बहनों को सफेद रंग के मोती, कपड़े, परफ्यूम या कोई आभूषण तोहफे में दिया जा सकता है।

मिथुन- इस राशि का स्वामी बुध को माना गया है। इस राशि की बहनों के लिए भाई हरे रंग का गिफ्ट खरीदें। इसके अलावा, अच्छी सी सीनरी भी भेंट की जा सकती है।

कर्क- चंद्र को इस राशि का स्वामी माना गया है। इस राशि की बहनों को धार्मिक पुस्तक, दौड़ते हुए सफेद घोड़े की तस्वीर या फिर चांदी का कोई सामान गिफ्ट कर सकते हैं।

सिंह- इस राशि का स्वामी सूर्यदेव को माना गया है। इस राशि की बहनों को केसरिया रंग के वस्त्र या सोने के आभूषण तोहफे में देना काफी शुभ माना गया है।

कन्या- बुध ग्रह को कन्या राशि का स्वामी माना गया है। इस राशि की बहनों को हरे रंग के कपड़े या फिर इसी रंग का ही कोई गिफ्ट देना शुभ रहेगा।

तुला- तुला राशि की बहनों को चंद्रमा की तस्वीर, सफेद या गुलाबी रंगे के कपड़े या फिर आभूषण तोहफे में देना काफी शुभ माना गया है।

वृश्चिक- इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह को माना गया है। इसलिए इस राशि की बहन को तांबे या लाल रंग की वस्तु भेंट करना काफी शुभ माना गया है।

धनु- धनु राशि की बहनों को पीले रंग की कोई चीज उपहार में देना काफी अच्छा माना गया है।

मकर- शनिदेव को इस राशि का स्वामी माना गया है। इस राशि की बहनों को तोहफे में इलेक्ट्रॉनिक चीजें देना शुभ रहेगा।

कुंभ- कुंभ राशि के लोगों पर शनिदेव की विशेष कृपा होती है। इन्हें रत्न से जुड़ी कोई चीज उपहार में देना काफी शुभ माना गया है।

मीन- मीन राशि की बहनों को प्रकृति से जुड़ी कोई तस्वीर उपहार में देना काफी शुभ रहेगा। इसके अलावा आप उन्हें पीले रंग के कपड़े भी तोहफे में दे सकते हैं।