
नई दिल्ली। हिंदू धर्म में हर चीज का बहुत ध्यान रखा जाता है। हर चीज नियम और कायदे से की जाती है। अब होली का त्योहार भी आने वाला है और बसंत पंचमी(Basant Panchmi) से ही होली की तैयारी शुरू हो चुकी हैं। मथुरा-वृंदावन में अलग-अलग तरीके से होली खेली जाएगी। जब होली की बात आती है तो होलाष्टक(Holashtak 2024)को कैसे भूल सकते हैं। होलाष्टक(Holashtak 2024) में बहुत सारी चीजें निषेध होती हैं और इन दिनों कुछ खास बातों का ध्यान रखना होता है। तो चलिए जानते हैं कि होलाष्टक क्या होते हैं और कब से शुरू हो रहे हैं।
क्या होते हैं होलाष्टक
होलाष्टक (Holashtak 2024) आठ दिनों के होते हैं और माना जाता है कि इन दिनों सभी धार्मिक और शुभ कामों पर रोक लग जाती है। इन दिनों शुभ काम जैसे शादी-ब्याह, मुंडन, गृह प्रवेश जैसे कार्यों पर रोक लग जाती हैं।
कब से हैं होलाष्टक
इस बार होलाष्टक 17 मार्च 2024 से शुरू होकर 24 मार्च 2024 तक रहेंगे और फाल्गुन मास की शुक्ल अष्टमी तिथि के दिन से शुरू होंगें। माना जाता है कि होलाष्टक में कर आप निषेध काम करते हैं तो आपके जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
भूलकर भी न करें ये काम
1. होलाष्टक में शुभ कामों की मनाही होती है। शादी-ब्याह, मुंडन, गृह प्रवेश,पूजा अनुष्ठान नहीं कर सकते हैं।
2. अगर आप इन दिनों कुछ भी मांगलिक काम करते हैं तो उसका फल नहीं मिलेगा।
3. इस दौरान किसी तरह की प्रॉपर्टी खरीदने से लेकर भवन निर्माण का काम भी नहीं करना चाहिए
4. नए बिजनेस की शुरुआत या नई दुकान तक का उद्घाटन करने से बचे।
5. माना जाता है कि होलाष्टक में सोना-चांदी खरीदने से भी परहेज करना चाहिए। बच्चों के लिए नए कपड़े लेने से भी बचे।
6. इसके साथ ही अगर आप होलाष्टक में भगवान शिव का महामृत्युंजय मंत्र का जाप कराते हैं तो बीमारियों से छुटकारा मिलता है।