newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Weekly Horoscope: 11 से 17 सितंबर 2023 तक का राशिफल, जानिए कैसा रहेगा आपके लिए समय

Weekly Horoscope: चंद्रमा 11 और 12 सितंबर को मिथुन राशि में गोचर करेगा, 13-14-15 सितंबर को कर्क राशि में गोचर करेगा, 16 और 17 सितंबर को सिंह राशि में गोचर करेगा।

नई दिल्ली। ये सितंबर का तीसरा सप्ताह है। इस सप्ताह चंद्रमा की स्थिति बदल रही है। चंद्रमा 11 और 12 सितंबर को मिथुन राशि में गोचर करेगा, 13-14-15 सितंबर को कर्क राशि में गोचर करेगा, 16 और 17 सितंबर को सिंह राशि में गोचर करेगा।

Weekly Horoscope...

11 से 17 सितंबर 2023 तक का राशिफल

मेष:- सप्ताह के शुरु में आप पर अधिक मानसिक तनाव, अनावश्यक व्यय, निराशा और हताशा की स्थिति रहने से महत्वपूर्ण कायों की सिद्धि में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी मंगल कन्या राशि में गोचर कर रहा होगा और अशुभ ग्रहों की नजर आपकी राशि पर बनी रहेगी। आपका स्वास्थ्य और प्रसन्नता प्रभावित हो सकती है। आप मूड में शीघ्र परिवर्तन की समस्याओं से पीड़ित रहेंगे। विपरीत परिस्थितियों में स्वयं को प्रभावित होने से बचाने के लिए आप धैर्य न खोयें। सप्ताह का मध्य प्रतिष्ठा, स्वास्थ्य की प्राप्ति, रोग प्रतिरक्षा और व्यक्तित्व के विकास में वृद्धि के लिए पूरी तरह से अनुकूल है। आप एक प्रभावशाली व्यक्ति के रूप में उभरेंगे, लोगों से आपको प्रशंसा और सम्मान दोनों की प्राप्ति होगी। आपकी क्षमता पर किसी प्रकार का संदेह नहीं रहेगा। संगठन चलाना और प्रबंधन कौशल योग्यता आप में उच्च स्तरीय होगी। सप्ताह का अंतिम भाग यह संकेत दे रहा है कि आप परिवार कल्याण के कार्यों को बेहद जिम्मेदारी से पूरा करेंगे। पारिवारिक प्रगति पर आप खुलकर खर्च करेंगे।

शुभ दिनः- मंगलवार और शुक्रवार

शुभ तिथि- 12 व 15

उपायः- मंदिर में सवा मीटर लाल कपड़े का दान करे।

वृष:- सप्ताह के आरम्भ में आपके कार्यों में प्रगति के संकेत बन रहे हैं। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी शुक्र कर्क राशि में गोचर कर रहा होगा। आपकी इच्छाओं की पूर्ति, भार्इ-बहन का सहयोग और संतान सुख की प्राप्ति के मजबूत संकेत प्राप्त हो रहे हैं। सप्ताह के मध्य में आपके अचानक तनाव और खर्च में वृद्धि हो सकती है। आपके स्वास्थ्य, प्रसन्नता, मानसिक स्थिति और वित्तीय स्थिति में गिरावट आने के संकेत मिल रहे हैं। इसके कारण आपको अचानक से तनाव की अनुभूति होगी और खर्च बढ़ जायेंगे। सप्ताह के अंतिम भाग में आपके मन पर अतिरिक्त दबाव और तनाव रहने के संकेत मिल रहे हैं। साथ ही आपका घरेलू सुख और परिवार के सदस्यों के बीच सद्भाव भी प्रभावित हो सकता है। इस समय आपको आत्मविश्वास और कार्यकुशलता को बरकरार रखना होगा। मां और जीवनसाथी के साथ संबंध उत्कृष्ट रहेंगे।

शुभ दिनः- सोमवार और बुधवार

शुभ तिथि- 11 व 13

उपायः- जरूरतमंद लोगों में 11 पैकेट बिस्किट का दान करे।

मिथुन:- आपको सामाजिक जीवन में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी बुध सिंह राशि में सूर्य के साथ गोचर कर रहा होगा। सप्ताह की शुरुआत में तरक्की और सफलता की खबर मिल सकती है। यह आपको अधिक प्रभावशाली बनाएगी। आपको अपने पिता और परिवार के सदस्यों का समर्थन प्राप्त होगा। सप्ताह मध्य की अवधि आपकी आय और इच्छाओं की पूर्ति के लिए अनुकूल है। बड़े भाई के साथ संबंधों में सुधार होगा। आय के स्रोत मजबूत होने की संभावना बन रही है। सामाजिक क्षेत्रों का सहयोग प्राप्त होने से आपके आय क्षेत्रों में संतोषजनक वृद्धि होगी। सप्ताह के शेष भाग में खर्चों में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं और इसके अलावा आप अपने कार्यों को पूरा करने में विफल होने की वजह से निराश हो सकते हैं। आपको अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होगा। धैर्य बनाए रखना होगा।

शुभ दिनः- बुधवार और शुक्रवार

शुभ तिथिः- 13 व 15

उपायः- जरूरतमंद लोगों को अन्न का दान करे।

कर्क :- सप्ताह की शुरुआत में आपको भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी चंद्रमा 11 और 12 सितंबर को मिथुन राशि में गोचर करेगा, 13-14-15 सितंबर को कर्क राशि में गोचर करेगा, 16 और 17 सितंबर को सिंह राशि में गोचर करेगा। आपको उच्च शिक्षा प्राप्ति के अवसर प्राप्त होंगे। पिता का सहयोग प्राप्त होगा और तीर्थ यात्राओं के योग बनेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ किसी यात्रा पर जाने की संभावना है। सप्ताह के मध्य में आपको कार्यक्षेत्र में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपको उच्चाधिकारियों और अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यस्थल पर आप अधिकार, पद और स्थिति में वृद्धि की उम्मीद कर सकते हैं। साथ ही आपके पद में बढ़ोत्तरी हो सकती है। आपको सलाह दी जाती है कि आप अपने वरिष्ठ अधिकारियों और अच्छी पुस्तकों को अपने साथ बनाए रखें। यह आपके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखने में सहयोगी रहेगा। सप्ताह का अंतिम भाग आय में वृद्धि, इच्छाओं की पूर्ति और बच्चों के साथ लगाव दर्शा रहा है। बड़े भाई के साथ आपके संबंधों में सुधार होगा। छोटे भाई-बहनों का सहयोग, नैतिक समर्थन और मार्गदर्शन आपको अच्छी आय पाने में सहयोग करेगा।

शुभ दिनः- सोमवार और गुरुवार

शुभ तिथि- 11 व 14

उपायः- रोज़ मंदिर में सवा किलो चीनी का दान करे।

सिंह:- सप्ताह के शुरुआत में माता-पिता के स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां या इनके साथ रिश्ते में कुछ कड़वाहट होने के कारण आपको तनाव हो सकता है। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी सूर्य अपनी राशि में बुध के साथ गोचर कर रहा होगा साथ ही शुभ और अशुभ की नज़र भी आपकी राशि पर बनी रहेगी। आपके स्वभाव (मूड) में शीघ्र बदलाव होना भी आपकी परेशानियां बढ़ाएगा। इस अवधि के दौरान जहां तक संभव हो आपको धैर्य बनाए रखने की जरूरत होगी अन्यथा सप्ताह के मध्य में आपकी सेहत प्रभावित हो सकती है। आप स्वयं को प्रसन्न रखने का हर संभव प्रयास करें। आप अपनी वित्तीय स्थिति और आजीविका क्षेत्र की सफलता से संतुष्ट रहेंगे। आपके आसपास के व्यक्तियों का सतत समर्थन, स्नेह और सहयोग मिलने से आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपको भाग्य का पहले से अधिक सहयोग प्राप्त होगा। किसी पर्यटन स्थल की यात्रा पर जाने की संभावनाओं के संकेत मिल रहे हैं। इस तरह के स्थानों की यात्राओं पर जाने के लिए समय शुभ है। सप्ताह के अंतिम भाग का समय आपके पेशेवर कार्यों के लिए सुखद बना हुआ है। इस अवधि के दौरान आप सरकारी, वरिष्ठ नागरिकों, पिता और उच्च स्तर के व्यक्तियों से सहयोग प्राप्ति की उम्मीद कर सकते हैं। साथ ही आपके नाम और प्रसिद्धि में वृद्धि होगी।

शुभ दिनः- गुरुवार और शनिवार

शुभ तिथिः- 14 व 16

उपायः- रोज़ मंदिर जा कर शिवलिंग को कच्चे दूध और दही से स्नान काराएँ।

कन्या:- सप्ताह के आरम्भ में आपके वैवाहिक जीवन का आनंद उत्कृष्ट बना हुआ है। लेकिन आपको इस समय में अपने जीवनसाथी की सेहत पर खर्च करना पड़ सकता है। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी बुध सिंह राशि में सूर्य के साथ गोचर कर रहा होगा। जीवनसाथी की दोस्ताना सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी और आप अपने अनियंत्रित खर्चों को नियंत्रित करने में सफल रहेंगे। सप्ताह के मध्य भाग में आपको कुछ निराशा का अनुभव होगा क्योंकि महत्वपूर्ण कार्यों में आपको निराशा और विफलता की प्राप्ति हो सकती है। आपको दैनिक कार्यों का प्रबंधन करने में धन की कमी रहने से कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। भावनात्मक संबंधों में बाधाएं आने से आप स्वयं को चिड़चिड़ा महसूस करेंगे। मुश्किल समय में आपको धैर्य और विश्वास न खोने की सलाह दी जाती है। इस समय में उपक्रमों से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य न करें। सप्ताह के शेष दिनों में आपके यात्राओं पर जाने की संभावनाएं बन रही हैं। इससे वर्तमान में बने तनाव पर काबू पाने में आप सफल रहेंगे। आपके पिता का समर्थन और प्रोत्साहन आपको आत्मविश्वास बनाए रखने में सहयोग करेगा।

शुभ दिनः- मंगलवार और शुक्रवार

शुभ तिथिः- 12 व 15

उपायः- ग़रीबों को दूध, दही और मिठाई का दान करे।

Weekly Horoscope.

तुलाः– सप्ताह के शुरुआत की अवधि शत्रु, मुकदमेबाजी और ऋण से संबंधित मुद्दों से निपटने के लिए अत्यधिक लाभकारी रहेगा। क्यों की इस समय आपका राशि स्वामी शुक्र कर्क राशि में गोचर कर रहा होगा। आपको एक शांत दृष्टिकोण के साथ इन मुद्दों को संभालने की सलाह दी जाती है। आप किसी दूरस्थ स्थान की यात्रा पर जाना चाहेंगे। आपके अधीनस्थ आपके आदेशों का पालन करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको वांछित प्रदर्शन करने में सफलता मिलेगी। अधिक लाभ प्राप्त होने से आपकी इच्छाएं पूरी होंगी। सप्ताह के मध्य दिन दांपत्य जीवन में सौहार्द बनाए रखने के लिए अच्छे रहेंगे साथ ही साझेदार भी पहले से अधिक खुश रहेंगे और वैवाहिक जीवन में अधिक आनंद व रोमांच रहेगा। नये व्यापार अनुबंध पर हस्ताक्षर करने के लिए यह एक अच्छा समय है। सप्ताह का अंतिम भाग सेहत के लिए शुभ नहीं रहेगा। परिस्थितियां विपरीत बनी हुई हैं अत: सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। नए उद्यम शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है।

शुभ दिनः- सोमवार और गुरुवार

शुभ तिथिः- 11 व 14

उपायः- रोज़ मंदिर चार किलो आटे का दान करे।

वृश्चिक:- सप्ताह के शुरुआत में जीवनसाथी के साथ आपकी बहुत अधिक अनुकूलता रहेगी और बच्चों की देखभाल से आप बहुत प्रसन्न रहेंगे। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी मंगल कन्या राशि में गोचर कर रहा होगा। आपका जीवनसाथी आपका सबसे अच्छा दोस्त, मार्गदर्शक और सलाहकार रहेगा। आपके साझेदार आपके लिए सक्षम साबित होंगे। यह समय सट्टा गतिविधियों से लाभ कमाने के लिए विशेष रूप से अनुकूल साबित होगा। सप्ताह के मध्य दिनों में आप अपनी ऊर्जा का व्यय ऋण, रोग और कानूनी विवादों से संबंधित मुद्दों से निपटने में करेंगे। इसके कारण आपको अत्यधिक थकावट हो सकती है। यह स्वास्थ्य, प्रसन्नता और आपके जीवनसाथी की मानसिक स्थिति के लिए बहुत कठिन समय है। यह साझेदारी उपक्रमों के लिए अच्छा समय नहीं है। सप्ताह के अंतिम भाग में जीवनसाथी के साथ बेहतर सामंजस्य रहेगा। इस समय आपकी साझेदारों के साथ भी अच्छी समझ रहेगी। वैवाहिक जीवन में आनंद बेहद रोमांचक रहेगा।

शुभ दिनः- मंगलवार और गुरुवार 
शुभ

तिथि :- 12 व 14

उपायः- घर के मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ करके दूध या खीर का दान करे।

धनु:- सप्ताह के शुरु में संकेत मिल रहे हैं कि आपको अपनी माता की सेहत की चिंता रहेगी और आपको कुछ घरेलू मुद्दों की वजह से मानसिक अशांति परेशान कर सकती है। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी गुरु मेष राशि में गोचर कर रहा होगा। सप्ताह के मध्य भाग में आपको कुछ पेट संबंधी विकार हो सकते हैं। शिक्षा और भावनात्मक संबंधों के लिए यह समय सही रहेगा। अचानक से बच्चों के साथ आपके मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। सट्टा गतिविधियों के लिए यह समय औसत रहेगा। आपकी सामाजिक रूप से प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ बैठक फायदेमंद साबित हो सकती हैं। इसके साथ ही आपकी कुशलता और प्रबंधन क्षमता की सराहना होगी। सप्ताह के अंतिम दिनों में शत्रु, ऋण और रोग से संबंधित मुद्दों को हल करने में परेशान रहेंगे। ऐसी योजनाओं को क्रियान्वित करने में आप व्यस्त रहेंगे परन्तु ऐसी योजनाएं सफल नहीं हो पायेंगी। योजनाओं की असफलता आप में उत्साह की कमी कर सकती है। ऐसी योजनाओं को स्थगित करना ही लाभकारी रहेगा अन्यथा नुकसान हो सकता है।

शुभ दिनः- सोमवार और गुरुवार

शुभ तिथि :- 11 व 14

उपायः- ग़रीबों को हल्दी का दान करे।

मकर:- सप्ताह की शुरुआत सामाजिक गतिविधियों के लिए शुभ प्रतीत हो रही है। लेकिन अपेक्षित उत्साह और आत्मविश्वास की आपमें कमी रहेगी। क्यूँकि इस समय आपकी राशि में शनि देव वक्री चाल चल रहे होंगे और आपकी ख़ुद की राशि कुंभ में गोचर कर रहे होगे। ये समय आपके भाई-बहन, दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ अपने संबंधों के पक्ष से औसत रहेगा। लोग आपकी मिलनसारिता शिष्टाचार की सराहना करेंगे परन्तु आपको मान्यता नहीं मिल पाएगी। आपका व्यावसायिक गतिविधियों में दिलचस्पी लेने का विचार बन सकता है। लेकिन यह संभावना बन रही है कि आप इसे मध्य में छोड़ सकते हैं। सप्ताह के मध्य दिन माता का स्नेह और समर्थन पाने के लिए अनुकूल है। लेकिन आप मां के खराब स्वास्थ्य की वजह से चिंतित और परेशान रहेंगे। वाहन और घर के रखरखाव से संबंधित मामलों में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह का अंतिम भाग बच्चों, स्वास्थ्य और भावनात्मक संबंधों से संबंधित कुछ अनावश्यक चिंता होने की संभावनाएं दे रहा है।
शुभ दिनः- गुरुवार और शनिवार

शुभ तिथिः- 14 व 16

उपायः- शनि मंदिर जा कर सरसों का तेल दान करे।

कुम्भ:- सप्ताह की शुरुआत में संकेत मिल रहे हैं कि आपकी सारी ऊर्जा, धन निवेश और जीवन शैली, पारिवारिक जीवन की एकता, अखंडता और परिवार की समृद्धि के चारों ओर रहेगी। क्यूँकि इस समय आपकी राशि में शनि देव वक्री चाल चल रहे होंगे और आपकी ख़ुद की राशि कुंभ में गोचर कर रहे होगे। धन प्रवाह के बढ़ने से आपकी बचत क्षमता में वृद्धि होगी। सप्ताह के मध्य में आप सक्रिय रूप से सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे। आपको इस तरह की गतिविधियों में सफलता मिलेगी। इसमें आपके जीवनसाथी की भूमिका प्रभावशाली रहेगी। आप और आपका जीवनसाथी धन प्राप्ति के नए तरीके पैदा करेंगे। भार्इ-बहन, प्रभावशाली मित्रों और रिश्तेदारों के सहयोग से बड़ी मात्रा में धन अर्जित करेंगे। सप्ताह के शेष भाग में अपने पैतृक स्थान और माँ के साथ जुड़ाव रहेगा। आप अपनी माता के आशीर्वाद और परिवार के सहयोग से धन अर्जित करेंगे। इस समय आपको कुछ मानसिक तनाव भी होगा।

शुभ दिनः- मंगलवार और शनिवार

शुभ तिथिः- 12 व 16

उपायः- ग़रीबों को सवा किलो काले चने का दान करे।

मीन:- सप्ताह आरम्भ में यह संकेत मिल रहे हैं कि आप विश्वास के साथ शत्रुओं और खचोंर् पर नियंत्रण रखेंगे। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी गुरु मेष राशि में गोचर कर रहा होगा और शुभ ग्रहों की नज़र आपकी राशि पर बनी होगी। इस समय की गई यात्राएं आपको प्रसन्नता देंगी। आप खर्च और प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रबंधन की योजनाएं बनाएंगे। आप बाजार की कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करने से संबंधित विपणन योजना को आकार देने के मामले में एक अच्छे रणनीतिकार सिद्ध होंगे। सप्ताह के मध्य में आपकी कुल पारिवारिक आय में बढ़ोत्तरी होगी। आप परिवार की वांछित समृद्धि से संतुष्ट रहेंगे। बचत में भी वृद्धि होगी। परिवार में प्यार, हँसी, शांति, समृद्धि और आपसी सद्भाव का माहौल आपको प्रसन्नता देगा। सप्ताह का अंतिम भाग सामाजिक गतिविधियों में आश्चर्यजनक रूप से आपकी बड़ी सक्रियता को दर्शा रहा है। पूरे सप्ताह मित्र, रिश्तेदार और भाई-बहनों के साथ अच्छा सामंजस्य रहेगा।

शुभ दिनः- बुधवार और गुरुवार

शुभ तिथिः- 13 व 14

उपायः- अपने घर के बाहर कबूतर और कावे के लिए पानी भर कर रखे।