newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Weekly Horoscope: कैसा रहेगा 13 से 19 मार्च 2023 तक आपका दिन, जानिए इस साप्ताहिक राशिफल में…

Weekly Horoscope: सूर्य 15 से कुम्भ राशि से निकलकर 16 से मीन राशि में गोचर करेगा। बुध 16 से कुम्भ राशि से निकलकर 17 से मीन राशि में गोचर करेगा। चंद्रमा 13-14-15 मार्च को वृश्चिक राशि में गोचर करेगा , 16-17 मार्च को धनु राशि में और 18-19 को मकर राशि में गोचर करेगा…

नई दिल्ली। ये मार्च का तीसरा सप्ताह है। इस समय चंद्रमा, मंगल, शुक्र, सूर्य और बुध स्थिति बदल रही है। मंगल 12 मार्च को वृषभ राशि से निकलकर 13 से मिथुन राशि में गोचर करेगा। शुक्र 12 से मीन राशि से निकलकर 13 से मेष राशि में गोचर करेगा। सूर्य 15 से कुम्भ राशि से निकलकर 16 से मीन राशि में गोचर करेगा। बुध 16 से कुम्भ राशि से निकलकर 17 से मीन राशि में गोचर करेगा। चंद्रमा 13-14-15 मार्च को वृश्चिक राशि में गोचर करेगा , 16-17 मार्च को धनु राशि में और 18-19 को मकर राशि में गोचर करेगा…

Weekly Horoscope...

यहां देखें 13 से 19 मार्च 2023 तक का साप्ताहिक राशिफल…

मेष:- सप्ताह की शुरुआत में आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा साथ में इस समय आपका व्यापार अच्छा चलेगा क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी मंगल पहले तो वृष राशि में गोचर कर रहा था लेकिन 13 से मंगल वृष राशि से निकल कर मिथुन राशि में गोचर करेगा। पिछले कुछ समय से आप जो अपने व्यापार पर मेहनत कर रहे थे उसका फल आपको अब मिलना शुरू हो जाएगा। साथ नए व्यापार शुरू करने के अवसर भी मिलेंगे और आपका नया व्यापार शुरू भी हो जाएगा। साझेदारी का व्यापार भी बहुत अच्छा रहेगा। इस समय आपको थोड़ा मानसिक कास्ट भी रहेगा। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। घर में भी ख़ुशी का वातावरण रहेगा। दोस्ती यारी में समय अच्छा व्यतीत रहेगा। इस समय थोड़ा खर्च ज़्यादा होगा। यात्रा योग है। नए वाहन लेने के भी योग है। सरकारी कम, लोहे के काम और प्रिंटिंग के काम में भी अच्छी सफलता मिलने के तो है। नौकरी वालों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। जो लोग नौकरी की तलाश में है उनको नौकरी मिलेगी साथ में कोई ख़ुश का समाचार भी सुनने को मिल सकता है। आपका मान बहुत अच्छा रहेगा। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। मंगल का राशि वरिवर्तन आपको कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी और बड़े लोगों से भी मेलजोल बढ़ेगा। अपने अदम्य साहस और पराक्रम के बल पर विषम हालात को भी सामान्य कर लेंगे। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा।
शुभ दिनः- सोमवार और गुरुवार

शुभ तिथिः- 13 व 16

उपायः- ज़रूरतमंत लोगों को गुड या अन का दान करे।

वृषभ:- सप्ताह की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहेगी। इस समय आपके लगभग सारे काम बनना शुरू हो जाएगा क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी शुक्र अभी तक मीन राशि में गुरु के साथ गोचर कर रहा था लेकिन 13 से शुक्र मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करेगा साथ ही शुभ और अशुभ ग्रहों की नज़र भी आपकी राशि पर बनी रहेगी। इस समय आपका व्यापार जो रुक-रुक के चल रहा था, अब वो सही चलना शुरू हो जाएगा। साथ में आपका व्यापार दिन प्रति दिन और बढ़ेगा। इस समय आपका मानसिक कष्ट भी धीरे-धीरे कम होना शुरू हो जाएगा। इस समय आपका स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। लेकिन आपको थोड़ा अपना आलस कम करके चलना होगा। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। यात्रा योग है। नए वाहन लेने के भी योग है। निवेश करने का सबसे अच्छा समय है। सफ़ेद चीज़ और अनाज के कमो में अच्छी सफलता मिलेगी। जो लोग सरकारी नौकरी या प्राइवेट नौकरी की तलाश में है उनको नौकरी मिल जाएगी साथ में जिन लोगों का प्रमोशन रुका हुआ है इस समय उनका प्रमोशन भी हो जाएगा। दोस्ती यारी में अच्छा समय व्यतीत होगा। लव लाइफ़ के लिए ये सप्ताह बहुत अच्छा रहेगा। शुक्र का राशि परिवर्तन आपके भाग्य में वृद्धि लेकर आएगा। जैसी सफलता चाहेंगे हासिल कर लेंगे। विदेशी कंपनियों में सर्विस के लिए आवेदन करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अति अनुकूल रहेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में भी अच्छी सफलता प्राप्ति के योग है।शुभ दिनः- मंगलवार और शुक्रवार

शुभ तिथिः- 14 व 17

उपायः- ग़रीबों को कनक/आटे का दान करे।

मिथुन:- सप्ताह की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी। इस समय आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा क्यूँकि आपका राशि स्वामी बुध अभी तो कुम्भ राशि में सूर्य और शनि के साथ गोचर कर रहा होगा लेकिन 17 से बुध कुम्भ राशि से निकलकर मीन राशि में सूर्य और गुरु के साथ गोचर कर रहा होगा। इस समय लोहे, सोशल मीडिया, अनाज, स्टेशनरी और सफ़ेद चीज़ से रिलेटेड काम में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। जिन लोगों के सरकारी काम रुके हुए हैं उनके काम भी अब बनने के योग हैं। निवेश के बहुत अच्छे योग है। इस समय आपको अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना पड़ेगा। आपका मन भी विचलित रहेगा। यात्रा का योग बन रहा है। नए वाहन लेने के भी योग हैं। नए काम के लिए बहुत से अवसर मिलेंगे। और साथ ही आपके नए काम शुरू होंगे। दोस्ती यारी और अपने परिवार के साथ बहुत अच्छा समय व्यतीत होगा। नौकरी वालों के लिए भी समय बहुत अच्छा है। जो लोग नौकरी की तलाश में है उनको नौकरी ज़रूर मिलेगी। बस आप शांत रहें और अपने परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करे। बुध का राशि परिवर्तन आपके समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। लेकिन कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार भी बना सकती है, इसलिए सावधान रहें। किसी सरकारी सम्मान अथवा पुरस्कार की भी प्राप्ति हो सकती है। जमीन ज्यादा से जुड़े मामलों में दिक्कतें आ सकती हैं। आर्थिक तंगी से बचें। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें।
शुभ दिनः- बुधवार और शनिवार

शुभ तिथि- 15 व 18

उपायः- गौ माता को रोटी खिलाए ।

Weekly Horoscope.

कर्क :- ये सप्ताह आपके लिए अच्छी रहेगा। इस समय आपकी आमदनी भी अच्छी होगी और साथ में आपका व्यापार भी अच्छा चलेगा। आपका राशि स्वामी चंद्रमा 13-14-15 को वृश्चिक राशि में, 16-17 को धनु राशि में और 18-19 को मकर राशि में गोचर करेगा। इस समय आपका व्यापार अच्छा होगा। इस सप्ताह आपको बहुत अच्छे अवसर मिलेंगे नया व्यापार शुरू करने के लिए। जो भी आपकी छोटी मोटी परेशानियों चल रही है वो इस समय अपने आप दूर हो जाएगा। आपका मन भी थोड़ा बहुत विचलित रहेगा। संतान सुख मिलेगा। नौकरी वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी धीमी रहेगी, जेसे-जेसे सप्ताह के दिन निकलते रहेंगे, आपके दिन और अच्छे आना शुरू हो जाएगा। जिन लोग़ो की प्रमोशन रुकी हुई है, उनको इस सप्ताह प्रमोशन मिलेंगे के योग है। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। लव लाइफ़ के लिए भी अच्छा समय है। मंगल, चंद्रमा और शुक्र का राशि परिवर्तन आपके लिए ऊर्जा शक्ति का पूर्ण उपयोग करते हुए कार्य व्यापार में लगे रहेंगे तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। शादी-विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों का भी सुअवसर आएगा। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। शुभ दिनः- सोमवार और गुरुवार

शुभ तिथिः- 13 व 16

उपायः- रोज़ हनुमान चालीसा का पाठ करे।

वृश्चिक राशि:- वृश्चिक राशि में 16-17 को धनु राशि में और 18-19 को मकर राशि में गोचर करेगा। इस समय आपका व्यापार अच्छा होगा। इस सप्ताह आपको बहुत अच्छे अवसर मिलेंगे नया व्यापार शुरू करने के लिए। जो भी आपकी छोटी मोटी परेशानियों चल रही है वो इस समय अपने आप दूर हो जाएगा। आपका मन भी थोड़ा बहुत विचलित रहेगा। संतान सुख मिलेगा। नौकरी वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी धीमी रहेगी, जेसे-जेसे सप्ताह के दिन निकलते रहेंगे, आपके दिन और अच्छे आना शुरू हो जाएगा। जिन लोग़ो की प्रमोशन रुकी हुई है, उनको इस सप्ताह प्रमोशन मिलेंगे के योग है। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। लव लाइफ़ के लिए भी अच्छा समय है। मंगल, चंद्रमा और शुक्र का राशि परिवर्तन आपके लिए ऊर्जा शक्ति का पूर्ण उपयोग करते हुए कार्य व्यापार में लगे रहेंगे तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। शादी-विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों का भी सुअवसर आएगा। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी।
शुभ दिनः- सोमवार और गुरुवार
शुभ तिथिः- 13 व 16
उपायः- रोज़ हनुमान चालीसा का पाठ करे।

सिंह:- ये सप्ताह आपके लिए एक नए ऊर्जा लेकर आएगा। इस समय आपके घर में भी ख़ुशी का वातावरण रहेंगे साथ ही आपके नए व्यापार भी शुरू होगे और वो अच्छे भी चलेंगे। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी सूर्य कुम्भ राशि में बुध और शनि के साथ गोचर कर रहा होगा लेकिन 16 से सूर्य कुम्भ से निकलकर मीन राशि में गुरु और बुध के साथ गोचर कर रहा होगा। पहले कुछ समय से जो आपका मन ख़राब चल रहा है वो अब धीरे-धीरे सही होना शुरू हो जाएगा। साथ ही मानसिक तनाव भी ख़त्म होगा। आपका व्यापार बहुत अच्छा होगा साथ में जो लोग फ़ैक्टरी लाइन से जूड़े हुए है उनके लिए ये समय बहुत अच्छा रहेगा। सरकारी कामों में भी आप को अच्छी सफलता मिलने के योग है। पिछले कुछ समय से जो भी आपको अपने स्वास्थ्य से रिलेटेड परेशानी हो रही है वो परेशानी अब दूर हो जाएगी, और आपका स्वास्थ्य ठीक हो जाएगा। इस समय किया हुआ निवेश भी आपके लिए बहुत शुभ रहेगा। नए व्यापार शुरू करने के लिए अच्छे अवसर मिलेगा। इस समय आपको कोई ख़ुश का समाचार भी सुनने को मिल सकता है। अपने पार्टनर के साथ आपका जो भी मनमुटाव चल रहा है वो इस समय दूर हो जाएगा। समाज में आपका मान-सम्मान और अधिक होगा। यात्रा का योग है। नौकरी वालों के लिए ये सप्ताह अच्छा रहेगा। इस समय आपकी सारी परेशानी ख़त्म होने के योग है। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है। सूर्य का राशि परिवर्तन आपके इस अवधि में स्वास्थ्य विशेषकर के पेट संबंधी विकार, चर्मरोग के प्रति चिंतनशील रहें। किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में ना दें अन्यथा धन हानि की संभावना रहेगी। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। घूमने-फिरने पर अधिक खर्च होगा।
शुभ दिनः- सोमवार और गुरुवार
शुभ तिथिः- 13 व 16
उपायः- ग़रीबों को 250 gm चने का दान करें।

कन्या:- ये सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। इस समय आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा साथ में कुछ लोगों के साथ तो एक नए व्यापार की अच्छी लाइन बनना शुरू हो जाएगी। क्यूँकि इस समय बुध अभी तो कुम्भ राशि में सूर्य और शनि के साथ गोचर कर रहा होगा लेकिन 17 से बुध कुम्भ राशि से निकलकर मीन राशि में सूर्य और गुरु के साथ गोचर कर रहा होगा।इस समय प्रॉपर्टी, तेल, पशु आहार, अनाज और चीनी के कमो में अच्छी सफलता मिलेगी साथ ही इस समय आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा लेकिन इस समय आपको जितना हो सके पॉज़िटिव रहना होगा क्यूँकि इस समय आपका मन बहुत नेगेटिव रहेगा जो की आपका स्वस्थ ख़राब कर सकता है इसलिए जितना हो सके पॉज़िटिव रहे। संतान सुख मिलेगा। यात्रा योग भी है। इस समय अगर आप कोई नया वाहन लेना चाहो तो वो भी ले सकते हो योग अच्छे बने हुए है। निवेश के अच्छे योग है। नौकरी वालों के लिए भी ये समय बहुत अच्छा रहेगा। इस समय आपकी नौकरी बहुत अच्छी रहेगी साथ में जिन लोगों की नौकरी पक्की नहीं हुई उनकी नौकरी पक्की भी होगी और जिनके पैसे रुके हुए है वो भी वापिस आ जाएगा। बुध के राशि परिवर्तन से शिक्षा प्रतियोगिता में तो अच्छी सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंधी मामलों में भी प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल है लाभ उठाएं। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा भाइयों से मतभेद गहराने न दें।
शुभ दिनः- बुधवार और शनिवार
शुभ तिथिः- 15 व 18
उपायः- ज़रूरत मंत बिस्किट का दान करे।

तुला:- सप्ताह की शुरुआत बहुत ही मज़ेदार रहेगी। इस समय आप अपने काम में पूरा व्यस्त रहोगे साथ ही घर वालों के साथ भी अच्छा समय व्यतीत होगा। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी शुक्र अभी तक मीन राशि में गुरु के साथ गोचर कर रहा था लेकिन 13 से शुक्र मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करेगा साथ ही शुभ और अशुभ ग्रहों की नज़र भी आपकी राशि पर बनी रहेगी।इस समय आप अपने व्यापार में पूरा व्यस्त रहोगे। साथ इस समय होटेल, खाने पीने का काम और अनाज का बहुत अच्छा काम चलेगा। साथ जो लोग सरकारी कमो में है या सरकारी कमो से चूड़े हुए है उनका भी काम अच्छा रहेगा। इस समय आपका स्वस्थ ठीक रहेगा लेकिन आपका मन थोड़ा विचलित रहेगा। काफ़ी समय आप जो मानसिक तनाव फ़ेस कर रहे हो वो अब दूर हो जाएगा। इस समय कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। निवेश के बहुत अच्छे योग है। इस समय आप दोस्ती यारी के साथ समय को व्यतीत करने से अच्छा आप अपने घर पर अपने परिवार वालों के साथ एक अच्छा समय व्यतीत करे। रुके हुए पैसे और रुके हुए काम बनना शुरू हो जाएगा। नौकरी वालों के लिए ये समय बहुत अच्छा रहेगा इस समय जिन लोगों की नौकरी पक्की नहीं हुई उनकी नौकरी पक्की होगी साथ में आप लोगों की प्रमोशन भी होगी। इस समय आप अपने ग़ुस्से पर नियंत्रण रख कर चलेगा।शुक्र के राशि परिवर्तन से आपके सुखों में वृद्धि हो सकती है। मकान वाहन संबंधी संकल्प की पूर्ति करेगा मित्रों तथा संबंधियों से भी सहयोग की उम्मीद कर सकते हैं, लेकिन यात्रा सावधानी पूर्वक करें।
शुभ दिनः- मंगलवार और शुक्रवार
शुभ तिथिः- 14 व 17
उपायः- जरूरतमंद को दूध, दही और मिठाई का दान करे।

वृश्चिक:- सप्ताह की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी। इस समय आपका मन अच्छा रहेगा साथ में आपका स्वास्थ्य भी पहले से ठीक रहेगा। क्योंकि इस समय आपका राशि स्वामी मंगल पहले तो वृष राशि में गोचर कर रहा था लेकिन 13 से मंगल वृष राशि से निकल कर मिथुन राशि में गोचर करेगा। इस समय आपका व्यापार अच्छा रहेगा। जो भी छोटी मोटी परेशानी चल रही है वो अपने आप दूर हो जाएगी। इस समय आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पिछले कुछ समय से आपको जो भी मानसिक कास्ट चल रहा है, वो अब अपने आप दूर हो जाएगा। अनाज और मशीन से रिलेटेड कमो में अच्छी सफलता मिलने के योग है। नए व्यापार शुरू होने के अच्छे योग है। आपके रुके हुए काम भी बनना अब शुरू हो जाएगा। रुकी हुई प्रॉपर्टी बिकने के योग है। यात्रा का योग है। निवेश के अच्छे योग बने हुए है। सरकारी कमो में भी अच्छी सफलता मिलने के योग है। नौकरी वालों के लिए भी ये समय बहुत अच्छा है। इस समय आपके सारे रुके हुए काम भी बनेंगे और साथ में जिन लोगों के प्रमोशन रुके हुए उनके भी अब प्रमोशन हो जाएगा। मंगल के राशि परिवर्तन से आपको अति उत्साही और महा पराक्रमी बनाएगा। जो निर्णय लेंगे उसी में पूर्णरूप से सफल रहेंगे। धर्म-कर्म के मामलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य भी करेंगे।
शुभ दिनः- मंगलवार और शनिवार
शुभ तिथि:- 14 व 18
उपायः- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु:- सप्ताह की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी। इस समय आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा और साथ बहुत से रुके हुए
काम भी बनेंगे। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी गुरु आपकी दूसरी राशि मीन में गोचर कर रहा होगा और साथ ही शुभ और अशुभ ग्रहों का गोचर और नज़र आपकी पर आती जाति रहेगी। इस सप्ताह आपका व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। अनाज, फ़र्निचर, शेयर ब्रोकर और प्रिंटिंग के कमो में अच्छी सफलता मिलने के योग है। सरकारी कामों में भी अच्छी सफलता मिलने के योग है। इस समय आपका कोई कोर्ट कचहरी का मामला चल रहा है तो वो इस सप्ताह खत्म होने के योग है। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। इस समय आपको कोई ख़ुशी का समाचार सुनने को मिल सकता है।नए वाहन लेने के योग है। निवेश करने के बहुत अच्छे योग है। यात्रा का अच्छा योग है। नौकरी वालों के लिए भी ये सप्ताह अच्छा रहेगा। इस समय जिन लोगों की प्रमोशन रूकी हुई है उनकी प्रमोशन हो जाएगी। जिन लोगों की नौकरी पक्की नहीं हुई है उनकी नौकरी पक्की हो जाएगी। लव लाइफ़ के लिए ये समय अच्छा है। आपका आर्थिक पक्ष बहुत मजबूत करेगा। सैलरी बकाया होगी तो उसके मिलने की भी संभावना बढ़ जाएगी। काफी दिनों से चला रहा तनाव भी कम होगा। अपनी वाणी कुशलता एवं सौम्य स्वभाव के बल पर विषम परिस्थितियों पर भी विजय प्राप्त कर लेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना पड़ेगा।
शुभ दिनः- गुरुवार और शुक्रवार
शुभ तिथि:- 16 व 17
उपायः- ग़रीबों को पीली सरसों का दान करे।

मकर:- सप्ताह की शुरुआत बहुत मज़ेदार रहने वाली है। इस समय आपका राशि स्वामी शनि आपकी दूसरी राशि कुम्भ में गोचर कर रहा होगा और साथ ही साथ बुध, सूर्य और शुक्र का राशि परिवर्तन से आपकी राशि पर कुछ अच्छे और कुछ बुरे परिणाम देखने को मिलेंगे। इस समय आपका व्यापार अच्छा रहेगा साथ में अब साझेदारी वाले कमो में भी आपको अच्छी सफलता मिलना के योग है। इस समय आपका जो भी मनमुटाव चल रहा वो इस समय दूर हो जाएगा। प्रिंटिंग, बुक, प्रॉपर्टी के कमो में अच्छी सफलता मिलने के योग है। जिन लोगों की प्रॉपर्टी या कोई काम रुके हुए है तो अब वो काम बन जाएगा और साथ में प्रॉपर्टी भी बिक जाएगी। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। इस समय आपका मन भी खुश रहेगा और आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। सरकारी कामों में भी अच्छी सफलता मिलने के योग है। इस समय आपको कोई ख़ुशी का समाचार भी सुनने को मिल सकता है। नौकरी वालों के लिए भी ये समय बहुत अच्छा रहेगा। जिन लोगों की नौकरी पक्की नहीं हुए है उनकी नौकरी अब पक्की हो जाएगी। जिन लोगों का प्रमोशन रुका हुआ है उनका प्रमोशन भी हो जाएगा। लव लाइफ़ वालों के लिए भी समय अच्छा है।बुध, सूर्य और शुक्र के राशि परिवर्तन से नौकरी में पदोन्नति सम्मान सम्मान की वृद्धि होगी केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में सर्विस के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता प्राप्ति के योग हैं।
शुभ दिनः- मंगलवार और शनिवार
शुभ तिथिः- 14 व 18
उपायः- मंगलवार और शनिवार को काले तिल का दान करे।

कुम्भ:- ये सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय आपका राशि स्वामी शनि आपकी राशि कुम्भ में ही गोचर कर रहा होगा और साथ ही साथ बुध, सूर्य और शुक्र का राशि परिवर्तन से आपकी राशि पर कुछ अच्छे और कुछ बुरे परिणाम देखने को मिलेंगे। आपका व्यापार दिन प्रति दिन और बढ़ता रहेगा। निवेश के लिए अच्छा समय है। शेयर बाज़ार में निवेश करने के अच्छे योग हैं। इस समय आपकी आमदनी अच्छी होगी लेकिन ख़र्चा ज़्यादा होगा। आपका स्वास्थ्य धीरे-धीरे सुधरना शुरू हो जाएगा। मानसिक तनाव रहेगा। नई योजना बनाने में लगे रहोगे लेकिन कुछ समझ नहीं आएगा। नया व्यापार शुरू करने के योग है। रुके हुए काम बनना शुरू हो जाएंगे। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। कोई अच्छी ख़बर सुनने हो मिल सकती है। पार्टनरशिप वाले काम में थोड़ी बहुत पार्टनर से मनमुटाव हो सकता है। रुके हुए सरकारी काम भी इस समय पूरे होगे बस अपने ग़ुस्से में नियंत्रण रख कर बात करनी होगी। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। सूर्य, बुध और शुक्र का राशि परिवर्तन से अधिक भागदौड़ और खर्च करवाएगा। आर्थिक तंगी से भी बचना पड़ेगा। कोर्ट कचहरी के मामले अथवा झगड़े विवाद भी बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। मकान अथवा वाहन खरीदने का संकल्प पूर्ण हो सकता है।
शुभ दिनः- गुरुवार और शनिवार
शुभ तिथिः- 16 व 18
उपायः- ग़रीबों को बिस्कुट का दान करे।

मीन:- सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत अच्छी रहेगी। इस समय एक तो आपका कोई नया व्यापार शुरू होगा साथ में आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी गुरु आपकी दूसरी राशि मीन में गोचर कर रहा होगा और साथ ही शुभ और अशुभ ग्रहों का गोचर और नज़र आपकी पर आती जाति रहेगी।इस सप्ताह आपका मन भी ख़ुश रहेगा। कुछ समय से आपको जो मानसिक कष्ट चल रहा था वो अब धीरे-धीरे खत्म होना शुरू हो जाएगा। इस समय आपका व्यापार बहुत अच्छा रहेगा।नए व्यापार शुरू करने के अच्छे योग बने हुए है। घर में भी ख़ुशी का वातावरण रहेगा। रुके हुए काम बनना शुरू हो जाएगा। इस समय आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। तेल, अनाज, दवाई और खाने पीने वाले कमो में अच्छी सफलता मिलने के योग है। रुके हुए पैसे भी वापस आने के योग है। यात्रा का तो है। यात्रा का योग है। नए वाहन लेने के योग है। निवेश के भी अच्छे योग बने हुए है। दोस्ती यारी में अच्छा समय व्यतीत होगा। नौकरी वालों के लिए ये समय बहुत अच्छा रहेगा। आपके सारे काम बन जाएगा। जिन लोगों की नौकरी पक्की नहीं हुई है उनकी नौकरी अब पक्की हो जाएगी। लव लाइफ़ के लिए भी ये समय बहुत अच्छा है। सूर्य, बुध और शुक्र के राशि परिवर्तन से कामयाबियों का सिलसिला बढ़ाएगा। एक से अधिक आय के साधन बनेंगे, जिसके फलस्वरूप आर्थिक पक्ष में और मजबूती आएगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्य था बड़े भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए ग्रह गोचर और अनुकूल रहेगा।
शुभ दिनः- बुधवार और गुरुवार
शुभ तिथिः- 15 व 16
उपायः- ग़रीबों को हल्दी का दान करें।