newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Weekly Horoscope: कैसा रहेगा 27 मार्च से 2 अप्रैल 2023 तक आपका दिन, जानिए इस साप्ताहिक राशिफल में…

Weekly Horoscope: इस सप्ताह चंद्रमा और बुध स्थिति बदल रही है। चंद्रमा 27-28-29 मार्च को वृष राशि में गोचर करेगा, 30-31 मार्च को मिथुन राशि में और 01-02 अप्रैल को कर्क राशि में गोचर करेगा। बुध 31 मार्च को मीन राशि से निकल कर 01 अप्रैल को मेष राशि में गोचर करेगा। ऐसे में 12 राशियों के जातकों पर भी इसका असर पड़ेगा। तो चलिए आपको बताते हैं कैसा रहेगा  27 से 2 अप्रैल तक आपका दिन…

नई दिल्ली। ये मार्च का अंतिम और अप्रैल का पहला सप्ताह है। इस सप्ताह चंद्रमा और बुध स्थिति बदल रही है। चंद्रमा 27-28-29 मार्च को वृष राशि में गोचर करेगा, 30-31 मार्च को मिथुन राशि में और 01-02 अप्रैल को कर्क राशि में गोचर करेगा। बुध 31 मार्च को मीन राशि से निकल कर 01 अप्रैल को मेष राशि में गोचर करेगा। ऐसे में 12 राशियों के जातकों पर भी इसका असर पड़ेगा। तो चलिए आपको बताते हैं कैसा रहेगा  27 से 2 अप्रैल तक आपका दिन…

Weekly Horoscope...

27 मार्च 2023 से 02 अप्रैल 2023 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष:- सप्ताह की शुरुआत थोड़ी धीमी रहेगी। लेकिन इस सप्ताह आपको कुछ जगह थोड़ा संभालकर चलना होगा, जैसे कि इस समय आपका राशि स्वामी मंगल मिथुन राशि में गोचर कर रहा है। इस समय आपका व्यापार अच्छा चलेगा। समाज में मान-सम्मान अधिक होगा। धीरे-धीरे आपका मानसिक कष्ट भी खत्म होना शुरू हो जाएगा। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। इस समय मशीनरी, लोहे, प्रिंटिंग और ऑनलाइन के कमो में अच्छी सफलता मिलने के योग है। इस समय आपको थोड़ा ग़ुस्सा ज़्यादा आ सकता है। इसलिए आप अपने ग़ुस्से को नियंत्रण में रख के चले। नया काम शुरू करने का अवसर प्राप्त होगा। यारी दोस्ती में ज़्यादा समय व्यतीत ना करे कोई नुक़सान दे सकता है। रुके हुए काम बहुत तेज़ी से बना शुरू हो जाएगा। वाहन लेने के योग भी है। पार्टनरशिप वाले कामों में आपको सफलता मिलने के अच्छे योग हैं। प्रॉपर्टी लेने के योग बन रहे है। रुके हुए काम धीरे-धीरे बनने के योग है। रुके हुए पैसे धीरे-धीरे आना शुरू होंगे। स्वास्थ्य आपका धीरे-धीरे और अच्छा हो जाएग़ा। ये सप्ताह नौकरी वालों के लिए अच्छा और बहुत ज़्यादा व्यस्त रहने वाला है। इस समय उनकी प्रमोशन, सैलरी और नई नौकरी में रूकावटें आ रही है अब वो सब रूकावटें दूर हो जाऐग़ी। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है।

शुभ दिनः- बुधवार और शुक्रवार

शुभ तिथिः- 29 व 31

उपायः- दिन का ख़ाना खाने के बाद गुड का सेवन करे।

वृष:- ये सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। आप जितनी मेहनत करोगे उतना फल आपको मिलेगा,क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी शुक्र मेष राशि में गोचर कर रहा होगा साथ ही 01 अप्रैल से बुध भी शुक्र के साथ मेष राशि में गोचर करेगा ये राशि परिवर्तन कुछ जगह बहुत अच्छा रहने वाला है। इस समय आपको पार्टनरशिप से संबंधित नए काम शुरू करने के बहुत से अवसर मिलेंगे। इस समय आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन इस समय आपका मानसिक तनाव भी लगभग समाप्त हो चुका होगा। इस समय आपका व्यापार अच्छा होगा। व्यापार में छोटी मोटी परेशनियां और रूकावटें जो भी चल रही है वो इस समय दूर हो जाएंग़ी। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। नया व्यापार शुरू करने के योग हैं। घर में थोड़ा अशांति का वातावरण रहेगा। घर के वातावरण के कारण आपको ग़ुस्सा ज़्यादा आएगा, ये बात आपके व्यापार के लिए अच्छी नहीं है। इस ग़ुस्से को नियंत्रण में रख कर चले और काम में मेहनत करे। रुके हुए प्रोजेक्ट भी आपको मिलना शुरू हो जाएगा। जितना हो सके शांति से चलें। किसी के साथ मनमुटाव चल रहा है तो इस समय दूर हो जाएगा। सरकारी कामों में सफलता मिलने के अच्छे योग है। प्रॉपर्टी बेचने के योग बन रहे है। रुके हुए पैसा आना शुरू हो जाएगा। निवेश के अच्छे योग है। यात्रा के योग बन रहे हैं। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। लव लाइफ़ के लिए भी समय अच्छा रहेगा।
शुभ दिनः- सोमवार और गुरुवार शुभ तिथिः- 27 व 31 उपायः- ग़रीबों को कनक/आटे का दान करे।

मिथुन:- सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। इस समय आपका राशि स्वामी बुध मीन राशि में गुरु और सूर्य के साथ गोचर कर रहा होगा लेकिन 1 अप्रैल से बुध मेष राशि में शूक्र के साथ गोचर करेगा। इस समय आपको थोड़ा बहुत मानसिक कष्ट रह सकता है। इस सप्ताह आपको पॉज़िटिव सोच के साथ आगे बढ़ना होगा, आपके सारे काम होंगे लेकिन थोड़ा बहुत मानसिक कष्ट रहेगा। इस सप्ताह में आपको सरकारी, सोशल मीडिया और लोहे के काम में सफलता मिलने के योग हैं। साथ में इस समय आपका व्यापार दिन प्रति दिन और बढ़ेगा और उसके साथ ही समाज में मान-सम्मान और अधिक बढ़ेगा। अगर आप किसी पार्टनरशिप वाले काम में निवेश करके कोई नया काम शुरू करेंगे तो आपको इस काम में पूरी सफलता मिलने के योग हैं। इस समय पार्टनरशिप वाले कामों में आपको अच्छी सफलता मिलने के योग है। साथ ही नौकरी वालों के लिए ये समय अच्छा रहने वाला है। जो लोग नौकरी की तलाश में है उनको नौकरी मिल जाएग़ी। नौकरी वालों को जो भी अड़चनें चल रही है वो धीरे-धीरे अपने आप ख़त्म हो जाएंग़ी। आप अपने सारे दुश्मनों पर विजय प्राप्त करोगे। कुछ लोग परेशान करेंगे लेकिन बाद में जीत आपकी होगी। सरकारी क़ामो में सफलता मिलने के योग हैं। रुके हुए पैसे आने के भी योग हैं। इस समय मन और शरीर सही रहेगा और आप प्रसन्न रहोगे।

शुभ दिन- बुधवार और शनिवार

शुभ तिथि- 29 व 01

उपायः- जरूरतमंद लोगों को अन्न का दान करे।

कर्क :- ये सप्ताह आपके लिए नई ऊर्जा लेकर आएगा। इस समय आपका राशि स्वामी चंद्रमा तीन दिन के लिए वृषभ राशि में, दो दिन के लिए मिथुन राशि में और दो दिन के लिए आपकी खुद की राशि कर्क में ही गोचर करेगा। इसका ये अर्थ है कि ये समय आपके लिए हर तरह से समय अच्छा रहेगा। ख़ास कर नौकरी वालों के लिए ये समय अच्छा रहने वाला है। जो लोग नौकरी की तलाश में है उनको नौकरी मिल जाएगी और जिन लोगों का प्रमोशन रुका हुआ है उनको अब प्रमोशन मिलने के योग है। इस समय आपको पार्टनरशिप में नए काम शुरू करने के लिए बहुत अच्छे अवसर मिलेंगे। व्यापारियों के लिए भी ये समय अच्छा रहेगा, लेकिन आपको अपने ग़ुस्से पर नियंत्रण रख कर चलना होगा। आपका काम काफ़ी अच्छा रहेगा लेकिन इस समय आपकी आमदनी अच्छी रहेगी लेकिन खर्चे ज़्यादा होगे। इस समय व्यापार में जो भी छोटी मोटी परेशानी चल रहेगी वो इस समय अपने आप दूर हो जाएगी। आपका व्यापार दिन प्रति दिन और बढ़ेगा। आप इस समय अपने व्यापार निवेश भी करेंगे। इस समय किया हुआ निवेश आपके लिए बहुत शुभ रहेगा। नया वाहन लेने के योग है। पेट से संबंधित कोई परेशनियां चलेगी। इस समय जितना हो सके आप अपना दिमाग़ पॉज़िटिव रखे। रुके हुए काम आपके बनना शुरू हो जाएगा। लेकिन रुके हुए पैसे आना शुरू हो जाएगा। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है।

शुभ दिनः- सोमवार और मंगलवार

शुभ तिथिः- 27 व 28

उपायः- रोज़ हनुमान चालीसा का पाठ करे।

सिंह:- सप्ताह की शुरुआत थोड़ी धीमी रहेगी। क्यूँकि इस समय सूर्य मीन राशि में गुरु और 31 मार्च तक बुध के साथ गोचर कर रहा होगा। इसका ये अर्थ है कि शुरुआत थोड़ी धीमी रहेगी उसके बाद व्यापार, घर और सब वापिस लाइन पर आना शुरू हो जाएगी। इस समय आप जितना शांति और धैर्य से चलेंगे उतना अच्छा आपके लिए रहेगा। आपको स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखना होगा साथ ही व्यापार में भी आपको जो भी थोड़ी बहुत दिक़्क़तें आ रही थी वो अब धीरे-धीरे सब दिक़्क़तें ख़त्म हो जाएगी। इस समय आपको मानसिक कष्ट भी रहेगा। जल्दबाजी से किसी भी चीज़ में निवेश ना करे। आपकी आमदनी ठीक ठाक रहेगी। आपका व्यापार ठीक रहेगा। इस समय छोटी मोटी परेशनियां भी चलेगी। इस सप्ताह आपको ग़ुस्सा बहुत आएगा, जितना हो सके ग़ुस्से पर नियंत्रण रख कर चले। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। पार्टनरशिप वाले क़ामो में सफलता मिलने के योग है। नया वाहन लेने के योग है। रुकी हुई प्रॉपर्टी बिकने के भी योग है। इस समय आप जितना ग़ुस्से को शांत करके चलोगे उतना अच्छा रहेगा। क्यूँकि आपका ग़ुस्सा आपके बहुत काम को बिगड़ सकता है। सरकारी और ज़मीन काम से संबंधित आप फँस भी सकते है इसलिए एक बार शांत होकर चले। नौकरी वालों के लिए भी समय अच्छा है। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है।

शुभ दिनः- गुरुवार और शनिवार

शुभ तिथिः- 28 व 01

उपायः- शिवलिंग को कच्चे दूध से स्नान कराए।

Love Rashifal 2023..

कन्या:- सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। इस समय आपका राशि स्वामी बुध मीन राशि में गुरु और सूर्य के साथ गोचर कर रहा होगा लेकिन 1 अप्रैल से बुध मेष राशि में शुक्र के साथ गोचर करेगा। जो कि आपके लिए अच्छा रहेगा और साथ में इस समय जो भी आपके काम रुके हुए है वो अब पूरे होने के योग है। पार्टनरशिप वाले कामो में अच्छी सफलता मिलने के योग है साथ में ये सप्ताह नौकरी वालों के लिए भी अच्छा साबित होगा। इस समय आपको संतान की प्राप्ति के बहुत ही शुभ योग बन रहे है। साथ ही आप अपने सारे दुश्मनों पर विजय प्राप्त करोगे। इस समय आपका व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। दिन प्रति दिन आपका व्यापार और बढ़ेगा। व्यापार में जो भी छोटी मोटी दिक़्क़तें आ रही है वो इस समय अपने आप दूर हो जाएगी। नया काम शुरू करने के बहुत से अवसर मिलेंगे। रुके हुए पैसे आना भी शुरू हो जाएगा। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। इस समय नया वाहन लेने के योग है। बहुत जल्दी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। इस समय आपका व्यापार तो अच्छा होगा लेकिन मानसिक तनाव भी धीरे-धीरे कम होना शुरू हो जाएगा। साथ में इस समय आपको आलस और ग़ुस्सा दोनो बहुत अधिक आएगा। इसलिए ग़ुस्से पर नियंत्रण रखे और आलस को जितना हो सके काम करे। संतान सुख मिलेगा। जो भी छोटी मोटी परेशानी चल रही होगी वो भी अपने आप दूर हो जाएगी। स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखना। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। घर में और दोस्ती के बीच में हर जगह ख़ुशी का वातावरण रहेगा। इस समय आपको कोई ख़ुशख़बरी भी सुनने को मिल सकती है। आप कोई नई योजना बनाने में लगे रहोगे। इस समय जो भी योजना बनाएंगे धीरे-धीरे आपको समझ आना शुरू हो जाएगी। निवेश के बहुत अच्छे योग है। नौकरी वालों के लिए भी समय अच्छा है। आपकी नौकरी पर कोई हानि नहीं होगी। लव लाइफ़ के लिए भी समय अच्छा है। शनिवार को जितना हो सके बच कर चले।

शुभ दिनः- बुधवार और शनिवार

शुभ तिथिः- 29 व 01

उपायः- ज़रूरत मंत बिस्किट का दान करे।

तुला:- ये सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने के योग है लेकिन इस समय आपको अपने ग़ुस्से और जल्दबाज़ी में नियंत्रण रख कर चलना होगा। क्यूँकि जल्दबाज़ी और ग़ुस्सा आपके बहुत से बने हुए काम ख़राब कर देगा। साथ ही इस समय आपका राशि स्वामी शुक्र मेष राशि में गोचर कर रहा होगा लेकिन 01 अप्रैल से बुध भी मेष राशि में शुक्र के साथ गोचर करेगा। इस समय आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप जितनी मेहनत करोगे उतना फल आपको मिलेगा। जिन लोगों ने नया काम शुरू किया है उनका काम भी अब चलना शुरू हो जाएगा। इस समय व्यापारियों को काम अच्छा मिलेगा, इस समय आप अपने काम में पूरे व्यस्त रहोगे। लेकिन समय आपके घर का वातावरण आपके ग़ुस्से के चलते ज़्यादा अच्छा नहीं होगा। आप अपने स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखे। इस समय आप बिलकुल भी यात्रा ना करे बस अपने व्यापार को ऊपर ले जाने में और ग़ुस्से को कम करने पर ध्यान दे। जो लोग प्रोफेशनल लाइफ़ में है उनकी लाइफ़ बहुत अच्छे से सेट होना शुरू हो आएगा, और आप लोगों के पास काम आना भी शुरू हो जाएगा। लेकिन इस समय आपको थोड़ा अपने ग़ुस्से पर नियंत्रण रख के चलना होगा और साथ ही शांति से सोच कर आगे चलना होगा। क्यूँकि आपका ग़ुस्सा और ईगो आपको बहुत नुक़सान दे सकती है। क्यूँकि इस समय आपके दुश्मन भी आपको पूरा नीचा करने की कोशिश में लगे रहेगा, लेकिन इस समय आप जितना समझदारी से चलो उतना आपके लिये अच्छा होगा। व्यापारियों के लिए समय पहले से काफ़ी अच्छा रहेगा। निवेश के बहुत अच्छे योग है। आपका काम अच्छा चलेगा। पार्टनरशिप में नए काम होने के योग है। जिन लोग़ो की शादी में अड़चनें आ रही है वो इस समय दूर होने के योग है। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। दोस्ती यारी और बहुत अच्छी होगी। रुके काम भी बनना शुरू हो जाएंगे। इस समय आप लोग़ो की आमदनी अच्छी रहेगी और ख़र्चा ज़्यादा होगे। नौकरी वालों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। आपकी सारे परेशनियां अब धीरे-धीरे दूर होना शुरू हो जाइग़ी। जिन लोगों का प्रमोशन रुका हुआ है उनको प्रमोशन मिलेगा साथ जिन लोग़ो नौकरी पक्की नहीं हुई है अब उनकी नौकरी भी पक्की हो जाएगी।

शुभ दिनः- मंगलवार और गुरुवार

शुभ तिथिः- 28 व 30

उपायः- ज़रूरतमंत को दूध, दही और मिठाई का दान करे।

वृश्चिक:- सप्ताह की शुरुआत थोड़ी धीमी रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में आपका स्वास्थ्य पहले से ठीक होना शुरू हो जाएगा लेकिन आपका मन विचलित रहेगा, मानसिक कष्ट भी रहेगा जितना हो सके पॉज़िटिव सोचे। साथ ही इस समय आप अपने व्यापार, घर में, नई प्रॉपर्टी लेने में और पुरानी प्रॉपर्टी को क़ेसे बेचे इसी सोच में पूरे व्यस्त रहेंगे। इस समय आपका राशि स्वामी मंगल मिथुन राशि में गोचर कर रहा होगा, साथ ही शुभ ग्रहों की दृष्टि आपकी राशि पर पड़ रही है। आपके लिए कुछ चीज़ों में बड़ा ही शुभ साबित होगा। ज़ेसे की नए काम शुरू करने में या नई प्रॉपर्टी लेने में, इस समय आपकी आमदनी कम और खर्चे और निवेश ज़्यादा होगे। लेकिन मानसिक कष्ट होने से आपको शारीरिक पीड़ा भी रहेगी। इसलिए मन को पॉज़िटिव रखे और थोड़ा बहुत मेडिटेशन ज़रूर करे। इस सप्ताह आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। घर में जो भी मनमुटाव चल रहा है वो धीरे-धीरे दूर होना शुरू हो जाएगा। कोई भी कोर्ट-कचरी के मसले चल रहे है वो इस समय दूर होने के योग है। व्यापार से संबंधित यात्रा करनी पड़ सकती है। ये समय नौकरी वालों के लिए अति उत्तम रहेगा। इस समय आपकी जो भी परेशनियां चल रही है वो अपने आप दूर हो जाएगी। जिन लोग़ो की सैलरी या प्रमोशन रुका हुए है वो आपको इस समय मिल जाएगा। थोड़ा ग़ुस्से को नियंत्रण में रख कर चले। आपको अपने काम के प्रति बहुत ही ईमानदारी और समझ से चलना होगा। इस समय आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सरकारी कामों में सफलता मिलने के योग है। नौकरी वालों के लिए समय ठीक है, लेकिन आप सब को अपने ग़ुस्से पर नियंत्रण रख कर चलना होगा। आपकी नौकरी पर कोई आँच नहीं आएगी। शुक्रवार को बच कर चले। बुधवार आपके लिए अति उत्तम रहने वाला है।

शुभ दिन- मंगलवार और शनिवार

शुभ तिथि :- 28 व 01

उपाय- दिन में खाना खाने के बाद मिश्री का सेवन करे।

Weekly Horoscope.

धनु:- ये सप्ताह आपके लिए खुशहाली लेकर आएगा। इस समय आपका राशि स्वामी गुरु आपकी दूसरी राशि मीन में सूर्य और 31 मार्च तक बुध के साथ गोचर करेगा। साथ में शुभ ग्रहों की नज़र भी आपकी राशि पर है, जो कि आपके लिए अच्छी है। प्रोफेशनल लोगों के लिए और पार्टनरशिप वाले लोगों के लिए ज़्यादा अच्छा रहेगा। इस समय पार्टनरशिप वाले काम को एक नई योजना के साथ काम शुरू करने का अवसर मिलेगा। इस समय आपको नया काम शुरू करने के लिए बहुत से अच्छे-अच्छे अवसर भी मिलेंगे। आपका व्यापार अच्छा चलेगा। आपका व्यापार दिन प्रति दिन और बढ़ेगा। प्रॉपर्टी लेने और बिकने के योग भी बन रहे है। समाज में आपका मान-सम्मान और अधिक होगा। नए काम शुरू करने के आपको बहुत सारे अवसर मिलेग़े। व्यापार में किया हुआ निवेश आपके लिए बहुत शुभ रहेगा। दोस्ती यार में समय अच्छा व्यतीत होगा। नया वाहन लेने के योग है। सरकारी कामों में अच्छी सफलता मिलने के योग है। पति पत्नी के बीच जो भी मनमुटाव चल रहे है वो इस समय अपने आप दूर हो जाएगा। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। संतान का सुख मिलेगा। नई योजना बने में लगे रहोगे। और इस योजना पर आप अपना काम करना भी शुरू कर देंगे। व्यापार से संबंधित यात्रा करनी पड़ सकती है। कोई केस आपके ऊपर चल रहा है तो इस समय वो आपके हक़ में होगा। जो भी छोटी मोटी परेशानियां चल रही है वो दूर होने वाली है। मानसिक कष्ट खत्म होना शुरू हो जायेगा। इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इस समय आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन आपका मन विचलित रहेगा। रुके हुए काम भी बनना शुरू हो जाऐगा। निवेश के अच्छे योग है। नया वाहन लेने के योग है। किसी के साथ मनमुटाव चल रहा है तो इस समय दूर हो जाएगा। नयी योजना पर काम करने में व्यस्त रहोगे। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

शुभ दिन- बुधवार और रविवार

शुभ तिथि :- 29 व 02

उपायः- मंदिर में हल्दी के दान करे।

मकर:- सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी, क्योंकि आपका राशि स्वामी शनि आपकी दूसरी राशि कुम्भ में गोचर कर रहा होगा। इस समय आपका स्वास्थ्य अच्छा रहना शुरू हो जाएगा, साथ ही आपका मन भी ख़ुश रहेगा। आप सब अपने काम में फिर से व्यस्त होना शुरू हो जाएगे। इस समय आपका व्यापार अच्छा होगा ही लेकिन इस समय आपको कुछ महत्वपूर्ण कार्य और निर्णय लेने के बारे में सोचना पड़ सकता है, जैसे की नई प्रॉपर्टी बनाने के और लेने के लिए उससे ढूँढना, कुछ अपने व्यापार को कैसें आगे लेकर जाए इस बारे में सोचना और भी अन्य बातों पर विचार करके निर्णय लेना पड़ सकता है। इस समय आपके बड़े बड़े काम जो रुके हुए थे वो पूरा होने शुरू हो जाएगा। लेकिन थोड़ा संभाल कर कोई भी ग़लत निर्णय आपकी लाइफ़ ख़राब कर सकता है। इस समय आपको जो भी मानसिक कष्त चल रहा है वो अपने अपने दूर होना शुरू हो जाएगा। दिन प्रति दिन आपका व्यापार और बढ़ेगा रहेगा। आपका मन इस समय प्रसन रहेगा। नया घर लेने के योग बन रहे है। जो भी थोड़ी बहुत चीज़ आपको समज नहीं आ रही थी वो इस समय समज आजाइगी। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। रुके हुए ज़रूरी काम पूरे हो गए होगे या इस समय पूरे हो । नया व्यापार शुरू होने के योग है। साथ में सरकारी कामों में भी सफलता मिलने के पूरे योग है। इस समय आपको अपने स्वस्थ का विशेष रूप से ध्यान रखना होगा। दाँतो और हड्डियों के दर्द से सम्बंधित परेशानी हो सकती है। लेकिन मन थोड़ा विचलित चलता रहेगा। इस समय आप अपने दुश्मनों पर विजय प्राप्त कर लोगे। नई प्रॉपर्टी लेने और बिकने के योग है। पुराने कोई भी मसला, केस खत्म कैसे किए जाए इसकी योजना बनाने में लगे रहोगे। निवेश का सबसे उत्तम समय है इस समय किया हुआ निवेश आपको शुभफलदायक रहेगा। मंगलवार को जितना हो सके शांति से चले इस समय कोई भी की हुई लापरवाही आपको बहुत बड़ा नुक़सान कर सकती है। बुधवार आपके लिए उत्तम दिन है। नौकरी वालों के लिए ये समय बहुत अच्छा है। आप अपना प्रयास जारी रखे और काम करते रहे।

शुभ दिन- मंगलवार और शनिवार

शुभ तिथि :- 28 व 01

उपायः- शनि मंदिर में सरसों का तेल छड़ाए।

कुंभ:- सप्ताह की शुरुआत धीमी होकर अच्छी रहेगी। इस समय आपका राशि स्वामी शनि आपकी ख़ुद की राशि में ही गोचर कर रहा होगा। इसका अर्थ ये है कि इस समय अगर आपको अपने स्वास्थ्य से संबंधित कोई दिक़्क़त आ रही है तो इस समय सारी दिक़्क़तें आपकी ख़त्म हो जाएगी लेकिन इस सप्ताह आपको आलस और मानसिक कष्ट काफ़ी रहा सकता है, इसलिए कुछ भी हो आलस और मानसिक कष्ट को आप अपने ऊपर हावी ना होने दें। आपका व्यापार अच्छा रहेगा। शेयर बाज़ार में निवेश करने का अच्छा समय है। साथ ही ये समय अनाज वाले व्यापारियों के लिए ज़्यादा अच्छा है। इस समय किया हुआ निवेश आपके लिए बहुत शुभ रहेगा इसलिए सोच विचार कर निवेश ज़रूर करे। इस समय आपकी आमदनी अच्छी रहेगी और ख़र्चा ज़्यादा होगा। साथ ही आपको नए व्यापार शुरू करने के बहुत से अवसर मिलेंगे, इस समय किया हुआ निवेश और नया काम आपके लिए बहुत शुभ कारी रहेगा। इस समय आप अपने पुराने व्यापार में निवेश करके उसको और आगे बढ़ा सकते हो। ये आपके लिए शुभ साबित होगा। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे है। इस समय आपको कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। नई योजना बनाने में लगे रहोगे लेकिन कुछ समझ आऐगा। साथ में नए काम करने के अवसर बहुत मिलेंगे। नया व्यापार शुरू करने होने के योग है। रुके हुए काम बनना शुरू हो जाऐगे। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। रुके हुए पैसा वापिस आने के योग है। पार्टनरशिप वाले काम में थोड़ी बहुत पार्टनर से मनमुटाव हो सकता है। रुके हुए सरकारी काम भी इस समय पूरे होगे बस अपने ग़ुस्से में नियंत्रण रखकर बात करनी होगी। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। जिन लोग़ो की नौकरी फ़ाइनल नहीं हुई है वो इस समय फ़ाइनल हो जाइग़ी। रुकी हुई सैलरी भी इस समय आपको मिल जाएग़ी।

शुभ दिनः- गुरुवार और शनिवार

शुभ तिथिः- 30 व 01

उपायः- ग़रीबों को बिस्कुट का दान करे।

मीन:- सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। इस समय आपका राशि स्वामी गुरु आपकी ही राशि में सूर्य और 31 मार्च तक बुध के साथ गोचर कर रहा होगा। ये आपके लिए लाभकारी रहेगा इस सप्ताह आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। शुभ ग्रहों की नज़र आपकी राशि पर होने से ये समय आपका अच्छा रहेगा। आपका मन बहुत प्रसन्न रहेगा। आपका व्यापार बहुत अच्छा चलेगा। आप अपने व्यापार में निवेश कर सकते हो। इस समय आप जितनी मेहनत करोगे उतना फल आपको मिलेगा। नया व्यापार शुरू करने की बातचीत में पूरा व्यस्त रहोगे। साथ में इस समय आपको नया व्यापार शुरू करने के लिए भी बहुत से अवसर मिलेगा। साथ ही साझेदारी में किया हुआ काम आपके लिए बहुत लाभकारी रहेगा। सरकारी कामों में सफलता मिलने के योग है। घर में टूट फुट सही कराने में लगे रहोगे। कोई ख़ुशी का समाचार मिलने के योग है। और पुरानी दोस्ती यारों के भी वापस आने के योग है। स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रख कर चलना होगा। पेट से संबंधित परेशनियाँ हो सकती है। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। किसी के साथ कोई मनमुटाव चल रहा है तो वो इस समय अपने आप दूर हो जाएगा। व्यापार से संबंधित यात्रा के योग बन सकते है। नया वाहन लेने के योग है। प्रॉपर्टी बिकने के योग है। पार्टनरशिप वाले क़ामो में विशेष सफलता के योग है। नौकरी वाले लोग़ो के लिए भी समय अच्छा हैं। आपकी नौकरी पर कोई आंच नहीं जाएगी। जो लोग नौकरी की तलाश में है उनको नौकरी भी ज़रूर मिलेगी।

शुभ दिनः- सोमवार और गुरुवार

शुभ तिथिः- 27 व 30

उपायः- ग़रीबों को मिठाई खलाए।