newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Astrology: कैसा रहेगा आपका जून का पहला हफ्ता, इन राशिवालों को झेलनी पड़ सकती हैं बड़ी परेशानियां

Astrology: आपकी लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए, आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य व कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति इस सप्ताह कैसी रहेगी और यह भी जानिए कि इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है

नई दिल्ली। आपकी लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए, आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य व कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति इस सप्ताह कैसी रहेगी और यह भी जानिए कि इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।

मेष लग्नराशि : इस सप्ताह मेष राशि के जातकों को धन संबंधी लाभ मिल सकते हैं। कुछ अच्छे व्यापारिक लाभ भी मिल सकते हैं। कामकाज को लेकर इस हफ्ते आपका आत्मविश्वास और पराक्रम बहुत अच्छा बना रहेगा। पारिवारिक लोगों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। धन लाभ के लिए इस हफ्ते आपको नए मार्ग मिल सकते हैं। माता से लाभ मिलेगा। इस हफ्ते आपकी जमीन या मकान से जुड़ी दिक्कतें दूर हो सकती हैं।

वृषभ लग्नराशि : इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों को बहुत अच्छे लाभ मिल सकते हैं। इस हफ्ते आपको व्यापार से संबंधित कोई अच्छी खबर मिल सकती है। इस हफ्ते आपके बैंक बेलेंस में वृद्धि के योग रहेंगे। इस हफ्ते सामाजिक क्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में इस हफ्ते आपको लोगों का अच्छा सहयोग मिलेगा। अधिकारी वर्ग के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। भाग्य का सहयोग आपके ऊपर बना रहेगा।

मिथुन लग्नराशि : इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों को कामकाज से संबंधित यात्रा करनी पड़ सकती है। इस हफ्ते आप अपने रहन-सहन पर अधिक ध्यान दे सकते हैं। हफ्ते का शुरुआती भाग कुछ खर्चे वाला बना रह सकता है। व्यापार में उन्नत्ति के अवसर मिल सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को इस हफ्ते शुभ परिणाम मिल सकते हैं। इस हफ्ते आपकी दैनिक आय में वृद्धि हो सकती है। प्रेम प्रसंग के मामलों को लेकर थोड़ा सचेत रहने की जरूरत रहेगी।

कर्क लग्नराशि : इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को अचानक धन लाभ की प्राप्ति के योग बन सकते हैं। संतान से आपको सहयोग तथा लाभ मिल सकता है। प्रेमी वर्ग के लिए यह हफ्ता सकारात्मक फल देने वाला रहेगा। हफ्ते का मध्य भाग आपके लिए खर्च तथा भागदौड़ वाला रहेगा। इस हफ्ते किसी काम को लेकर आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें। इस हफ्ते अगर कोई सेहत संबंधी दिक्कत बनी हुई है, तो उसमें सुधर हो सकता है।

सिंह लग्नराशि : इस हफ्ते सिंह राशि के जातकों को नौकरी से संबंधित अच्छे लाभ मिल सकते हैं। इस हफ्ते अधिकारी वर्ग आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। इस हफ्ते आपके लिए धन लाभ के नए मार्ग मिल सकते हैं। कोई पुराना किया गया निवेश इस हफ्ते आपको लाभ दे सकता है। इस हफ्ते आपके खर्च में वृद्धि हो सकती है, कुछ धार्मिक खर्च भी इस हफ्ते संभव है। यात्रा का योग बन सकता है।

कन्या लग्नराशि : इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को भाग्य का पूर्ण सहयोग मिलेगा। कामकाज के लिहाज से यह हफ्ता आपके लिए लाभदायक बना रहेगा। इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में आपको मनमाफिक सफलता मिल सकती है। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई डील आपके पक्ष में आ सकती है। पिता के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। धन के लिहाज से भी यह हफ्ता आपके लिए बहुत अच्छा बना रहेगा। हफ्ते का अंतिम भाग प्रेमी वर्ग के लिए सफलता दे सकता है।

तुला लग्नराशि : इस सप्ताह तुला राशि के जातकों का शुरुआती भाग कुछ धन खर्च वाला बना रह सकता है। काम का बोझ भी अधिक बने रहने की संभावना रहेगी। हफ्ते के मध्य से आपको अपने सभी कार्य आसानी से पूर्ण होते नजर आएंगे। भाग्य का सहयोग आपको इस हफ्ते अधिक लाभ करा सकता है। छात्र वर्ग के लिए हफ्ता मिलेजुले फल देने वाला बना रहेगा। कार्यस्थल पर आपको इस हफ्ते अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे। नौकरी वर्ग को अच्छा लाभ मिलने के संकेत है।

वृश्चिक लग्नराशि : इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों को अपनी किसी पुरानी समस्या का समाधान मिल सकता है। इस हफ्ते आपको नौकरी तथा व्यापार के क्षेत्र में अच्छे लाभ तथा शुभ समाचार मिल सकते हैं। विवाहित वर्ग के मध्य आपसी प्रेम बढ़ेगा। हफ्ते का मध्य भाग कुछ दौड़ भाग वाला साबित हो सकता है, साथ ही सेहत का ध्यान रखने की सलाह रहेगी। इस हफ्ते भाग्य आपके लिए मददगार बना रहेगा। धन लाभ के योग रहेंगे। संतान के साथ संबंध मजबूत होंगे।

धनु लग्नराशि : इस सप्ताह धनु राशि के जातकों को चल रही दिक्कतों में राहत मिल सकती है। नौकरी तथा व्यापार के लिहाज से हफ्ता आपको शुभ परिणाम दे सकता है। इस हफ्ते आपकी व्यापारिक साझेदारियां मजबूत होंगी। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा। कामकाज को लेकर इस हफ्ते भागदौड़ आपके लिए बनी रह सकती है। सेहत का थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत रहेगी। व्यर्थ के खर्चो से इस हफ्ते दूर रहें।

मकर लग्नराशि : इस सप्ताह मकर राशि के जातकों को कामकाज से जुड़ी दिक्कतों में आराम मिलेगा। आय से संबंधित मामलों में यह हफ्ता आपको अच्छे लाभ दे सकता है। इस हफ्ते आपको कुछ अतिरिक्त धन की प्राप्ति हो सकती है। छात्रों को अपने कार्यो में सफलता मिलने के योग रहेंगे। हफ्ते के मध्य भाग में आपका मन किसी बात को लेकर परेशान हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। कुछ व्यापारिक कार्यो में आपको लाभ तथा सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा।

कुंभ लग्नराशि : इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों को नौकरी तथा व्यापार से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मकान, जमीन से संबंधित कोई विवाद इस हफ्ते खत्म हो सकता है। प्रेमी वर्ग के लिए यह हफ्ता सकारात्मक फल देने वाला रहेगा। इस हफ्ते आपको आय के नए मार्ग मिल सकते हैं। कोई किया हुआ निवेश भी इस हफ्ते आपको फायदा दे सकता है। हफ्ते के अंतिम भाग में सेहत का ध्यान रखें तथा धन का व्यय सोच-विचार कर करें। यात्रा का योग बन सकता है।

मीन लग्नराशि : इस सप्ताह मीन राशि के जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। इस हफ्ते आप अपने सभी कार्य पूर्ण आत्मविश्वास के साथ करेंगे तथा सफल होंगे। कामकाज के लिहाज से हफ्ता आपके लिए सकारात्मक बना रहेगा। इस हफ्ते क्रोध पर अंकुश रखना आपके लिए हितकर रहेगा। हफ्ते के मध्य भाग में माता की सेहत का ध्यान रखें। घरेलू खर्च इस हफ्ते बढ़ सकते हैं। संतान के कार्य से आप प्रसन्न होंगे। छात्रों के लिए हफ्ता विशेष लाभ देने वाला रहेगा। हफ्ते का अंतिम भाग आपको कोई लाभ दे सकता है।