newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rashifal 15-21 August 2022: कैसा बीतेगा स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी, जानिए किस पर बरसेगी भगवान कृष्ण की कृपा?

Rashifal 15-21 August 2022: बुध 20 अगस्त को कर्क राशि से निकल कर 21 अगस्त को सिंह राशि में गोचर करेंगे। चंद्रमा 15-16 अगस्त को मीन राशि में , 17-18 अगस्त को मेष राशि में और 19-20-21 अगस्त को वृष राशि में गोचर करेगा। तो आइये जानते हैं कैसा बीतेगा आपका ये सप्ताह

नई दिल्ली। ये अगस्त का तीसरा सप्ताह है। इस समय चंद्रमा, सूर्य और बुध की स्तिथि बदल रही है। सूर्य 17 अगस्त को कर्क राशि से निकल कर 18 अगस्त को अपनी खुद की राशि सिंह में गोचर करेंगे। बुध 20 अगस्त को कर्क राशि से निकल कर 21 अगस्त को सिंह राशि में गोचर करेंगे। चंद्रमा 15-16 अगस्त को मीन राशि में , 17-18 अगस्त को मेष राशि में और 19-20-21 अगस्त को वृष राशि में गोचर करेगा। तो आइये जानते हैं कैसा बीतेगा आपका ये सप्ताह…

15-अगस्त-2022 से 21-अगस्त-2022 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष:- सप्ताह का आरम्भ आपके स्वास्थ्य, खुशी, कार्य कुशलता, आत्मविश्वास और धैर्य के लिए शुभ नहीं है।क्योंकि इस समय आपका राशि स्वामी मंगल वृष राशि में गोचर कर रहा होगा। महत्त्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में बाधा आयेगी। वांछित परिणाम प्राप्त करने में आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। कोई नया काम शुरू करने के लिए समय शुभ नहीं है। सप्ताह के मध्य भाग में भाग्य का सहयोग प्राप्त होने से आपके महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे और आप प्रसन्न रहेंगे। इसके साथ ही आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। उच्च शिक्षा प्राप्ति के विषय में निर्णय लेने के लिए यह सही समय है। सप्ताह के अंतिम भाग में कार्यक्षेत्र में अधिक कौशल और विशेषज्ञता का प्रयोग करने से ही कायों में प्रगति के संकेत मिल रहे हैं। आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारिक स्थल के माहौल में निश्चित रुप से सुधार होगा और नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपनी प्रगति के बारे में कुछ अच्छी खबर मिल सकती है।

शुभ दिन:- बुधवार और गुरुवार
शुभ तिथि:- 17 व 18
उपाय:- गरीबों को अन्न का दान करें।

वृष:- सप्ताह की शुरुआत में आपके वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी।क्योंकि इस समय आपका राशि स्वामी शुक्र कर्क राशि में गोचर कर रहा होगा। आपको सलाह दी जाती है कि आप पारिवारिक जीवन और सामाजिक जीवन की जिम्मेदारियों को पूरा करने का भरपूर प्रयास करें। साझेदारी उपक्रमों से संबंधित निर्णय लेने के लिए समय उपयुक्त है। आपका वैवाहिक जीवन उत्कृष्ट रहेगा। सप्ताह के मध्य की अवधि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अनुकूल नहीं है। विपरीत समय में धैर्य और आपा न खोयें। नए उद्यम शुरू करने के लिए मुहूर्त शुभ नहीं है। सप्ताह का शेष भाग सप्ताह के मध्य अवधि की तुलना में बेहतर रहेगा। आपको भाग्य का साथ और समाज का सहयोग प्राप्त होगा। यह समय सामाजिक प्रतिष्ठा के लिए बहुत अच्छा रहेगा। आपकी सामाजिक गतिविधियां और सामाजिक प्रभाव अपने उच्च स्तर पर होंगे। दोस्त, रिश्तेदार और माता-पिता आपके कार्यों की सराहना करेंगे।

शुभ दिन:- सोमवार और गुरुवार
शुभ तिथि:- 15 व 18
उपाय:- गरीबों को मीठी लस्सी या पानी पिलाएं।

मिथुन:- सप्ताह की शुरुआत में आप ऋणों का भुगतान करने के प्रयास करेंगे। क्योंकि इस समय आपका राशि स्वामी बुध सिंह राशि में सूर्य के साथ गोचर कर रहा होगा। लेकिन 21 से बुध सिंह राशि से निकल कर कन्या राशि में गोचर करेगा। शत्रुओं के साथ विवादों को निपटाने और रोगों की रोकथाम के लिए आप एहतियाती कदम उठायेंगे। यात्राओं पर जाने से आपके खर्चों में बढ़ोत्तरी हो सकती है। सप्ताह मध्य की अवधि आपके दांपत्य जीवन के लिए सुखद बनी हुर्इ है। इस समय आपको वैवाहिक जीवन में आनंद का अनुभव होगा। आप अपने मित्र या व्यापारिक साझेदार के साथ दीर्घकालिक सहयोग में शामिल होने की योजना में शामिल होंगे। इस संबंध में निर्णय लेने के लिए यह सही समय है। सप्ताह का अंतिम भाग आपके सुख, स्वास्थ्य और कार्यसिद्धि के लिए अनुकूल नहीं है। कार्यों में कुछ अवांछित रुकावटों के आने से आप निराशा महसूस करेंगे। निराशा से बचाव के लिए यह बेहतर होगा कि जल्दबाजी में किसी भी महत्वपूर्ण विषय पर निर्णय लेने से बचें। कोई नया उद्यम शुरू करने के लिए समय प्रतिकूल है।

शुभ दिन:- बुधवार और शनिवार
शुभ तिथि:- 17 व 20
उपाय:- रोज मंदिर जा कर शिवलिंग को कच्चे दूध और दही से स्नान काराएं।

कर्क :- सप्ताह की शुरुआत में आप सट्टा गतिविधियों से लाभ कमाएंगे और एक प्रतिष्ठित सलाहकार के रुप में स्थापित होंगे। क्योंकि इस समय आपका राशि स्वामी चंद्रमा 15-16 को मीन राशि में, 17-18 मेष राशि में और 19-20-21 को वृष राशि में गोचर करेगा। अपनी संतान के कल्याण और भविष्य को सुरक्षित रखने हेतु आप वसीयत संबंधी योजनाओं पर विचार करेंगे। माता की सलाह आपको सही मार्ग पर आगे बढ़ने में सहयोग करेगी। शिक्षा क्षेत्र में अपनी संतान के प्रदर्शन से आप प्रसन्न रहेंगे। सप्ताह के मध्य में आप किसी पर्यटन स्थल या तीर्थ स्थान पर माता-पिता और बच्चों के साथ जाने की योजना बना सकते हैं। आपको शारीरिक कमजोरी, थकान और कुछ अनावश्यक तनाव की शिकायत हो सकती है। यात्राओं और घर के रख-रखाव पर धन खर्च होगा। सप्ताह के अंत में भावनात्मक संबंधों के बेहतर होने की वजह से आप बहुत खुश रहेंगे। इससे आपके वैवाहिक जीवन के आनंद में भी वृद्धि होगी। आपके घर में प्यार, हंसी, सद्भाव और शांति का माहौल रहेगा। साझेदारी उपक्रम में कार्य आरम्भ करने के लिए यह समय उपयुक्त बना हुआ है। आपको इस विषय में प्रस्ताव प्राप्त होने की संभावना बन रही है।

शुभ दिन:- गुरुवार और शनिवार
शुभ तारीख:- 18 व 20
उपाय:- गरीबों को मिठाई का दान करें।

सिंह:- सप्ताह के शुरु की अवधि आपकी मानसिक स्थिति, प्रसन्नता, माता की सेहत और घरेलू मुद्दों के लिए अनुकूल नहीं है। क्योंकि हो सकता है आपका राशि स्वामी सूर्य कर्क राशि में शुक्र के साथ गोचर कर रहा होगा। लेकिन 18 से सूर्य कर्क राशि से निकाल कर सिंह में बुध के साथ के साथ गोचर करेगा। आपको घर के रख-रखाव और वाहनों से संबंधित चिंता रहेगी। आप अपने काम पर भी ध्यान केंद्रित नहीं कर पायेंगे। बढ़े हुए खर्च भी आपकी चिंता बढ़ायेंगे। साथ ही बच्चों से संबंधित चिंता आपको दु:ख देंगी। सप्ताह के मध्य भाग में आपको संतान से जुड़े तनावों से राहत मिलेगी। शेयर बाजार में हानि की संभावनाएं बन रही हैं। अत: इन योजनाओं को स्थगित करना ही हितकारी रहेगा। आपके लिए बेहतर होगा कि आप बड़ी योजनाओं पर कार्य आरम्भ करने और निवेश कायों को स्थगित करें। बढ़े हुए खर्च के कारण चिंता में वृद्धि होगी। आप सभी मुद्दों का समाधान निकालने में सफल रहेंगे तथा किसी मनपसंद स्थान की यात्रा पर जाने से आपका मन खुश रहेगा।

शुभ दिन:- सोमवार और गुरुवार
शुभ तारीख:- 15 व 18
उपाय:- गरीबों को मिठाई खिलाएं।

कन्या:- सप्ताह के शुरुआत का समय समाज में प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए अनुकूल है। इस समय आपका राशि स्वामी बुध सिंह राशि में सूर्य के साथ गोचर कर रहा होगा, लेकिन 21 से बुध सिंह राशि से निकाल कर कन्या राशि में गोचर करेगा। आपको कठिन समय में लोगों की मदद मिलेगी यह आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा। आपका समाज में व्यवहार बहुत अच्छा रहेगा। आप अपने आस-पास के लोगों के साथ प्यार से बात करेंगे। भाई-बहनों का समर्थन आपको मजबूती देगा। परन्तु आप स्वयं पर विश्वास रखेंगे और सहयोग लेना पसंद नहीं करेंगे। सप्ताह का मध्य भाग संकेत दे रहा है कि आय में निरंतर वृद्धि होगी। आप अपने पैतृक स्थान, घर और वाहन आदि पर धन खर्च करेंगे। कुछ मानसिक तनाव होने के भी संकेत मिल रहे हैं। संभव हो तो नया उद्यम शुरु करने से बचें। सप्ताह के अंतिम भाग में आप एक बहुत अच्छे सलाहकार के रुप में अपनी प्रतिष्ठा स्थापित करेंगे और आपके बच्चे आपके लिए कोई अच्छी खबर ला सकते हैं। भावनात्मक संबंधों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। आपकी कल्पना शक्ति के मजबूत होने से आपमें नए विचारों का जन्म होगा।

शुभ दिन:- मंगलवार और गुरुवार
शुभ तिथि:- 16 व 18
उपाय:- जरूरत मंद लोगों को मिठाई खिलाएं।

तुला:- सप्ताह की शुरुआत में जीवनसाथी का समर्थन और सलाह आपको चमत्कारिक रुप से पारिवारिक मुद्दों को सुलझाने में सहयोग करेगा। इस समय आपका राशि स्वामी शुक्र कर्क राशि में गोचर करेगा और शुभ ग्रहों की नज़र आपकी राशि पर बनी रहेगी। इससे आपकी बचत क्षमता में भी पर्याप्त वृद्धि होगी। परिवार में सद्भाव और शांति का माहौल आपको उत्साहित और विश्वासी बनाए रखेंगी। सप्ताह के मध्य के दिन व्यापार की योजना बनाने के लिए विशेष रुप से अनुकूल हैं। आपका सामाजिक जीवन आपको अच्छे व्यापारिक साझेदारों, संघ और सक्षम महिलाओं के साथ जुड़ने में सहयोग करेगा। आप भार्इ-बहनों के सहयोग और समर्थन का पूरा आनंद लेंगे। आपका जीवनसाथी पहले से अधिक धार्मिक रहेगा। सप्ताह के अंतिम भाग में आपका अपनी माँ और जीवनसाथी के साथ मध्य अच्छा सामंजस्य रहेगा। आपका जीवनसाथी सभी घरेलू मामलों को सुलझाने संबंधित अच्छी योजनाएं बनाएगा। इससे आपके परिवार की प्रगति होगी और शांति का माहौल रहेगा। हालांकि जीवनसाथी का समर्थन वास्तव में आपके लिए संतोषजनक रहेगा, लेकिन फिर भी अवांछित बाधाओं से आपके मन की शांति खो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको मान्यता मिलेगी और सफलता भी प्राप्त होगी।

शुभ दिन:- सोमवार और गुरुवार
शुभ तिथि:- 15 व 18
उपाय:- जरूरत मंद लोगों को दूध, दही और मिठाई खिलाएं।

वृश्चिक:- सप्ताह आरम्भ के समय में आप अपनी सारी ऊर्जा को भाग्योदय के लिए प्रयोग करेंगे। क्योंकि इस समय आपका राशि स्वामी मंगल वृष राशि में गोचर कर रहा होगा। यह आपको मनोनुकूल सफलता देगा। आप अच्छा करेंगे और आपको स्वयं पर विश्वास होगा। आपका आत्मविश्वास, स्वास्थ्य, प्रतिरक्षा, उत्साह और कार्य कुशलता उच्च स्तर पर होगी। आपके प्रभावशाली व्यक्तित्व के कारण लोग आपका बहुत सम्मान करेंगे। सप्ताह के मध्य में परिवार से संबंधित मुद्दों को लेकर परेशानी हो सकती है। आप परिवार की शांति और खुशहाली बनाए रखने का पूरा प्रयास करेंगे। अचानक धन का प्रवाह होने से पारिवारिक सदस्यों से वांछित सम्मान प्राप्ति में मदद मिलेगी। सप्ताह के शेष दिनों में सामाजिक गतिविधियां और उद्यमी गतिविधियां सुखद रहेगी। लोग आपकी कुशलता और प्रबंधन की छिपी हुई प्रतिभा की सराहना करेंगे। आपका पूरा सहयोग, स्नेह रिश्तेदारों, दोस्तों और भाई-बहनों को मिलेगा।

शुभ दिन:- बुधवार और शनिवार
शुभ तिथि:- 17 व 20
उपाय:- गरीबों को पानी या लस्सी पिलाएं।

धनु:- सप्ताह के शुरु के दिन स्वास्थ्य, खुशी, प्रतिरक्षा, ऊर्जा, मानसिक शांति, धैर्य और आत्मविश्वास में कमी के संकेत दे रहा है। क्योंकि इस समय आपका राशि स्वामी गुरु आपकी दूसरी राशि मीन में गोचर कर रहा होगा और शुभ ग्रहों की नजर आपकी राशि पर बनी रहेगी। कार्यसिद्धि की विफलता से आपके आत्मविश्वास में कमी होगी। नए कायों को शुरु करने के लिए समय शुभ नहीं है। आपको इन्हें स्थगित करने की सलाह दी जाती है। सप्ताह के मध्य की अवधि में सेहत और आत्मविश्वास को बनाए रखने के लिए आपको विशेष प्रयास करने होंगे। परन्तु फिर भी परिणाम मनोनुकूल नहीं आएंगे। सप्ताह का शेष भाग सामाजिक गतिविधियों के लिए शुभ बना हुआ है। लेकिन अपेक्षित उत्साह और आत्मविश्वास की कमी रहेगी। आपके भाई-बहन, दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ आपके संबंध औसत रहेंगे। लोग आपके मिलनसार व्यवहार और शिष्टाचार की सराहना करेंगे लेकिन फिर भी आपको मान्यता नहीं मिल पायेगी। आप कुछ व्यावसायिक गतिविधियों में दिलचस्पी लेने की योजना बना सकते हैं। ऐसी योजनाओं को मध्य में छोड़ना पड़ सकता है।

शुभ दिन:- बुधवार और शनिवार
शुभ तिथि:- 17 व 20
उपाय:- मंदिर में अन्न का दान करें।

मकर:- सप्ताह की शुरुआत में भाई-बहनों से लाभ और भाई-बहनों को लाभ प्राप्ति के संकेत मिल रहे हैं। क्योंकि इस समय आपका राशि स्वामी शनि आपकी ही राशि में गोचर कर रहा होगा। निश्चित रुप से आपकी आय में वृद्धि होगी। आपके लिए आय का एक नया स्रोत उत्पन्न होगा। यह आपके बच्चों की मूल्यवान सलाह के परिणामस्वरुप होगा। सप्ताह के मध्य का भाग आपके स्वास्थ्य और प्रसन्नता के लिए अनुकूल नहीं है। शारीरिक ऊर्जा की कमी के कारण आप मानसिक अशान्ति का अनुभव करेंगे और इसके कारण आपको अत्यधिक निराशा होगी। कार्यसिद्धि में बाधाएं आने से आपके मूड में बदलाव की शिकायत हो सकती है। सप्ताह के शेष दिन आपके व्यक्तित्व विकास, रोग प्रतिरोधक क्षमता और सेहत में सुधार के लिए अत्यंत शुभ रहेंगे। इस समय आपका उत्साह उच्च स्तर का रहेगा। आप अपने कौशल और व्यक्तित्व विकास के विषयों पर धन खर्च करेंगे। आपके आत्मविश्वास और कार्य कुशलता में सुधार होगा।

शुभ दिन:- मंगलवार और शनिवार
शुभ तिथि:- 16 व 20
उपाय:- जरूरत मंद लोगों को बिस्कुट और मिठाई खिलाएं।

कुम्भ:- सप्ताह के शुरुआत की अवधि वरिष्ठ अधिकारियों और उच्चाधिकारियों के पक्ष से अनुकूल है। क्योंकि इस समय आपका राशि स्वामी शनि आपकी पहली राशि मकर में गोचर कर रह होगा और शुभ ग्रहों की नज़र आपकी राशि पर बनी रहेगी। इस समय आपके कायों में सुधार होगा। कार्यों में शीघ्र प्रगति के संकेत मिल रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध आपके करियर के विकास के लिए फायदेमंद साबित होंगे। सप्ताह के मध्य की अवधि आपके व्यापार, आय में वृद्धि, इच्छाओं की पूर्ति, प्रसन्नता, बच्चों और बड़े भाई के साथ संबंधों के मामले में फायदेमंद रहेगी। आपका स्वास्थ्य इस अवधि के दौरान उत्तम रहेगा। आप दिल से प्रसन्न रहेंगे। आपका उत्साह और कार्यकुशलता उच्चस्तर पर रहेगी। सप्ताह के अंत में आपके कार्यों में अवांछित अवरोध आ सकते हैं, इससे आपको निराशा का अनुभव होगा। इससे कार्य सिद्ध नहीं हो पायेंगे, यह आपको हताशा भी देगा। यात्राओं पर जाना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

शुभ दिन:- बुधवार और शुक्रवार
शुभ तिथि:- 17 व 20
उपाय:- गरीबों को बिस्कुट का दान करें।

मीन:- सप्ताह के शुरु का समय यात्राओं पर जाने के लिए अनुकूल रहेगा। क्योंकि इस समय आपका राशि स्वामी गुरु आपकी ही राशि में गोचर कर रहा होगा और शुभ और अशुभ ग्रहों की नज़र भी आपकी राशि पर बनी रहेगी, जिस कारण ये सप्ताह थोड़ा ऊपर नीचे चलेगा। आपका दूरस्थ यात्राओं पर जाना लाभकारी रहेगा। आप बड़े पैमाने पर विभिन्न स्थानों पर सेमिनार और सम्मेलनों का आयोजन कर अपनी प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए यात्रा करेंगे। पिता और बुजुर्गों का साथ मिलने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साधना और गुरुओं से आशीर्वाद प्राप्ति के लिए ये एक लाभकारी समय है। सप्ताह का मध्य भाग नाम और प्रसिद्धि की प्राप्ति के लिए बहुत शुभ रहेगा। इस समय प्रबल संभावनाएं बन रही हैं कि आपकी प्रतिष्ठा और सामाजिक स्थिति बेहतर होगी। उच्चाधिकारियों, वरिष्ठ अधिकारियों सरकारी क्षेत्रों का सहजता से सहयोग मिलेगा। आजीविका क्षेत्र में आगे बढ़ने की योजना बनाने के लिए यह सही समय है। सप्ताह के अंतिम भाग में आपकी आय और व्यवसाय में वृद्धि होगी। इस समय आप सरकार के समर्थन के साथ आय का नियमित स्र्रोतों से लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। बड़े भाइयों से सहयोग और समर्थन मिलने की संभावना है।

शुभ दिन:- गुरुवार और शनिवार
शुभ तिथि:- 18 व 20
उपाय:- गरीबों को अन्न दान करें और पानी पिलाएं।