Astro Tips: अगर आपके शरीर के इन हिस्सों पर मौजूद हैं बाल, तो हो सकते हैं आप लकी, जानिए किन अंगों के बाल देते हैं शुभ संकेत

Astro Tips: शरीर मौजूद बाल भी आपके बारे में बहुत कुछ बताते हैं। वैसे तो शरीर पर बालों का होना प्राकृतिक है, लेकिन कुछ अंग ऐसे हैं जहां पर बालों का होना बहुत शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कौन से हैं वो अंग

Avatar Written by: June 11, 2022 3:37 pm

नई दिल्ली। अभी तक आपने ग्रह नक्षत्रों, हाथ पैर की रेखाओं को देखकर भविष्य बताने की प्रक्रिया के बारे में सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं शरीर पर मौजूद बाल भी आपके बारे में बहुत कुछ बताते हैं। वैसे तो शरीर पर बालों का होना प्राकृतिक है, लेकिन कुछ अंग ऐसे हैं, जहां पर बालों का होना बहुत शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कौन से हैं वो अंग…

1. हस्‍तरेखा विज्ञान के अनुसार, लंबे, काले और घने बालों वाली महिलाएं काफी लकी होती हैं। ससुराल में इन्हें बहुत प्यार मिलता है। ऐसी महिलाओं से शादी करने वाले पुरुषों को हर काम में सफलता मिलती है। ये लोग नौकरी और व्‍यापार में काफी अच्‍छा प्रदर्शन करते हैं।

2. जिन महिलाओं के हाथों और भुजाओं पर भी बहुत सारे बाल होते हैं। ये काफी किस्‍मत वाली होती हैं। धनी होने के साथ अपने काम को लेकर काफी जिद्दी होती हैं। ये हर काम को समय से निपटा लेती है, इनका कोई भी काम अधूरा नहीं रहता है। ये दिमाग की भी काफी तेज मानी जाती हैं।

3. हस्‍तरेखा विज्ञान के मुताबिक, जिन पुरुषों की बांहों पर बहुत सारे बाल मौजूद होते हैं उन्हें बहुत ही लकी माना जाता हैं। ऐसे लोग बहुत ही बुद्धिमान और ज्ञानी होते हैं। वहीं कम बाल वाले पुरूष काफी  दूरदर्शी लेकिन स्वार्थी होते हैं। ऐसे पुरुषों को कंजूसों की श्रेणी में रखा जाता है।

4. महिला पुरूष दोनों की छाती पर बाल होना बहुत ही अच्‍छा माना जाता है। ऐसे लोग काफी संतोषी स्‍वभाव वाले होते हैं। कभी भी पैसों के पीछे नहीं भागते। सेविंग्स को ये खास जरूरी नहीं मानते होता है। पैसों को ये इतना ही महत्व देते हैं कि इनका काम सुचारू रुप से चल सके।

5. कान पर बाल होना काफी शुभ माना जाता है। ये लोग इतने भरोसेमंद होते हैं कि इन पर आंखें बंद करके भरोसा किया जा सकता है। इसके अलावा, किसी भी परिस्थिति में ये लोग हार नहीं मानते।

6. अगर किसी व्‍यक्ति की पीठ पर बाल मौजूद होते हैं, तो इसे उनके साहसी और वीर होने कि निशानी माना जाता है। ये लोग किसी भी समस्या का डटकर मुकाबला करते हैं। इसके अलावा, इन पर मां लक्ष्‍मी की भी विशेष कृपा होती है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Newsroompost इसकी पुष्टि नहीं करता है।