
नई दिल्ली। आजकल रूपये का दौर है। जिसके पास ढेर सारा पैसा है वो दुनिया की लगभग सारी खुशियां खरीद सकता है। ढ़ेर सारे पैसे कमाना अधिकतर लोगों का सपना होता है। लेकिन सभी पर मां लक्ष्मी कृपा करें ये ऐसा कम ही होता है। देवी लक्ष्मी की जब जिस पर कृपा होती है तब उसे धन मिल जाता है। तो आज ही से मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपायों में लग जाएं ताकि जल्द से जल्द आप भी मालामाल हो सकें। आपकी सहायता के लिए हम कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताने जा रहे जिससे आप इस बात का पता लगा सकते हैं कि आप पर मां लक्ष्मी की कृपा होने जा रही है और आप अमीर बनने वाले हैं।
1.अगर आपके घर में एक साथ 3 छिपकली दिखाई दें तो ये आप पर मां लक्ष्मी की कृपा होने का इशारा है। ये इस बात का संकेतक है कि आपको जल्दी ही धन लाभ होने वाला है।
2.घर में काली चीटियों का दिखना भी काफी शुभ माना जाता है। ये संकेत है कि घर के किसी सदस्य को बड़ी तरक्की मिलने वाली है। ये धन लाभ होने का भी संकेत है।
3.अगर आपके घर की छत, बालकनी या आंगन में चिड़िया घोसला बना लेती है तो ये घर में सुख-समृद्धि के आने का संकेत है।
4.कहा जाता है कि पुरुषों के दायीं और महिलाओं की बायीं हथेली में खुजली होना धन लाभ का संकेतक है।
5.घर से बाहर निकलते समय अगर कोई झाड़ू लगाता हुआ दिख जाए तो इसे काफी शुभ माना जाता है। इससे कामों में सफलता, मान-सम्मान, पैसा आदि की प्राप्ति होती है।
6.घर से बाहर जाते समय जल से भरा हुआ घड़ा देखना या गाय का बछड़े को दूध पिलाते हुए दिखना भी काफी शुभ माना जाता है। ये जीवन में सुखद बदलाव होने का संकेतक है।
7.सपने में सफेद हाथी, सफेद सांप, कलश दिखना काफी अच्छा माना जाता है। ये भी आपकी किस्मत बदलने का संकेत देता है।