Thursday tip: अगर आप भी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, तो अभी इन उपायों का अपनाएं भगवान विष्णु का मिलेगा आशीर्वाद

Thursday tip: जैसा कि हमने बताया कि गुरुवार का दिन भगवान विष्णु का दिन माना जाता है। इस दिन लोग भगवान विष्णु के साथ-साथ साईं बाबा की भी पूजा करते हैं। इस दिन व्रत करने वाली महिलाएं पीला वस्त्र धारण कर केले के पेड़ की पूजा करती हैं। आइए गरूवार के दिन के उपाय के बारे में हम आपको बताते हैं

Avatar Written by: December 15, 2022 5:02 pm

नई दिल्ली। हिंदू सप्ताह के अनुसार हर दिन किसी ना किसी भगवान के रूप में मनाया जाता है। हर दिन को किसी ना किसी भगवान के लिए दिया गया हैं। जैसे सोमवार शंकर भगवान का तो मंगलवार हनुमान जी का बुधवार गणेश भगवान का, गुरूवार विष्णु जी और साईं बाबा का, शुक्रवार संतोषी मां का शनिवार शनिदेव का तो वहीं रविवार सूर्य देव के रूप में मनाया जाता हैं। जैसा कि हमने बताया कि गुरुवार का दिन भगवान विष्णु का दिन माना जाता है। इस दिन लोग भगवान विष्णु के साथ-साथ साईं बाबा की भी पूजा करते हैं। इस दिन व्रत करने वाली महिलाएं पीला वस्त्र धारण कर केले के पेड़ की पूजा करती हैं। आइए गरूवार के दिन के उपाय के बारे में हम आपको बताते हैं-

उपाय-

  • गुरूवार के दिन केसर वाली खीर बनाई जाती हैं।
  • केले के पेड़ को पूजा जाता हैं।
  • केले के पेड़ की परिक्रमा करनी चाहिए।
  • गुरूवार को केले की जड़ को करें धारण
  • इस दिन पीले वस्त्र करें धारण।
  • पीले फल का सेवन करना चाहिए।
  • इस दिन केला खाना वर्जित हैं।

पीले वस्त्र करें धारण

गुरुवार के दिन व्रत करने वाली महिलाएं पीले वस्त्र धारण करती हैं। इससे उनकी सारी मनोकामना पूरी होती है, और उन्हें उनका मांगा हुआ फल मिलता हैं। कहा जाता है कि भगवान विष्णु को पीला रंग काफी पसंद था इसलिए इस दिन महिलाओं को पीले रंग का वस्त्र धारण करना चाहिए।

केसर की खीर का करें सेवन

वहीं इस दिन ऐसा कहा जाता है कि अगर कोई व्यक्ति आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं उनके लिए इस दिन केसर वाली खीर खाने से उनकी सारी परेशानी दूर होती हैं। इस दिन किया हुआ ये उपाय उन्हें सारे दुखो से दूर कर सकता हैं। इसके लिए आप चावल की खीर दूध में डाल कर बनाएं और उसमें थोड़ा केसर डाल दें। इसे लोगों को प्रसाद के रूप में बाटें और खुद भी खाएं। इससे आपके जीवन में खुशियां आएंगी।