newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Mahalaxmi Vrat 2022: अगर आप महालक्ष्मी व्रत में करेंगे ये विशेष उपाय, तो जीवन की कई समस्याओं का निकल आएगा हल

Mahalaxmi Vrat 2022: इस दौरान पूरे विधि-विधान से पूजा करने से महालक्ष्‍मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है साथ ही सुख-समृद्धि भी प्राप्त होती है। इसके अलावा इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से जीवन की कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। तो आइए जानते हैं कौन से हैं वो खास उपाय…

नई दिल्ली। देशभर में आज राधाष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। इस त्योहार को राधारानी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। राधारानी को मां लक्ष्मी का मनुष्य रूप माना जाता है और आज से ही महालक्ष्मी व्रत भी शुरू हो रहे हैं। मां लक्ष्मी के दो स्वरूपों का विशेष दिन होने के कारण ये दिन काफी खास है। 16 दिनों तक चलने वाला ये व्रत धन की देवी मां लक्ष्‍मी को समर्पित है। आज से शुरू होने वाला महालक्ष्मी का व्रत अश्विन महीने के कृष्‍ण पक्ष की अष्‍टमी तिथि यानी 17 सितंबर को समाप्‍त हो जाएगा। इस दौरान पूरे विधि-विधान से पूजा करने से महालक्ष्‍मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है साथ ही सुख-समृद्धि भी प्राप्त होती है। इसके अलावा इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से जीवन की कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। तो आइए जानते हैं कौन से हैं वो खास उपाय…

1.इस दिन हाथी पर विराजमान महालक्ष्‍मी का व्रत करने से आर्थिक संकट दूर होते हैं।

2.महालक्ष्मी पूजा के दिन श्रीयंत्र को विधि-विधान से पूजा करके घर में स्थापित करने से धन-समृद्धि में कभी कमी नहीं आती है।

3.इस दिन पूजा के दौरान पुराने चांदी के सिक्कों और कौड़ी को साथ रखकर केसर और हल्दी का तिलक कर पूजा करने के बाद इस तिजोरी में रखने से धन-संपत्ति तेजी से बढ़ोत्तरी होती है।

4.महालक्ष्मी व्रत में शाम की पूजा में मां लक्ष्मी के चरणों में 7 की कौड़ियां अर्पित करके विधिपूर्वक पूजा करके इन्हें घर के किसी कोने में दबा देने से आर्थिक संकट तीव्र गति से भागता है। इस दिन महालक्ष्मी की पूजा में माता को कमल का फूल जरूर अर्पित करें।

5.मां को सफेद रंग की मिठाई का भोग अवश्य लगाएं। ऐसा करने से लक्ष्‍मी जी शीघ्र प्रसन्‍न होती हैं।

6.व्रत के दौरान पूरे 16 दिनों तक रोज नियमित रूप से शाम के समय घर के मुख्‍य द्वार या किसी कोने में गाय के घी का दीपक अवश्य जलाएं। ऐसा करने से धन की प्राप्ति होती है।